Skip to content
PodSubs
ShowsPeopleGuestsJobsNewsEvents
More
BlogPodCred
Menu
ShowsPeopleGuestsJobsNewsEventsBlogPodCredNetworksSign in
Join nowSign in
  • Shows
  • People
  • Jobs
  • News
  • More
    • Guests
    • Events
    • Blog
    • PodCred
    • Networks
    Join nowSign in

Kahani Suno | कहानी सुनो (कहानियों व उपन्यासों का संसार)

Kahani Suno | कहानी सुनो (कहानियों व उपन्यासों का संसार) artwork

चितकबरे बैंड का रहस्य - शरलॉक होम्स की कहानी | The Adventure of the Speckled Band

Dec 19, 202556 minAudio
ShareXLinkedInFacebookWhatsAppEmail

एक जवान लड़की की रहस्यमयी मौत… एक बंद कमरा… उसकी बहन अब उसी कमरे में है, उसी खतरे में… शेरलॉक होम्स और डॉ. वॉटसन को बुलाया जाता है यह पता लगाने के लिए कि असल में हुआ क्या था। पुराने हवेली का अंधेरा, क्रूरता की दबी परतें और एक ऐसा हथियार… जो देखा नहीं जा सकता, बस महसूस होता है। इस कहानी का सच - आपके रोंगटे खड़े कर देगा! 🎧 सुनिए, शेरलॉक होम्स की सबसे रोमांचक, डरावनी और आश्चर्यजनक कहानियों में से एक - Sherlock Holmes Hindi, Speckled Band Hindi, Hindi Audiobook, Detective Story Hindi, Kahani Suno, Hindi Mystery, Hindi Thriller, Crime Story Hindi, Arthur Conan Doyle Hindi, Sherlock Holmes Podcast Hindi, Horror Suspense Hindi #SherlockHolmesHindi #SpeckledBand #HindiAudiobook #KahaniSuno #RahasyaKatha #SuspenseStory #ThrillerHindi #HindiPodcast #CrimeStoryHindi #ArthurConanDoyle #DetectiveStoryHindi #NarratedInHindi #SameerGoswamiStorytelling

Audio and video play straight from the show's own hosting. PodSubs stores and serves no media.

Transcript

From the show. Tap a time to play from there.

लीजिये सुनिए आर्थर कानन डायल की लिखी कहानी दी एड्वेंचर ऑफ दी स्पेकल बैंड का हिंदी अनुवाद चितकाबरी बैंड का रहस्य मेरी यानी समीर गोस्वामी की आवाज में पिछले आठ सालों में। मैंने शेरलाक होम्स के साथ जो लगभग 70 केस देखे, उनकी नोट बुक पर नजर डालता हूँ तो बहुत से मामले दुखद थे। कुछ मजेदार, कई अजीब पर एक भी सामान्य नहीं था क्योंकि वो अपनी

कला के शौक के लिए ज्यादा काम करता था। पैसे कमाने के लिए कम। इसलिए वो वही जांच लेता था जिनमें कुछ असामान्य कभी कभी तो हद से ज्यादा अजीब बात हो। इन अलग अलग मामलों में भी स्टॉक मोरेन के रॉयलार्ड्स नाम के मशहूर सरे वाले परिवार से जुड़ा मामला जितना अनोखा था। उतना और कोई याद नहीं आता। ये घटनाएं उस शुरुआती दौर की है जब मेरा होम्स से नया नया साथ बना था और हम बेकार स्ट्रीट में

कुंवारे दोस्त की तरह एक ही फ्लैट शेयर करते थे। शायद मैं इन्हें पहले ही लिख देता। मगर उस समय गोपनीय रखने का वादा किया गया था। पिछले महीने जीस महिला से ये वादा किया था उसकी असमय मौत के बाद अब मुझे इसे लिखने की इजाजत मिली है। अच्छा ही है कि सच्चाई अब सामने आ जाए क्योंकि डॉक्टर ग्रिम्सवी रॉयल आर्ट की मौत को लेकर फैली अफवाहें मामले को। सच से भी ज्यादा डरावना बना देती है। सन 83 के अप्रैल की शुरुआत की बात

है। एक सुबह मेरी आंख खुली तो देखा शेरलाक होम्स पूरी तरह कपड़े पहने मेरे बिस्तर के पास खड़ा है। वो आमतौर पर देर से उठता था और अलमारी पर रखी घड़ी में 7.25 ही हो रहे थे। तो मैं हैरान भी हुआ और थोड़ी सी झुंझलाहट भी हुई क्योंकि मेरी ये आदतें काफी नियमित थी। माफ़ करना, वॉटसन तुम्हें जगा दिया। उसने कहा, पर आज सबको जगाया जा रहा है। मिसेस हडसन को किसी ने जगाया उन्होंने मुझे जगा दिया और मैंने

तुम्हें क्या बात है? कहीं आग तो नहीं लगी नहीं, एक क्लाइंट आई है। लगता है कि युवती बहुत घबराई हुई हालत में पहुंची है और मुझसे मिलने की जिद कर रही है। वो अभी ड्रॉइंग रूम में इंतजार कर रही है। सुबह के इस वक्त अगर कोई युवती शहर में भटकते हुए लोगों को बिस्तर से उठा दे तो समझ लो बात बहुत ही जरूरी है। अगर केस दिलचस्प निकला तो तुम शुरू से साथ रहना चाहोगे। सोचा तुम्हें भी मौका दे दू मेरे प्यारे दोस्त इसे किसी भी कीमत पर

मिस नहीं करूँगा। होम्स के प्रोफेशनल केसों के साथ रहकर उसकी तेज लगभग सहज सी लगने वाली। पर पक्के तर्क पर खड़ी निष्कर्ष क्षमता देखना मुझे बहुत अच्छा लगता था। मैं फौरन कपड़े पहन कर कुछ ही मिनटों में उसके साथ ड्राइंग रूम की ओर चल दिया। खिड़की के पास काले कपड़ों में गहरा घूंघट किए एक महिला बैठी थी, जो हमारे अंदर आते ही उठ खड़ी हुई। शुभ प्रभात मैडम होम्स ने हसमुख लहज़े में कहा, मैं शेरलाक होम्स

हूँ। ये मेरे बहुत नजदीकी दोस्त और सहयोगी डॉक्टर वॉटसन है। आप इन से वैसे ही खुलकर बात कर सकते हैं जैसे मुझसे अच्छा लगा कि मिसेस हडसन ने समझदारी दिखाकर आग जला दी है। ज़रा पास आकर बैठिए। मैं आपके लिए गर्म कॉफ़ी मंगवाना हूँ, आप कांप रही है ये दिख रहा है ठंड से नहीं कांप रही। महिला ने धीमी आवाज में कहा और होम्स के कहने पर अपनी सीट बदल ली। तो फिर किस वजह से डर से मिस्टर होम्स खौफ से?

ये कहकर उसने घूंघट उठा दिया। अब साफ दिख रहा था कि वो सचमुच बुरी तरह घबराई हुई है। चेहरा पीला और थका हुआ आंखें डरी डरी और भटकी सी जैसे किसी शिकार बने जानवर की नक्शो काइका से वो करीब 30 साल की लग रही थी, मगर बालों में? समय से पहले सफेदी झलक रही थी और चेहरे पर थकान व तकलीफ साफ दिख रही थी। शेरलाक होम्स ने उसे अपनी तेज सब कुछ समेट लेने वाली नजर से देखा। घबराइए मत वो नरम स्वर में बोला,

थोड़ा झुक कर उसके हाथ के नीचे वाले हिस्से पर। हल्की थपकी देते हुए सब कुछ जल्द ठीक हो जाएगा। इसमें ज़रा भी शक नहीं आप आज सुबह ट्रेन से आई हैं ये दिख रहा है तो आप मुझे पहचानते हैं नहीं, पर मैंने देखा कि तुम्हारे बाएं हाथ के दस्ताने की हथेली में वापसी टिकट का आधा हिस्सा है। तुम सुबह बहुत जल्दी निकली थी और स्टेशन पहुंचने से पहले कच्ची कीचड़ भरी सड़कों पर डॉग कार्ड से अच्छी खासी सवारी करके आई हो।

ये सुनकर उस औरत का शरीर झटके से कांप उठा और वो हैरानी से मेरे दोस्त को देखने लगी। इसमें कोई रहस्य नहीं है, मैडम। वो मुस्कुराकर बोला आपकी जैकेट के बाएं बाजू पर ठीक सात जगह कीचड़ के छींटे पड़े हैं, निशान बिल्कुल ताजे हैं। इस तरह कीचड़ सिर्फ डॉग कार्ट ही उछालती है और वो भी तब जब आप ड्राइवर की बाईं तरफ बैठी हो। कारण जो भी हो। आप बिल्कुल सही कह रहे हैं। उसने कहा, मैं घर से 6:00 बजे से

पहले निकली, 20 मिनट पर लेदर हेड पहुंची और वाटरल्यू के लिए पहली ट्रैन से आ गई। साहब मैं अब ये दबाव और नहीं सह सकती। अगर ऐसा ही चला तो मैं पागल हो जाऊंगी। मेरे पास मदद के लिए कोई नहीं बस एक है जो मेरी परवाह करता है पर बेचारा वो भी ज्यादा मदद नहीं कर सकता। मैंने आपके बारे में सुना है मिस्टर होम्स मिसेस फेरंटॉश से सुना जिनकी मुश्किल घड़ी में आपने मदद की थी, उनका ही दिया आपका पता लेकर आई हूँ।

