एक साधारण सा दिखने वाला कार्डबोर्ड बॉक्स अचानक एक महिला के घर पहुँचता है। लेकिन जब बॉक्स खोला जाता है, तो उसके अंदर छिपा होता है एक ऐसा भयानक रहस्य, जो पूरे मामले को हत्या, विश्वासघात और मानव भावनाओं की अंधेरी दुनिया में बदल देता है। शरलॉक होम्स अपनी तीक्ष्ण बुद्धि और सूक्ष्म निरीक्षण के माध्यम से इस रहस्य की परतें खोलते हैं। यह कहानी केवल अपराध की नहीं, बल्कि प्रेम, ईर्ष्या और प्रतिशोध की भी कहानी है। 🎙️ स्वर: समीर गोस्वामी 📚 मूल लेखक: Sir Arthur Conan Doyle 🎧 प्रस्तुति: Kahani Suno यदि आपको रहस्य और जासूसी कहानियाँ पसंद हैं, तो इस एपिसोड को अवश्य सुनें।
Audio and video play straight from the show's own hosting. PodSubs stores and serves no media.
Transcript
From the show. Tap a time to play from there.
लीजिए सुनिए सर आर्थर कानन डायल की लिखी कहानी दी एड्वेंचर ऑफ़ दी कार्डबोर्ड बॉक्स का हिंदी अनुवाद कार्डबोर्ड बॉक्स का रहस्य मेरी यानी समीर गोस्वामी की आवाज में जब मैं अपने दोस्त शर्लाक होम्स की। असाधारण मानसिक क्षमताओं को दिखाने वाले कुछ चुनिंदा मामलों का चयन करने बैठा तो मैंने पूरी कोशिश की कि ऐसे उदाहरण चुनूं जिनमें सनसनी कम हो लेकिन उसकी प्रतिभा को दिखाने का पूरा मौका मिले।
मगर अपराध और सनसनी को पूरी तरह अलग करना संभव नहीं था। एक लेखक के सामने ये दुविधा आ ही जाती है। या तो वो जरूरी बातों को छोड़ दे और इस तरह सच्ची तस्वीर ना दिखाएं या फिर उसे वो सामग्री इस्तेमाल करनी पड़े जो उसकी पसंद से ज्यादा संयोग से उसके हाथ लगती। है इस छोटी सी भूमिका के बाद। मैं उस घटना की ओर रहता हूँ जो अपने आप में अजीब तो थी ही साथ ही भयावह भी साबित हुई। अगस्त का तपता हुआ दिन था बेकार
स्ट्रीट भट्ठी की तरह तप रही थी। सामने वाली इमारत की पीली ईंटों पर पड़ती धूप आँखों को चुभ रही थी। यकीन करना कठिन था कि यही दीवार है। कुछ महीने पहले सर्दियों की धुंध में इतनी उदास लगती थी हमने पर्दे आधे गिरा दिए थे। होम्स सोफे पर पसरा हुआ चिट्ठी पढ़ रहा था। बार बार ध्यान से जो सुबह उसकी डाक में आई थी मैं। जिसने भारत में कुछ वर्ष डॉक्टर की तौर पर बिताए थे, गर्मी सेहनी का आंधी था, ठंड की तुलना में ये
अधिक सहज लगती थी, थर्मामीटर 90 पर था मगर मुझे कोई फर्क नहीं पड़ा। सुबह का अखबार नीरज था। संसद का सत्र समाप्त हो चुका था, शहर खाली था। और मैं न्यू फॉरस्ट के थपेड़ों या साउथ सी के तटों की शांति की इच्छा कर रहा था। बैंक खाते की हालत खराब थी इसलिए छुट्टी टाल दी थी। मेरे साथी के लिए तो ना गांव का रास्ता ना समुद्र का आकर्षण। उसे तो शहर के बीचों बीच रहना पसंद था। 5,00,000 लोगों के बीच जैसे किसी
मकड़ी के जाल के धागे हर तरफ फैले हो और हर अफवाह या अनसुलझे अपराध की आहट पर थर थरा उठे। प्रकृति की सुंदरता को वो महत्त्व नहीं देता था। जब कभी उसे बदलाव चाहिए होता तो बस शहर के अपराधियों से ध्यान हटाकर। गांव के अपराधियों की ओर लगा देता। जब देखा कि होम्स बातचीत के मूड में नहीं मैंने अखबार एक और फेंका और कुर्सी पर पीछे टिकते हुए विचारों में खो गया। तभी उसकी आवाज ने मेरे विचारों की लड़ी तोड़ दी।