ओह साहब क्या आप मेरी भी मदद नहीं कर सकते? कम से कम इस घने अंधेरे में थोड़ी सी रौशनी तो दिखा दीजिए जो मुझे चारों ओर से घेर रहा है। अभी तो आपके काम का बदला देना मेरे बस में नहीं, पर एक महीने या डेढ़ महीने में मेरी शादी होने वाली है। और तब मेरी आमदनी मेरे नियंत्रण में होगी, तब आप मुझे कृतज्ञ नहीं पाएंगे। होम सपने मेज़ की ओर गया, ताला खोला और एक छोटा सा केस बुक

निकाला, उसे देखा फरेंटॉस वो बोला हाँ वो केस याद। है। उसमें ऊपर वाला ताज था, वॉटसन, शायद ये तुम्हारे साथ से पहले का है। मैडम इतना कह सकता हूँ कि आपके केस पर भी वही ध्यान दूंगा जो आपकी दोस्त के केस पर दिया था। इनाम की बात रही तो मेरा पेशा ही मेरा इनाम है। हाँ जो खर्चा होगा। उसे आप अपनी सुविधा के समय चुका सकती। है। अब आप कृपया हमें सब कुछ साफ साफ

बताइए जो हमारी राय बनाने में काम आए। हमारी मेहमान बोली मेरी सबसे बड़ी मुश्किल यही है कि मेरा डर बहुत धुंधला सा है और मेरी शक। बहुत छोटी छोटी बातों पर टिके हैं जो किसी और को मामूली लग सकती है। इसी वजह से जिसे सबसे पहले मेरी मदद करनी चाहिए, वही मेरी बातों को एक घबराई हुई औरत की कल्पनाएं समझता है। वो कहता नहीं पर उसके ढांढस

बंधाने वाली जवाबों। और नजरें चुराने से मैं समझ जाती हूँ, पर मैंने सुना है मिस्टर होम्स क्या आप इंसानी दिल की बुराइयों को गहराई से समझ लेते हैं? शायद आप बता दे कि इन खतरों के बीच मुझे कैसे चलना चाहिए, जो मुझे चारों तरफ से घिरे हैं। मैं पूरी तरह सुन रहा हूँ, मैडम। मेरा नाम हेलेन स्टोनर है और मैं अपने सौतेले पिता के साथ रहती हूँ। वे इंग्लैंड के बहुत पुराने सेक्स एंड परिवार स्टॉक मोरेन के रॉयल आर्ट के आखिरी जिंदा सदस्य हैं,

जो सर रे के पश्चिमी किनारे पर है। होम्स ने सिर हिलाया, ये नाम मेरे लिए जाना पहचाना है। वो बोला, एक समय हमारा परिवार इंग्लैंड के सबसे अमीर परिवारों में था। हमारी जायदाद उत्तर में बर्कशायर और पश्चिम में हैम्पशायर तक फैली हुई थी, लेकिन पिछली सदी में लगातार चार बारिश बेफिकर और फिजूल खर्च निकले और एजेंसी के समय एक। जुएबाज़ ने परिवार की हालत और बिगाड़ दी। आखिर में बस कुछ एकड़ जमीन और लगभग 200 साल पुराना घर ही बचा।

वो भी भारी कर्ज में दबा हुआ था। आखिरी मालिक ने वहीं बहुत बुरी हालत में एक तरह से रईस गरीब की तरह। अपनी जिंदगी घसीट कर काटी, लेकिन उनका एक मात्र बेटा यानी मेरे सौतेले पिता ने हालात समझकर एक रिश्तेदार से पैसे उधार लिए डॉक्टरी की पढ़ाई की और कलकत्ता चले गए। वहाँ अपनी काबिलियत और सख्त मिजाज़ से। उन्होंने बड़ी अच्छी प्रैक्टिस बना ली, लेकिन एक बार घर में चोरी

वोरी की वजह से गुस्से में उन्होंने अपने देसी बट्लर को पिट पीटकर मार डाला और फांसी की सजा से बाल बाल बचे। इसके बाद उन्हें कई साल जेल हुई और फिर वो इंग्लैंड लौटे कड़वे चिड़ चिड़े और। हताश आदमी बनकर जब डॉक्टर रॉयल आर्ट इंडिया में थे तब उनकी शादी मेरी माँ मिसेस स्टोनर से हुई जो बंगाल आर्टिलरी के मेजर जनरल स्टोनर की जवान विधवा थी।

मेरी बहन जूलिया और मैं जुड़वा। थी और। हमारी माँ की दूसरी शादी के समय हम सिर्फ 2 साल की थी। माँ के पास अच्छी खासी आय थी, कम से कम £1000 सालाना जिसे उन्होंने हमारे उनके साथ रहने तक पूरी तरह डॉक्टर रॉयलर्ट के नाम कर दिया था। और शर्त रखी थी कि हमारी शादी होने पर हम दोनों को हर साल एक तय रकम मिलेंगे। इंग्लैंड लौटने के थोड़े समय बाद ही माँ की मौत हो गई।

8 साल पहले क्रू के पास रेल हादसे में फिर डॉक्टर रॉयल आर्ट ने लंदन में प्रैक्टिस जमाने की कोशिश छोड़ दी और हमें लेकर। स्टोक मोरेन के पुरानी पुश्तैनी घर में रहने लगे। माँ के छोड़े पैसे हमारी जरूरतों के लिए काफी थे और हमारी खुशियों के रास्ते में कोई रोक टोक दिखती नहीं थी। पर इसी समय हमारे सौतेले पिता में बहुत बुरा बदलाव आ गया। पड़ोसियों से दोस्ती करने। और मिलना जुलना रखने के बजाय जो पहले तो स्टॉक मोरन के रॉयल आर्ट को पुरानी हवेली में वापस देखकर

बहुत खुश थे, वो घर में ही बंद रहने लगे और बहुत कम बाहर निकलते और जब निकलते तो जिसके भी सामने पड़ते उससे भयंकर झगड़ा कर बैठते। गुस्सा जल्दी आ जाना लगभग पागलपन की हद तक हमारे खानदान के मर्दों में चला आता रहा है और मेरे ख्याल से उष्ण देशों में लंबे समय रहने से मेरे सौतेले पिता में ये और बढ़ गया। बदनामी वाले कई झगड़े हुए। दो तो थाने कचहरी तक पहुंचे।

और आखिर में वो पूरे गांव के लिए डर का कारण बन गए। लोग उन्हें देखते ही रास्ता बदल लेते क्योंकि वो बहुत ताकतवर है और गुस्से में किसी की सुनते नहीं। पिछले हफ्ते उन्होंने गांव के लोहार को परा पेट के ऊपर से पकड़कर नाले में फेंक दिया और मुझे? जितना भी पैसा इकट्ठा हुआ सब देना पड़ा ताकि मामला फिर से खुलेआम बदनामी तक ना जाए। उनके कोई दोस्त नहीं सिवाय घूमने फिरने वाले जिप्सियों के वे इन लोगों को हमारी झाड़ियों से भरी

थोड़ी सी जमीन पर डेरा डालने देते हैं और बदले में खुद भी। उनकी टेंटों की महमानी लेते हैं। कभी कभी हफ्तों उनके साथ इधर उधर घूमते रहते हैं। उन्हें भारतीय जानवरों का भी बड़ा शौक है। उनके जान पहचान वाले उन्हें यहाँ भेजते रहते हैं। अभी उनके पास एक चीता और एक बैबून है। जो हवेली के मैदानों में खुले घूमते हैं और गांव वाले उनसे उतना ही डरते हैं जितना उनसे आप अंदाजा

लगा सकते हैं। मेरी बेचारी, बहन, जूलिया और मेरी जिंदगी में कोई खास खुशी नहीं थी। कोई नौकर हमारे साथ टिकता ही नहीं था। और बहुत समय तक घर का सारा काम हम दोनों ही करती रही। जब उसकी मौत हुई तब वो सिर्फ 30 साल की थी फिर भी उसके बाल सफेद होने लगे थे। जैसे मेरे हैं तो आपकी बहन की मौत हो चुकी है, वो ठीक 2 साल पहले मर गई और मैं? उसी के मौत के बारे में आपसे बात

करना चाहती हूँ जैसा कि आप समझ सकते हैं ऐसी जिंदगी में हमारे हम उम्र या हमारे दर्जे के लोगों से मिलना जुलना बहुत मुश्किल था। हाँ, हमारी एक मौसी थी, माँ की बहन मिस हनोरिया वेस्ट फेल जो हेरो के पास रहती है। हमें कभी कभी उनके घर थोड़े दिन रहने की इजाजत मिल जाती थी। जूलिया 2 साल पहले क्रिसमस पर वहीं गई थी और वहाँ एक रिटायर्ड से मेजर यानी मरीन से मिली, जिनसे

उसकी सगाई हो गई। मेरी बहन जब लौटी तो मेरे सौतेले पिता को सगाई के बारे में पता चला। और उन्होंने शादी पर कोई एतराज नहीं किया। लेकिन शादी की 23 तारीख से 15 दिन पहले वो भयानक घटना हो गई जिसने मुझसे मेरी एकलौती साथी को छीन लिया। शेरलाक होम्स कुर्सी पर टिक कर आंखें बंद किए सिर कुशन में धंसाए बैठा था। अब उसने। आंधी पलकों से आंखें खोली और मेहमान की तरफ देखा कृपया बातें

बिल्कुल साफ साफ और ठीक ठीक बताइए। उसने कहा, मेरे लिए ऐसा करना आसान है क्योंकि उस डरावनी समन की हर बात मेरी याद में गहरे अंकित है। हवेली बहुत पुरानी है जैसा मैं। पहले कह चुकी हैं और अब सिर्फ एक ही हिस्सा आबाद है। इस हिस्से की बैडरूम नीचे की मंजिल पर है और बीच वाले ब्लॉक में बैठने के कमरे हैं। इन बैडरूम में पहला कमरा डॉक्टर रॉयल आर्ट का है, दूसरा मेरी बहन का और तीसरा मेरा इनके बीच भीतर

से कोई दरवाजा नहीं। पर तीनों एक ही गलियारे में खुलते हैं। क्या मैं साफ बता रही हूँ? बिल्कुल साफ। तीनों कमरों की खिड़कियां लॉन की तरफ खुलती है। जीस रात हादसा हुआ। डॉक्टर रॉयलॉट जल्दी अपने कमरे में चले गए थे, लेकिन सोए नहीं थे क्योंकि मेरी बहन को। उनके तेज भारतीय सिगार की महक आ रही थी जो वे हमेशा पीते थे। इसलिए बहन अपना कमरा छोड़कर मेरे कमरे में आ गई और कुछ देर अपनी होने वाली शादी की बातें करती

रही। 11:00 बजे वो उठी और जाने लगी पर दरवाजे पर रुक कर मुड़ी हेलेन मुझे बताओ। उसने कहा, क्या तुमने कभी आंधी रात के सन्नाटे में किसी की सीटी की आवाज सुनी है कभी नहीं। मैंने कहा क्या ऐसा हो सकता है कि तुम नींद में सीटी बजा? दो। बिल्कुल नहीं, लेकिन क्यों? क्योंकि पिछली कुछ रातों से। लगभग 3:00 बजे मुझे धीमी और साफ सीटी सुनाई देती है।

मेरी नींद हल्की है तो मैं जाग जाती हूँ। समझ नहीं आता कि आवाज कहाँ से आती है, शायद अगले कमरे से या शायद लॉन से बस सोचा तुमसे पूछ लूँ कि तुम्हें भी सुनाई दी है क्या? नहीं, मुझे नहीं सुनाई दी। शायद वे बदमाश जिप्सी लोग होंगे जो बाग में डेरा डालते हैं। हो सकता है फिर भी अगर आवाज लॉन्च से आती तो तुम्हें भी सुनाई देनी चाहिए थी। अरे मेरी नींद तुमसे भारी है। खैर कोई बात नहीं, वो मुस्कुराए,

मेरा दरवाजा बंद किया। और कुछ देर बाद मैंने उसकी चाबी की ताली में घूमने की आवाज सुनी। अच्छा होम्स ने कहा क्या तुम लोग हमेशा रात को अपने कमरे अंदर से बंद करती थीं? हमेशा क्यों? मैंने बताया ना? डॉक्टर के पास एक चिता और एक बाबुन है। दरवाजा बंद किए बिना हमें सुरक्षा महसूस नहीं होती थी। ठीक है, अब आगे बताइए उस रात मुझे नींद नहीं आई।

मुझे अजीब सा अनहोनी का एहसास हो रहा था। आप याद रखिए, मैं और मेरी बहन जुड़वा थी और आप जानते हैं? ऐसे गहरे रिश्ते में एक अनदेखा सा जुड़ाव होता है। रात तूफानी थी, बाहर हवा चीख रही थी। बारिश खिड़कियों पर तेजी से पड़ रही थी। अचानक इस सब शोर के बीच एक औरत की जोरदार चीख गूंजी। मैं समझ गई कि ये मेरी बहन की आवाज है।

मैं बिस्तर से कूदी, एक शॉल उड़ी और गलियारी में दौड़ पड़ी। जैसे ही दरवाजा खोला मुझे वही धीमी सीटी सुनाई दी जिसकी बात बहन करती थी और कुछ पल बाद किसी भारी लोहे जैसी चीज़ के गिरने की। टन टन सी आवाज आई। मैं गलियारे से भागी तो बहन का दरवाजा खुला हुआ था और अपनी कुंडियों पर धीरे धीरे घूम रहा था। मैं डर से जड़ हो गई। समझ नहीं आ रहा था अंदर से क्या निकलने वाला है गलियारे की लाइट

में। मैंने बहन को दरवाजे पर आते देखा। चेहरा डर से सफेद हाथ टटोलते हुए पूरा बदन ऐसे डगमगा रहा था जैसे कोई नशे में हो। मैं भाग कर उसे थामने गई, लेकिन उसी पर उसके घुटने कांप कर जवाब दे गए और वो गिर पड़ी। वो ऐसे तड़प रही थी जैसे बहुत भयानक दर्द हो। हाथ पैर बुरी तरह ऐंठ रहे थे। पहले तो लगा उसने मुझे पहचाना नहीं लेकिन जैसे ही मैं झुकी, वो अचानक चिल्लाई हे भगवान हेलन, वही

बैंड स्पेकल्ड बैंड वो कुछ और भी कहना चाहती थी। उसने हवा में ऊँगली मारकर डॉक्टर के कमरे की दिशा की तरफ इशारा किया मगर तभी एक और झटका आया और उसकी बात रुक गई। मैं बाहर भागी और ज़ोर ज़ोर से अपने सौतेले पिता को पुकारा। वे गाउन पहने अपने कमरे से भागते हुए आए। जब वे बहन के पास पहुंचे वो बेहोश थी। उन्होंने उसके मुँह में ब्रांडी डाली और गांव से डॉक्टर बुलाया पर

सब बेकार गया। वो धीरे धीरे कमजोर पड़ती गई और बिना होश में आए मर गई यही मेरी प्यारी बहन का भयानक अंत था। एक बात। होम्सबोला क्या तुम्हें वो सीटी और धातु जैसी आवाज का पूरा यकीन है? क्या तुम कसम खाकर कह सकती हो? जिले के कोरोनर ने भी जांच में यही पूछा था। मुझे पूरा यकीन है कि मैंने सुना था पर तूफ़ान के शोर और पुराने घर की चरमराहट में।

शायद मैं धोखा खा गई हूँ, ये भी मुमकिन है क्या? तुम्हारी बहन कपड़े पहने थी? नहीं, वो नाइटी में थी, उसके दाएं हाथ में जली हुई माचिस का छोटा सा टुकड़ा मिला और बाएं। हाथ में माचिस की डिब्बी यानी उसने माचिस जलाई कमरे में देखा भाला ये अहम बात है। चोरोन ने क्या नतीजा निकाला? उसने बहुत ध्यान से जांच की क्योंकि डॉक्टर रॉयल आर्ट के बारे में जिले में पहले से बदनामियां थी पर मौत का कोई ठोस कारण नहीं

मिला। मेरे बयान से साबित हुआ कि दरवाज़ा अंदर से बंद था। खिड़कियों पर पुराने ढंग के मोटे शटर थे। जिन पर चौड़ी लोहे की सलाखें लगी रहती थी और हर रात उन्हें कसकर बंद कर दिया जाता था। दीवारों को ठोंक बजाकर देखा गया। चारों तरफ ठोस थी। फर्श भी पूरी तरह जांचा गया। उसी नतीजे के साथ चिमनी चौड़ी है। लेकिन उसमें चार बड़े लोहे के कंडे लगे हुए हैं। यानी मेरी बहन जब मरे तब वो कमरे में बिल्कुल अकेली थी।

उसके शरीर पर किसी मारपीट का कोई निशान नहीं था। जहर का क्या? डॉक्टरों ने जांच की थी पर कुछ नहीं मिला। तो तुम्हारे हिसाब से वो किस वजह से मरी? मुझे लगता है वो डर और घबराहट के तेज झटके से मरी। लेकिन वो क्या था जिसने उसे इतना डराया ये मैं समझ नहीं पाती। क्या उस समय बाग में जिप्सी लोग थे? हाँ, वहाँ लगभग हमेशा कुछ ना कुछ रहते हैं। अच्छा और तुम्हें बैंड स्पेकल

बैंड वाली बात से क्या लगा? कभी कभी लगता है ये उसकी घबराई हुई बेहोशी सी हालत की बेमतलब बात थी। कभी लगता है किन्हीं लोगों के गिरोह की ओर इशारा था? शायद वही जिप्सी पता नहीं उनके धब्बेदार रुमाल? जो वे सिर पर बांधते हैं वही शब्द उसके मन में आया हो। होम्स ने ऐसे सिर हिलाया जैसे वो जवाबों से अभी भी संतुष्ट ना हो। ये मामला बहुत पेंचीदा है। उसने कहा, कृपया अपनी कहानी आगे

बढ़ाइए। उस बात को अब 2 साल हो चूके हैं और तब से मेरी जिंदगी पहले से भी ज्यादा अकेली रही है। एक महीने पहले कई सालों से जानने वाले एक प्रिय दोस्त ने मुझसे शादी के लिए पूछा। उसका नाम आर्मी तेज़ है, पर्सी आर्मी तेज़ रीडिंग के पास। ग्रेन वाटर वाली मिस्टर आर्मी एज का दूसरा बेटा मेरे सौतेले पिता ने इस रिश्ते पर कोई आपत्ति नहीं की और हमारी शादी बसंत के दिनों में होने वाली है।

2 दिन पहले इमारत के पश्चिमी हिस्से में मरम्मत शुरू हुई और मेरे बैडरूम की दीवार में छेद हो। गया। इसलिए मुझे वही कमरा लेना पड़ा जिसमें मेरी बहन मरी थी और उसी बिस्तर पर सोना पड़ा जिसमें वह सोती थी। सोचिए मेरा डर कैसा बढ़ गया जब कल रात जागते हुए उसकी डरावनी मौत के बारे में सोच रही थी कि अचानक रात की खामोशी में? वही धीमी सीटी सुनाई दी जो उसकी मौत से पहले सुना करती थी।

मैं तुरंत उठी और लैंप जला दिया, लेकिन कमरे में कुछ दिखा नहीं। फिर भी मैं इतनी सहम गई थी कि दोबारा बिस्तर पर नहीं जा सकी। इसलिए कपड़े पहन लिए और जैसे ही उजाला हुआ। नीचे उतरी, सामने वाली से डॉग काट ली और लेदर हेड चली गई। वहीं से आज सुबह यहाँ पहुंची हूँ सिर्फ आप से मिलकर सलाह लेने के लिए। आपने ठीक किया, मेरे दोस्त ने कहा, लेकिन क्या आपने मुझे सब कुछ बता दिया?

हाँ सब कुछ। मिसराइल नहीं आप अपने सौतेले पिता को बचा रहे हैं, क्यों? क्या मतलब? जवाब में होम्स ने हमारी मेहमान की घुटने पर रखे हाथ के काले फीते की झब्बी को पीछे किया। सफेद कलाई पर पांच नीले से धब्बे थे। चार उंगलियों और एक अंगूठे के निशान आपके साथ बुरा बढ़ता हुआ है। होम्स ने कहा औरत का चेहरा सुर खो गया और उसने अपनी चोट लगी।

कलाई ढकली वो सख्त मिजाज़ का आदमी है। उसने कहा। और शायद उसे अपनी ताकत का अंदाजा नहीं। कुछ देर चुप्पी रही। होम्स ने ठुड्डी को दोनों हाथों पर टिकाया और चटकती आग में घूरता रहा। मामला बहुत गहरा है। वो आखिर बोला फैसला करने से पहले 1000 बातें साफ करनी होंगी। फिर भी हमारे पास वक्त नहीं है। अगर हम आज स्टोक मोरेन आए तो क्या बिना आपके सौतेले पिता को बताएं? इन कमरों को देख सकते हैं अच्छा

सहयोग। है। आज वो शहर किसी बहुत जरूरी काम से आने की बात कह रहे थे। मुमकिन है कि वो पूरे दिन बाहर रहे और आपको कोई नहीं रोकेगा। अब हमारे यहाँ एक हाउसकीपर है, पर वो बूढ़ी और थोड़ी सीधी साधी है। मैं उसे आसानी से कहीं भेज दूंगी। बहुत बढ़िया वॉटसन, तुम्हें इस यात्रा से एतराज है। बिल्कुल। नहीं तो हम दोनों आएँगे। तुम क्या करोगे? शहर आई हूँ। तो एक दो काम निपटा लूंगी लेकिन

12:00 बजे वाली ट्रैन से लौट जाऊंगी ताकि आपकी आमद के वक्त तक वहाँ रहूं और हमसे दोपहर के शुरू में मिलने की उम्मीद रखना मुझे भी छोटे मोटे काम निपटाने है। क्या तुम नाश्ते तक रुकोगे नहीं, मुझे जाना होगा। आपसे अपना दुख कह देने के बाद दिल हल्का हो गया है। दोपहर में आपसे फिर मिलने का इंतजार रहेगा। ये कहकर उसने गाढ़ा काला घूँघट चेहरे पर गिराया और कमरे से निकल गई। और तुम्हें क्या लगता है? वॉटसन शर्लाक होम्स ने कुर्सी पर

टिकते हुए पूछा। मुझे तो ये बहुत स्याह और खतरनाक मामला लगता है काफी स्याह और काफी खतरनाक। लेकिन अगर इस महिला की बात सही है कि फर्श और दीवारें मजबूत हैं और दरवाजा खिड़की और चिमनी से भीतर बाहर जाना नामुमकिन था, तो उसकी बहन अपनी रहस्यमय मौत के वक्त। कमरे में बिल्कुल अकेली थी। तो फिर रात की सीटियां क्या है? और मरती हुई औरत के अजीब शब्दों का मतलब क्या समझ नहीं पा रहा अगर हम रात की सीटी की आवाज उन

जिप्सियों के ढेरों को जो उस बूढ़े डॉक्टर के काफी करीब है डॉक्टर के। अपनी सौतेली बेटी की शादी रोकने की शक मरती हुई लड़की के बैंड वाले इशारे और आखिर में हेन एंड स्टोनर द्वारा सुनी गई धातु जैसी टन टन जो शायद खिड़की के शटर की लोहे की सलाख अपनी जगह वापस गिरने से आई हो। इन सब को जोड़ दें तो लगता है कि। राज़ इन्हीं सुरागों की तरफ से खुल सकता है तो फिर उन जिप्सियों ने क्या किया?

सोच नहीं पा रहा मुझे इस थ्योरी में कई आपत्तियां दिखती। है। मुझे भी यही लगता है। इसी वजह से तो हम आज स्टॉक मोरेन जा रहे हैं। मैं देखना चाहता हूँ कि ये सब आपत्तियां वाकई में बहुत बड़ी है या इन्हें समझाया जा सकता है, लेकिन ये क्या? बाप रे ये शब्द मेरे साथ ही के मुँह से अचानक निकले क्योंकि हमारे कमरे का दरवाजा ज़ोर से खुला और एक बहुत बड़ा आदमी चौखट में खड़ा दिखाई दिया। उसके कपड़े अजीब थे। कुछ हिस्सों में प्रोफेशनल, कुछ देहाती उसने काली टॉप हेड पहन रखी

थी। लंबा कोट ऊंची बूटों से गटर्स और हाथ में शिकार वाली छड़ी लहरा रहा था। वो इतना लंबा था कि उसकी टोपी दरवाजे की ऊपरी पट्टी से छू रही थी और उसकी चौड़ाई मानो पूरे दरवाजे को भर रही थी। उसका चेहरा बड़ा, झुर्रियों से भरा धूप से पीला और तरह तरह की बुरी प्रवृत्तियाँ के निशान साफ दिख रहे थे। उसकी आंखें गहरी पीला पन लिए ऊंची पतली नाक और पूरा व्यक्तित्व किसी खूंखार बूढ़े शिकारी पक्षी जैसे लगता था उस अनजान आदमी ने पूछा।

तुम दोनों में से होम्स कौन है? ये मेरा नाम है जनाब, लेकिन आप हमसे बढ़त लिए बैठे हैं। मेरे साथी ने शांत स्वर में जवाब दिया, मैं डॉक्टर ग्रीम्सी रॉयल आर्ट हूँ। स्टॉक मोरेन् का अच्छा डॉक्टर होम्स ने नम्रता से कहा कृपया बैठिए मैं नहीं बैठूंगा। मेरी स्वातली बेटी यहाँ आई थी, मैं उसका पता लगते लगते पहुंचा हूँ उसने तुमसे क्या कहा? मौसम के हिसाब से आज कुछ ठंडक ज्यादा है। होम्स बोला उसने क्या कहा? बूढ़ा गुस्से से चीखा, सुना है?

इस बार क्रॉक्स फूल अच्छे आने वाले हैं। मेरा दोस्त बेफिक्री से बोला, ओह तो तुम टाल रहे हो। नया मेहमान एक कदम आगे बढ़ा और शिकार वाली छड़ी हिलाते हुए बोला, मैं तुम्हें जानता हूँ बदमाश तुम्हारे बारे में सुन चुका हूँ, तुम हो, होम्स सब में टांग अड़ाने वाले, मेरा दोस्त मुस्कुराया। होम्स। फालतू दखल देने वाले उसकी मुस्कान और फैल गई। होम्स स्कॉटलैंड यार्ड का हुक्म चलने वाला बाबू होम्स खुलकर हँसा। आपकी बात है, काफी दिलचस्प है।

जाते हुए दरवाजा बंद कर दीजिएगा, ठंडी हवा आ रही है मैं तब जाऊंगा जब अपनी बात कह लूँ, मेरी बातों में मत पड़ना। मुझे पता है मिसेस टोनर यहाँ आई थी, मैं उसके पीछे पीछे पहुंचा हूँ मुझसे पंगा लेना ठीक नहीं ये देखो वो झटके से आगे बढ़ा पाग बुलटने वाली लोहे की छड़ उठाई और अपने बड़े भूरे हाथों से उसे मोड़कर घेरा सा बना दिया देखना मेरे हाथ ना पड़ जाना। वो गुर्राया और मुड़ी हुई छड़ को चूल्हे में फेंककर कमरे से बाहर

निकल गया। कितने मिलनसार शख्स है। होम्स हंसते हुए बोला मैं इतना भारी भरकम नहीं, लेकिन अगर वो रुकता तो दिखा देता कि मेरी पकड़ भी कुछ कमजोर नहीं। ये कहते हुए उसने स्टील की वही। और ज़ोर लगाकर फिर सीधी कर दी। सोचो कितनी गुस्सा की मुझे सरकारी जासूसों की जमात में मिला दिया। खैर, इस घटना से हमारे केस में थोड़ी और दिलचस्पी आ गई। बस यही उम्मीद है कि हमारी वो बेचारी दोस्त इस गलती की सजा नमक

थे कि उसने। इस दरिंदे को अपना पता लगाने दिया। अब वॉटसन नाश्ता ऑर्डर करते हैं और उसके बाद मैं डॉक्टर्स कमन्स जाऊंगा। शायद वो वहाँ से कुछ कागजात मिले। जीस मामले में काम आए करीब 1:00 बजे शेरलाकॉम अपनी खोज से लौटा। उसके हाथ में नीले कागज़ की एक शीट थी। जीस पर नोट्स और अंक लिखे थे। उसने कहा, मैंने मृत पत्नी की वसीयत देखी है। उसका सही मतलब समझने के लिए मुझे उसमें बताए गए निवेशकों के आज के

दाम निकालने पड़ेंगे। पत्नी की मौत के समय कुल सालाना आमदनी करीब £1100 थी, लेकिन खेती बाड़ी के दाम गिरने से। अब ये £750 से ज्यादा नहीं रही। हर बेटी को शादी होने पर £250 सालाना मिलना तय है। यानी अगर दोनों बेटियां शादी करती तो उस शख्स के पास बहुत कम बचता और एक की शादी भी उसे काफी मुश्किल में डाल दी थी। इसलिए साफ है कि उसकी शादी रोकने की वजह बहुत मजबूत है। अब वॉटसन मामला गंभीर है और ये

बूढ़ा जान चुका है कि हम उसके मामले में दिलचस्पी ले रहे हैं। तो अगर तुम तैयार हो क्या बुलाए और वाटरलू और हाँ अपनी रिवॉल्वर जेब में रख लो। नंबर दो। उन सज्जनों के लिए बढ़िया जवाब है जो स्टील की सलाह के मोड़ देते हैं। वो और एक टूथब्रश बस यही चाहिए वाटरलूपर किस्मत अच्छी रही, लेदरहेड की ट्रेन मिल गई स्टेशन के और चार पांच मील सर्वे की सुंदर गलियों से गुजरे दिन एकदम

अच्छा था। चमकती धूप और आसमान में रुई जैसे हल्के बादल थपेड़ों और किनारों की झाड़ियों में नई कोपले निकल रही थी और हवा में भीगी मिट्टी की सुखद खुशबू थी। वसंत की मीठी उम्मीद और हमारे डराव ने काम के बीच मुझे अजीब सा फर्क महसूस हो रहा था। मेरा साथी। ट्रैप के आगे हाथ बांधे टोपी आँखों पर ठूडी सीने से लगी गहरी सोच में बैठा था। वो अचानक चौंका, मेरे कंधे पर थपकी दी और मैदान की वो इशारा किया।

उधर देखो एक घना पार्क ढलान में ऊपर तक फैला था और सबसे ऊपरी हिस्से पर। थपेड़ों का झुर्मा तौर घना हो गया था। शाखाओं के बीच से बहुत पुरानी हवेली की धूसर छतें और ऊंची कड़ी नजर आ रही थी। उसने कहा हाँ साहब वही डॉक्टर ग्रीन्स बी रॉयल आर्ट का घर है। ड्राइवर बोला वहाँ कुछ निर्माण चल रहा है। हमें वही जाना है। होम्स ने कहा ड्राइवर ने बाएं दूर

छतों के झुंड की ओर दिखाया, वो रहा गांव पर। अगर सीधे घर जाना है तो इस छोटी बाड़ी से चढ़कर खेतों वाले रास्ते से जाए, छोटा पड़ेगा। देखिए उधर वही जगह है जहाँ वो महिला चल रही है। और वो महिला शायद मिसेस टोनर है। होम्स ने आँखों पर हाथ रखकर देखा। हाँ बेहतर है तुम्हारी ही सलामी माने हम उतरे, किराया दिया और ट्रैप खड़खड़ाता हुआ लेदर हेड लौट गया। बॉडी चढ़ते हुए होम्स ने कहा।

बेहतर है ये आदमी समझे कि हम आर्किटेक्ट या किसी काम से आए। इससे बेकार की बातें रुकेंगे। गुड आफ्टरनून मिसस स्टोनर देखिए हम वादे के मुताबिक आ गए सुबह वाली हमारी। क्लाइंट खुशी से दमकते चेहरे के साथ भागकर आए मैं बेसब्री से आपका इंतजार कर रही थी। सब बढ़िया हुआ। डॉक्टर रॉयल आर्ट शहर गए हैं और शाम से पहले लौटना मुश्किल है। हमारी उनसे जान पहचान भी हो गई। होम्स ने संक्षेप में हाल बता दिया। सुनते सुनते मिसेस टोनर के होंठों

का रंग उड़ गया हे। भगवान तो वो मेरे पीछे आया था लगता तो यही है, होम्स बोला। वो इतना चालाक है कि मुझे कभी समझ नहीं आता कि मैं उससे कद सुरक्षित हूँ। वो लौटकर क्या कहेगा? उसे खुद संभालना होगा। हो सकता है अब उसके पीछे उससे भी ज्यादा चालाक कोई हो। आज रात आप खुद को उससे बंद करके रखे। अगर वो हिंसक हुआ तो हम आपको, आपकी मौसी। हेरो के पास ले जाएंगे। अब समय का सही इस्तेमाल करें।

हमें तुरंत वे कमरे दिखाइए जिन्हें देखना है। इमारत धूसर कई लगी पत्थरों की थी। बीच में ऊंचा हिस्सा और दोनों ओर के पंखड़े के जैसे मुड़े हुए दो विंग जैसे केकड़े के पंजे एक विंग में खिड़कियाँ टूटी थी और तख्तों से जड़ी छत भी जगह जगह धंसी। उजड़े हालात बीच का हिस्सा थोड़ा ही बेहतर था, लेकिन दाहिना ब्लॉक अपेक्षाकृत नया खिड़कियों पर पर्दे और चिमनियों से नीला धुआं यही आबाद हिस्सा था। अंत दीवार पर मचान लगा था और

पत्थर तोड़े गए थे। पर उस समय कोई मजदूर नहीं दिखा। होम्स उखड़े लॉन पर धीरे चलता रहा और खिड़कियों की बाहरी बनावट को बहुत ध्यान से देखने लगा। ये खिड़की तुम्हारे पुराने कमरे की होगी बीच वाली तुम्हारी बहन की और मुख्य इमारत से सटी हुई डॉक्टर रॉय लॉट थी, बिल्कुल। पर अब मैं बीच वाले में सोती हूँ। जब तक मरम्मत चल रही है समझ गया वैसे उस दीवार को तो किसी खास मरम्मत की जरूरत नहीं लगती थी ही नहीं।

मुझे लगता है ये बहाना था ताकि मुझे कमरे से हटाया जा सके, ये बात संकेत देती। है। इस पतले विंग के दूसरी तरफ वो गलियारा है जिसमें ये तीन कमरे खुलते हैं। उसमें खिड़कियाँ हैं, ना हैं पर बहुत छोटी उनसे कोई निकल नहीं सकता क्योंकि आप दोनों रात को अपने कमरे के अंदर से बंद करती थी, उस तरफ से कोई आपके कमरों तक पहुँच ही नहीं सकता था। अब ज़रा मेहरबानी करके अपने कमरे में जाइए और खिड़की के शटर बंद करके अरसा दीजिए।

मिसेस टॉलर ने वैसा किया और होम्स ने खुले पल्ले से झांककर बड़ी बारीकी से देखा। फिर हर तरीका आजमा कर भी शटर खोलने की कोशिश की। पर वो खुला ही नहीं। कोई ऐसी दरार भी नहीं थी, जिसमें चाकू डालकर कुंडी उठाई जा सके। फिर उसने लेंस से कंगनियों को परखा। वे ठोस लोहे की थी और पत्थर में पक्के तौर पर जुड़ी हुई थी। उसने ठुड्डी खुजलाई मेरी धारणा में सचमुच मुश्किलें हैं।

कुंडी लगी हो तो इन शटरों से कोई अंदर बाहर नहीं जा सकता। चलो अंदर से देखते हैं। शायद मामला साफ हो। एक छोटा सा डोर सफेद पोते गलियारे में खुलता था, जिसमें तीनों बैडरूम खुलते थे। होम्स ने तीसरा कमरा देखने से मना किया और हम सीधा दूसरे कमरे में गए। वहीं जिसमें अब मिस स्टोनर सोती थी और जहाँ उनकी बहन की मौत हुई थी। कमरा घरेलू सा था, नीची छत बड़ा सा खुला फायरप्लेस एक कोने में भूरा धरा संदूक, दूसरे में पतला

सफेद बिस्तर, खिड़की की बाईं तरफ ड्रेसिंग टेबल और दो छोटी की कुर्सियां। बीच में चौकोर, विल्टन कारपेट, चारों तरफ की लकड़ी की पट्टी और फर्श की तख्त पुराने कीड़ों से खाये भूरे होके थे इतने पुराने और बजरंग की शायद घर बनने के समय के हो। होम्स ने एक कुर्सी को कोने में खींचा चुप बैठ गया और आँखों से कमरे के हर कोने कोने को। ऊपर नीचे तौला। ये घंटी की रस्सी कहाँ जाती है? उसने आखिर में पूछा। बिस्तर के पास लटकती मोटी रस्सी

की तरफ इशारा करते हुए जिसका गुच्छा तकिये पर ही पड़ा था। हाउसकीपर के कमरे में ये बाकी चीजों से नहीं लग रही है। हाँ, इसे बस 2 साल पहले लगाया गया था। तुम्हारी बहन ने लगवाई नहीं, मैंने तो उसे कभी इस्तेमाल करते नहीं सुना। हम अपनी जरूरतें खुद पूरी कर लेते थे। अजीब है, इतनी बढ़िया बेलपूल लगाना बेकार लगता है माफ़ कीजिए ज़रा फर्श देख लो, वो पेट के बल लेट कर। लांस से तख्तों की दरारें बारीकी

से देखने लगा। फिर दीवार की लकड़ी की पट्टियों को देखा फिर बिस्तर पर जाकर देर तक बिस्तर और दीवार पर नजर दौड़ाई। आखिर में उसने रस्सी पकड़ी और ज़ोर से खींचा। अरे ये तो नकली है क्या? ये बजेगी नहीं? नहीं। ये किसी तार से जुड़ी भी नहीं है। बहुत दिलचस्प देखिए ये ठीक उस हुक से बंधी है जो छोटे वेंटिलेटर के ठीक ऊपर है। कैसी बेवकूफ़? मैंने कभी गौर नहीं किया बहुत

अजीब, बहुत अजीब। इस कमरे में एक दो बहुत अनोखी बातें हैं। जैसे कौन मूर्ख मिस्त्री बाहर की हवा की जगह दूसरे कमरे की तरफ वेंटिलेटर खोलेगा बहुत अजीब होम्स ने रस्सी को खींचते हुए बुदबुदाया। इस कमरे में एक दो बहुत अनोखी बातें हैं, जैसे। कौन मूर्ख मिस्त्री बाहर की हवा की जगह दूसरे कमरे की तरफ वेंटिलेटर खोलेगा। ये भी बिल्कुल नया ही है।

महिला बोली क्या ये बेल रोप के साथ ही बना था? होम्स ने पूछा हाँ उन्हीं दिनों कई छोटी छोटी चीजों को बदला गया था। ये बदलाव बहुत दिलचस्प लगते हैं। नकली बेलरोप और ऐसा वेंटिलेटर जिसमें से हवा ही ना आती हो। आपकी इजाजत हो मिस्टर स्टोनर तो अब हम अपने शोध को कमरे के अंदर वाले हिस्से में आगे बढ़ाए। डॉक्टर का कमरा उसकी सौतेली बेटी के कमरे से बड़ा था, पर उतना ही सादा एक।

कैंप बेड, छोटी लकड़ी की शेल्फ पर ज्यादातर तकनीकी किताबें, बिस्तर के पास आर्मचेयर, दीवार से सटी सादी कुर्सी, गोल मेज और बड़ा लोहे का शेफ यही मुख्य चीजें नजर आती थीं। होम्स धीरे धीरे घूमकर सबको बहुत ध्यान से देखने लगा। इसमें क्या है? उसने शेफ पर थपथपाते हुए पूछा मेरे सौतेले पिता के दफ्तर के कागज होते हैं, अच्छा तो तुमने अंदर देखा है? बस एक बार कई साल पहले कागजों से

भरा था, याद है मिसाल के तौर पर इसमें कोई बिल्ली तो नहीं? नहीं अजीब बात कर रहे हैं आप अच्छा ऐसे देखो। उसने सेफ के ऊपर रखी दूध की छोटी तश्तरी उठा ली। नहीं हम बिल्ली नहीं रखते। हाँ, एक चीता और एक बैबून है। हाँ ठीक चीता तो बड़ी बिल्ली ही हुआ, पर दूध की तश्तरी से काम नहीं चलेगा, ऐसा लगता है। एक बात और पक्की करनी है। वो लकड़ी की कुर्सी के सामने उकड़ू बैठा और सीट को बहुत ध्यान से देखने लगा। शुक्रिया ये साफ हो गया वो उठा और

लेंस जेब में रखा ये दिलचस्प चीज़ जीस चीज़ ने उसकी नजर खींची। वो बिस्तर के एक कोने पर टंगी छोटी डॉग थी। जो अपने ऊपर लिपट कर फंदा बनाने के लिए बांधी गई थी। वॉटसन तुम क्या सोचते हो आम से लिए पर इससे बाधा क्यों है, समझ नहीं आता। यही तो आम नहीं है, है ना? दुनिया बुरी है जब कोई चालाक आदमी अपना दिमाग जुर्म में लगाता है। तो सब से बुरा होता है। मेरा ख्याल है अब काफी है मिसस

स्टोनर इजाज़त हो तो पर चले जितना सख्त चेहरा मैंने अपने दोस्त का कभी नहीं देखा था। उतना उस समय था जब हम जांच के उस दृश्य से लौटे। हम पर कई बार टहलें। ना मिसस स्टोनर और ना मैं। कोई भी उसकी गहरी सोच में खलल डालना नहीं चाहता था। बहुत जरूरी है वो बोला आप मेरी हर बात बिल्कुल वैसे ही मानें, मैं जरूर मानूंगी। मामला इतना गंभीर है कि ज़रा सी हिचक भी ठीक नहीं।

आपकी जान इसी पर टिक्की है। मैं खुद को आपके भरोसे छोड़ती हूँ। सबसे पहले आज रात हम दोनों आपके कमरे में रहेंगे। हम दोनों मैं और मिस स्टोनर हैरानी से उसे देखने लगे। हाँ ऐसा ही होगा समझता हूँ उधर जो गांव की सराह दिख रही है वही है ना जी, वो क्राउन है बहुत बढ़िया। वहाँ से आपकी खिड़की दिखती है, बिल्कुल तो जब आपके सौतेले पिता लौटे। आप सीर दर्द का बहाना करके अपने

कमरे में ही रहे और जब रात को वो सोने जाए तो खिड़की के शटर खोलें, हस पियानी खोल दे और हमारी निशानी के लिए अपना लैंप खिड़की पर रख दे। फिर जो जो चीज़ चाहिए साथ लेकर चुपचाप अपने पुराने कमरे में चली जाए, मरम्मत के बावजूद एक रात वहाँ निकाल लेंगे। हाँ, आसानी से बाकी सब हमें करने दीजिए, लेकिन आप करेंगे क्या? हम आज रात आपके कमरे में ही रुकेंगे और उस आवाज़ की वजह पता करेंगे।

क्यों आपको परेशान करती है? मिस्टर होम्स? लगता है आपने मन बना लिया है मिस्टर स्टोनर ने मेरे साथी की बाह पर हाथ रखते हुए कहा, शायद हाँ, तो दया करके बताइए, मेरी बहन की मौत किस वजह से हुई? पहले थोड़े पक्के सबूत मिल जाए फिर बताना पसंद करूँगा। कम से कम इतना तो बताइए कि मेरा अंदाजा सही है या नहीं? क्या वो किसी अचानक डर से मरी नहीं? ऐसा नहीं लगता। मुझे लगता है कोई ठोस वजह रही होगी।

अब मिस स्टोनर हमें चलना होगा। अगर डॉक्टर रॉयल आर्ट लौटकर हमें देख ले तो हमारी सारी मेहनत बेकार हो जाएगी। हिम्मत रखिए और जो कहा है वैसा करें, खतरा जल्दी टल जाएगा। सेलोकॉम और मुझे में ऊपर की मंजिल पर एक बैडरूम और एक बैठक लेना बिल्कुल आसान रहा और वहाँ की खिड़की से हवेली के मुख्य फाटक और के आबाद हिस्से पर नजर रहती थी। सांझ को हमने डॉक्टर ग्रीम्स वि

की गाड़ी जाते देखी। वो अपने छोटे ड्राइवर के पास बहुत विशाल लगता था। लड़के को भारी लोहे के गेट खोलने में दिक्कत हुई। डॉक्टर की भारी गरज की आवाज सुनाई दी और उसे मुट्ठियां बीज कर झल्लाते देखा। फिर गाड़ी आगे बढ़ गई और कुछ देर बाद। थपेड़ों के बीच एक कमरे में दिया, जलने की रौशनी दिखी। जानते हो, वॉटसन ने अंधेरा गिरते हुए साथ बैठकर कहा आज रात तुम्हें साथ ले जाने को लेकर थोड़ी हिचक है। खतरे की गुंजाइश साफ है। क्या मैं काम आ सकता हूँ?

तुम्हारी मौजूदगी बहुत कीमती हो सकती है तो मैं जरूर चलूँगा। बहुत मेहरबानी तुम खतरे की बात कर रहे हो, शायद तुम्हें इन कमरों में मुझसे ज्यादा कुछ दिखा नहीं। बस शायद मैंने थोड़ी ज्यादा कड़ियां जोड़ी है। जो तुमने देखा वही मैंने भी देखा। मुझे तो बस बेल रूप ही अजीब लगी। वो किस काम की है समझ से बाहर है। तुमने वेंटिलेटर भी देखा? हाँ पर दो कमरों के बीच छोटा सा छेद कोई अनोखी बात नहीं इतना छोटा कि चूहा भी मुश्किल से निकल पाए।

स्टॉक मोरन आने से पहले ही मुझे यकीन था कि वेंटिलेटर मिलेगा। ओह सच होम्स हाँ, बिल्कुल। याद है, उसके बयान में था कि उसकी बहन को डॉक्टर रॉयल आर्ट के सिगार की गंध आती थी। यानी दोनों कमरों के बीच कोई रास्ता होना जरूरी था। बड़ा होता तो कॉर्नर की जांच में बात उठती इसलिए मैंने माना कि छोटा वेंटिलेटर होगा। इसमें नुकसान क्या हो सकता है? कम से कम एक अजीब मील तो है, वेंटिलेटर बनता है, एक रस्सी

लटकती है और उसी बिस्तर पर सोने वाली महिला मर जाती है। क्या ये बात ध्यान नहीं खींचती? मुझे अभी कोई कड़ी समझ नहीं आ रही। क्या बिस्तर में कुछ बहुत अनोखी बात दिखी नहीं? ये बिस्तर फर्श से जुड़ा हुआ था। ऐसा बिस्तर पहले कभी देखा कह नहीं सकता कि देखा हो मतलब बिस्तर हिल ही नहीं सकता। उसे हमेशा वेंटिलेटर और इस रस्सी के ठीक नीचे रहना है। इसे रस्सी ही कह ले क्योंकि ये घंटी बजाने के लिए बनी ही नहीं थी।

होम्स मैं चिल्लाता, तुम क्या कहना चाह रहे हो? अब थोड़ा बहुत समझ आ रहा है हम समय रहते पहुँच गए हैं। कोई बहुत बारीक और भयानक जुर्म रोकने बारीक भी और भयानक भी। जब डॉक्टर बिगड़ता है तो सबसे खतरनाक अपराधी होता है। उसके पास हिम्मत भी होती है और ज्ञान भी। पामर और प्रिचर्ड अपने दौर के सिरमौर थे। ये आदमी और गहरा वार करता है, पर वॉटसन लगता है हम उससे भी गहरा वार कर पाएंगे। रात खत्म होने से पहले हमें काफी

डरावनी चीजें देखने मिलेंगे। अभी कुछ देर पाइप पीकर दिमाग हल्का करते हैं। करीब 9:00 बजे थपेड़ों के बीच की रौशनी बूझ गई और हवेली की दिशा में घना अंधेरा हो गया। 2 घंटे धीरे धीरे बीते और ठीक 11 बजते ही हमारे सामने वाली खिड़की में एक तेज रौशनी जली। वो हमारा इशारा है। होम्स उछलकर बोला, कमरे से निकलते हुए उसने सराय मालिक से दो शब्द कहे कि हम देर रात तक एक जान पहचान के यहाँ जा रहे हैं और शायद वही रुके। पाल भर में हम अंधेरी सड़क पर थे

ठंडी हवा चेहरों पर और दूर एक पीली रौशनी हमारे उदास काम की राह दिखा रही थी अंदर पहुंचना आसान था। पुरानी पार्क दीवार में टूटी जगहों से हम थपेड़ों के बीच होते हुए लौन तक आए। खिड़की के भीतर जाने ही वाले थे कि। लॉरेल की झाड़ियों से। एक बदसूरत सा टेढ़ा मेढ़ा बच्चा जैसा कुछ फुदकता निकला, घास पर लोटा और भागता हुआ अंधेरे में गुम हो गया हे भगवान देखा मैं फुसफुसाया होम से भी पल भर को चौंका, उसने घबराहट में मेरी कलाई

लोहे की पकड़ की तरह बीच ली, फिर धीमे से हँसा और कान में कहा। अजीब घर है वो बैबूंद था। डॉक्टर के इन अजीब पालतू जानवरों को मैं भूल गया था। एक चीता भी था, कभी भी कंधों पर महसूस हो सकता था। होम्स की तरह जूते उतारकर जब कमरे में दाखिल हुआ तो मन थोड़ा हल्का हुआ। मेरे साथी ने चुपचाप शटर बंद किए, लैम्प पर रखा और कमरे को देखा। सब दिन जैसा ही था, फिर वो धीरे से मेरे पास रैंकर आया। हथेली से बनाकर बहुत हलके में मेरे कान में बोला, ज़रा सा शोर

भी हमारी योजना बिगाड़ देगा। मैंने सिर हिलाकर जताया कि सुन लिया है वो फिर फुसफुसाया हम बिना रौशनी बैठेंगे, वो वेंटिलेटर से देख लेगा। और मैंने फिर सर हिला दिया नींद मत लेना तुम्हारी जान उसी पर टिक्की हो सकती है। पिस्तौल पास रखो, अगर जरूरत पड़े मैं बिस्तर के किनारे बैठूंगा और तुम उस कुर्सी पर मैंने रिवॉल्वर निकाली और मेज़ के कोने पर रख दी। होम से एक लंबी पतली छड़ी लाया था। उसे अपने पास बिस्तर पर रखा। उसके साथ माचिस का डिब्बा और

मोमबत्ती का ठूठ रख दिया। फिर उसने लैंप धीमा कर दिया और कमरा अंधेरे में डूब गया। उस डरावनी रात को कैसे भूल सकता हूँ? कोई आवाज नहीं सांस तक सुनाई नहीं दे रही थी, फिर भी पता था कि मेरा साथी खुली आँखों से बस कुछ फुट दूर। मेरी ही तरह तनाव में बैठा है। शटरों ने रौशनी की ज़रा सी किरण भी अंदर नहीं आने दी। हम पूरी तरह अंधेरे में इंतजार करते रहे। बाहर कभी कभी रात के पंछी की आवाज आती एक बार हमारी खिड़की पर

बिल्ली जैसी लंबी सिसकारी सुनाई दी। समझ आया कि चीता सचमुच खुला घूम रहा है। दूर कहीं चर्च की भारी घड़ी हर पौन घंटे पर बजती। वे पौन घंटे कितने लंबे लगे? 12:00 बजे फिर 123 और हम चुपचाप बैठे रहे कि कुछ भी हो सकता है अचानक वेंटिलेटर की तरफ क्षण भर के लिए हल्की रौशनी दिखी फौरन गायब। पर तुरंत जले तेल और गर्म धातु की तेज गंध आने लगी। किसी ने बगल वाले कमरे में ढकी हुई लालटेन जलाई थी।

हल्की सी खटर पटर हुई फिर फिर से सन्नाटा लेकिन गंध और तेज हो गई। आधे घंटे तक मैं कांता में बैठा रहा, फिर एक और आवाज सुनाई दी। बहुत हल्की जैसे केतली से बारीक भाप लगातार निकलती हो। ये सुनते ही से कूदा, माचिस जलाई और छड़ी से बेल रस्सी पर ज़ोर ज़ोर से मारने लगा। देख रहा है, वॉटसन देख रहा है वो चिल्लाता मुझे कुछ नहीं दिखा। उसी पर एक धीमी साफ सीटी सुनाई

दी। पर अचानक आई रौशनी मेरी थकी आँखों पर ऐसी पड़ी कि समझ नहीं आया वो किस पर इतना ज़ोर से प्रहार कर रहा है। हाँ, उसके चेहरे की मौत सी सफेदी, भय और घृणा साफ दिख रहे थे। उसने मारना रोक दिया और वेंटिलेटर को घूर रहा था कि तभी रात के सन्नाटे को चीरती हुई। सबसे भयानक चीख गूंजी। दर्द, डर और गुस्से की भर्राई हुई एक ही चीख कहते हैं कि गांव तक और दूर पादरी के घर तक लोगों की नींद टूट गई। हमारा दिल सर्द हो गए।

हम एक दूसरे को देखते रहे जब तक उसकी गूंज थम ना गई। इसका मतलब। मैंने हाफते हुए पूछा मतलब सब खत्म होम्स बोला और शायद अच्छा ही हुआ बिस्तौल उठाओ डॉक्टर के कमरे में चले, उसने गंभीर चेहरा लिए, लैंप जलाये और गलियारे में आगे बढ़ा। उसने दरवाजे पर दो बार ज़ोर से चोट की, अंदर से कोई जवाब नहीं फिर हैंडल घुमाया और अंदर चला गया। मैं पिस्तौल था, उसके पीछे जो नजारा दिखा वो अजीब था। मेज पर आधा खुला डार्क लैंप जिसकी

तीखी रौशनी लोहे के शेप पर पड़ रही थी, जिसका दरवाजा खुला था। बगल की लकड़ी की कुर्सी पर डॉक्टर ग्रीन्स बी रॉयल आउट बैठे थे। लम्बा ग्रे ड्रेसिंग गांव। नीचे से नंगे ढकने, पैरों में लाल तुर्की चप्पलें उनकी गोद पर वही छोटी डंडी और लंबी फंदे वाली लेश पड़ी थी, जिसे हमने दिन में देखा था। ठुड्डी, ऊपर को अटकी हुई आंखें छत के कोने पर जमी भयानक फैलाव में स्थित माथे पर पीला सा बैंड, उस पर भूरे धब्बे।

मानो सिर पर कसकर लपेटा गया हो। हम अंदर आए तो उसने ज़रा सी भी हरकत नहीं की। कोई आवाज नहीं निकली बैंड स्पेकल्ड बैंड होम्स ने फुसफुसाया, में कदम आगे बढ़ा तभी उसके सिर का वो अजीब बैंड हिला। बालों में से। हीरो जैसी चपटी आकृति वाला सिर और फूला हुआ गला एक घृणित सांप उठ खड़ा हुआ। ये स्वयं पे डर है। होम्स चिल्लाता भारत का सबसे खतरनाक जहरीला सांप डसती ही 10

सेकंड में मौत सच में हिंसा हिंसक पर लौटती है और। चालाक अपने ही गड्ढे में गिरता है। आओ इसे इसकी मांग में लौट आए। फिर मिसेस टोनर को सुरक्षित जगह ले चले और काउंटीज पुलिस को खबर दें। ये कहते हुए उसने मृतक की गो से डॉग उठाई फंदा सांप की गर्दन में डाला। उसे उस डरावनी जगह से खींचकर। दूर हाथ फैलाकर पकड़ा और लोहे के सेफ में फेंक दिया। दरवाजा बंद कर दिया। यही है स्टॉक मोरेन के डॉक्टर

ग्रीम्स रॉयलर्ट की मौत का असली सच ये कहानी पहले ही लंबी हो चुकी है, इसलिए बताने की जरूरत नहीं कि हमने डर ही सहमी लड़की को खबर कैसे दी? सुबह की ट्रेन से उसे हेरो में उसके अच्छी मौसी के पास कैसे पहुंचाया और कैसे? सरकारी जांच धीरे धीरे इस नतीजे पर पहुंची कि डॉक्टर एक खतरनाक पालतू से लापरवाही से खेलते हुए मारे गए। इस मामले के बारे में जो थोड़ा बहुत बाकी रह गया था वो अगली सुबह वापसी के रास्ते में शरलाक होर्म्स ने।

मुझे बता दिया मैं पूरी तरह गलत नतीजे पर पहुँच गया था। होम्स ने कहा, जो दिखता है प्ले वॉटसन की कम जानकारी से तर्क करना कितना खतरनाक है? जिप्सियों की मौजूदगी और बेचारी लड़की का बैंड कहना, जो उसने माचिस की रौशनी में जल्दी में देखी चीज़ के लिए कहा। मुझे गलत दिशा में ले गया। मेरा एक ही गुण रहा कि जैसे ही साफ हुआ कि कमरे में रहने वाले पर जो भी खतरा था वो ना खिड़की से आ सकता था ना दरवाजे से। मैंने तुरंत अपना अनुमान बदला जैसा कि मैंने कहा मेरा ध्यान

फौरन वेंटिलेटर और बिस्तर पर उतरती बेरड़स्सी की तरफ गया। जब पता चला कि रस्सी नकली है और बिस्तर फर्श से जड़ा है तो शक हुआ कि रस्सी उस छेद से आने जाने वाली किसी वस्तु के लिए पुल है। मेरे मन में तुरंत सांप का ख्याल आया और जब इसे डॉक्टर के पास भारत से आइजी ओह की जानकारी से जोड़ा तो लगा कि मैं सही राह पर हूँ, ऐसा जहर। जिससे रासायनिक जांच पकड़ ना सके। ऐसा उपाय एक निर्दयी और पूर्वी तौर तरीकों से प्रशिक्षित दिमाग

ही सोच सकता है। ऐसे जहर का तेज असर भी उसके लिए फायदे का था। दो छोटे काले दांतों के निशान पहचानना किसी कार्नर के लिए आसान नहीं। फिर सोचा सिटी क्यों? सुबह होने से पहले उसे सांप को वापस बुलाना होता था। शायद दूध से ट्रैन करके उसने उसे बुलावे पर लौटना सीखा दिया था। वो तय वक्त पर सांप को वेंटिलेटर से नीचे भेजता जो रस्सी से फिसल कर बिस्तर पर आता वो काटे या ना काटे हो सकता है कई रातें बच निकले।

पर देर सवेरे शिकार हो ही जाता। मैं ये सब उसके कमरे में घुसे बिना ही समझ चुका था। कुर्सी देखकर पता चला कि वो उस पर खड़े होकर वेंटिलेटर तक पहुंचता होगा। सेफ दूध की तश्तरी और फंदे वाली लेस देखकर बाकी शक भी दूर हो। गई। मिस स्टोनर ने जो धातु की टन टन सुनी वो साफ उसके सेफ का दरवाजा जल्दी से बंद करने की आवाज थी। एक बार फैसला कर लिया तो तुम जानते हो कसौटी पर कसने के लिए मैंने क्या कदम उठाया? मुझे उस जीव की फुफकार सुनाई दी

जैसा तुम्हें भी और मैंने तुरंत रौशनी जलाई और उस पर हमला किया। नतीजा ये हुआ कि वो वेंटिलेटर से लौट गया और फिर दूसरी तरफ अपने मालिक पर ही टूट पड़ा। मेरी छड़ी के कुछ वार उस पर पड़े तो उसका सांप वाला गुस्सा भड़क गया और उसने सामने देखे पहले आदमी को काट लिया। इस तरह माना जाए तो डॉक्टर ग्रीम्स बी रॉयलार्ड की मौत के लिए। मैं अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार हूँ और सच कहूं, ये बात मेरे जमीन पर ज्यादा भारी नहीं पड़ेगी। अभी आप सुन रहे थे ऑर्थर कानन

डायल की लिखी कहानी दी एड्वेंचर ऑफ़ दी स्पेकल्ड बैंड के हिंदी अनुवाद चितकबरी बैंड का रहस्य मेरी। यानी समीर गोस्वामी की आवाज में।

Open the transcript file

Hosts and Guests

Nobody is credited on this episode yet.

Credit the people on this episode

Be the first to rate this episode

More episodes

All episodes
  1. ग्लोरिया स्कॉट का रहस्य | The Adventure of the Gloria Scott | Sherlock Holmes Hindi Audiobook

    Aug 25, 202649 minAudio

    शर्लक होम्स की शुरुआती और रहस्यमयी जाँचों में से एक - The Adventure of the Gloria Scott, अब सुनिए इसके हिन्दी रूपांतरण में। इस कहानी में होम्स अपने मित्र डॉ. वॉटसन को अपने कॉलेज के दिनों की एक ऐसी घटना सुनाता है, जिसने...

    Credit the people on this episode

  2. स्टॉकब्रोकर के क्लर्क का रहस्य | The Adventure of the Stockbroker's Clerk | Sherlock Holmes Hindi Audiobook

    May 29, 202644 minAudio

    शर्लक होम्स की रोमांचक कहानी ‘स्टॉकब्रोकर के क्लर्क का रहस्य’ - आर्थर कॉनन डॉयल द्वारा लिखित, हिंदी में। एक युवा क्लर्क को एक संदिग्ध नौकरी का प्रस्ताव मिलता है - क्या यह एक चालाक धोखाधड़ी की साज़िश है? शर्लक होम्स और...

    Credit the people on this episode

  3. पीले चेहरे का रहस्य | The Adventure of the Yellow Face | Sherlock Holmes Hindi Audiobook

    May 22, 202646 minAudio

    शर्लक होम्स की प्रसिद्ध कहानी 'पीले चेहरे का रहस्य' - आर्थर कॉनन डॉयल द्वारा लिखित, हिंदी में। इस रोचक कहानी में एक व्यक्ति अपनी पत्नी के रहस्यमय व्यवहार से परेशान होकर महान जासूस शर्लक होम्स के पास आता है। पड़ोसी घर की...

    Credit the people on this episode

  4. कार्डबोर्ड बॉक्स का रहस्य | The Adventure of the Cardboard Box | Sherlock Holmes Hindi Audiobook

    May 15, 202649 minAudio

    एक साधारण सा दिखने वाला कार्डबोर्ड बॉक्स अचानक एक महिला के घर पहुँचता है। लेकिन जब बॉक्स खोला जाता है, तो उसके अंदर छिपा होता है एक ऐसा भयानक रहस्य, जो पूरे मामले को हत्या, विश्वासघात और मानव भावनाओं की अंधेरी दुनिया...

    Credit the people on this episode

  5. सिल्वर ब्लेज़ का रहस्य | The Adventure of Silver Blaze | Sherlock Holmes Hindi Audiobook

    May 11, 202653 minAudio

    इंग्लैंड का सबसे प्रसिद्ध रेस घोड़ा “सिल्वर ब्लेज़” अचानक गायब हो जाता है और उसका प्रशिक्षक रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया जाता है। मामला इतना उलझा हुआ है कि उसे सुलझाने के लिए बुलाया जाता है महान जासूस शरलॉक होम्स...

    Credit the people on this episode