तुम सही कह रहे हो, वॉटसन, उसने कहा। ये किसी विवाद को सुलझाने का वाकई हास्यास्पद तरीका है। बिल्कुल हास्यास्पद मैंने झटका और तभी ध्यान आया कि उसने मेरे मन का चल रहा विचार ठीक उसी पल कैसे पकड़ लिया? मैं हैरान रह गया। क्या मतलब है इसका होम्स? मैंने पूछा ये तो मेरी कल्पना से भी परे है? वो ज़ोर से हस पड़ा। याद है 1 दिन मैंने पो की कहानी का वो हिस्सा पढ़ा था जिसमें एक आदमी अपने साथी के अनकही विचारों
का पीछा करता। है। तब तुमने उसे लेखक की कल्पना कह कर टाल दिया था। मैंने तब कहा था कि मैं खुद भी अक्सर ऐसा करता हूँ। लेकिन तुमने विश्वास नहीं किया था, वह ऐसा नहीं था। जबान से नहीं माने थे मेरे प्रिया वॉटसन, लेकिन भौहों से जरूर इसलिए जब मैंने तुम्हें अखबार फेंककर गहरी सोच में जाते देखा तो मैंने सोचा थोड़ा मन ही मन उसे पढ़ लूँ और जब अवसर मिला। तो तुम्हें बीच में टोका भी ताकि साबित कर सकूँ कि मैं तुम्हारी
सोच की लय में हूँ। मैं पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुआ पर पोखी कहानी में तो उसने सामने वाले की हर हरकत देखकर नतीजा निकाला था। उसने पत्थरों के ढेर पर ठोकर खाई, आसमान की ओर देखा इत्यादि। लेकिन मैं तो चुपचाप बैठा था, मैंने तुम्हें क्या संकेत दिया? तुम अपना ही अन्याय कर रहे हो। चेहरे के भाव इंसान की भावनाओं दिखाने का जरिया है और तुम्हारा चेहरा बहुत साफ बताता है तो तुम कहना चाहते हो कि तुमने मेरे
चेहरे से मेरे विचार पढ़ लिए। चेहरे से और खासकर आँखों से शायद तुम्हें याद नहीं कि तुम्हारा विचार क्रम कहाँ से शुरू हुआ? नहीं, ज़रा भी नहीं तो सुनो जब तुमने अखबार फेंका, जिससे मेरा ध्यान तुम्हारी हो गया। तुम आधा मिनट खोए हुए से बैठे रहे, फिर तुम्हारी नजर नए लगे जनरल गार्डन के चित्र पर पड़ी। मैंने देखा चेहरा ज़रा बदला यानी कोई विचार उठा लेकिन वो लड़ी ज्यादा दूर नहीं गई। तुम्हारी नजर बगल वाले बिना फ्रेम
वाले हेनरी वार्ड बीचर के चित्र पर चली गई फिर दीवार की ओर देखा और तब तो तुम्हारा मतलब साफ। था। तुम सोच रहे थे कि अगर बीचर का चित्र फ्रेम में लग जाए। तो दीवार की खाली जगह भर जाएगी और गार्डन के चित्र के साथ संतुलन बनेगा। वाह तुमने तो हर बात पकड़ ली। मैंने कहा अब तक तो गलती की गुंजाइश ही नहीं थी। फिर तुम्हारा ध्यान बीचर की ओर लौट गया। जैसे तुम उसके चेहरे के भावों से उसका व्यक्तित्व समझने की कोशिश कर रहे हो। चेहरा सोचमग्न हुआ।
तुम्हें उसके जीवन की बातें याद आती रही। मुझे मालूम था तुम उसके गृह युद्ध काल के मिशन को जरूर याद करोगे। जब तुमने ये कहा था कि हमारे यहाँ उसे जीस तरह से स्वीकार आ गया वो तुम्हें बहुत बुरा लगा था इसलिए जब तुम्हारी आंखें फिर भटक गई तो मुझे लगा। कि अब तुम्हारा ध्यान ग्रह युद्ध की ओर है, तभी तुम्हारे होंठ कसे आंखें चमकीं। हाथ मुट्ठी में बंधे, मैं समझ गया तुम दोनों पक्षों की वीरता के बारे में सोच रहे हो। फिर चेहरा उदास हो गया, सिर झुका,
तुम उस भयानक और बेकार हुई मौतों की ओर सोच में डूब गए। फिर हाथ अपने घाव की ओर गया और होठों पर हल्की मुस्कराहटाई। यानी तुमने इस पूरे युद्ध के हास्यास्पद पहलू को महसूस किया। तब मैंने कहा, हाँ, वॉटसन सही सोच रहा है। ये वाकई बेहूदा तरीका है और मेरी सारी तर्क श्रंखला सही निकली कमाल है। मैंने कहा। अब तो मैं और भी दंग रह गया हूँ। ये बहुत सतही सी बात थी मेरे प्रिया वॉटसन यकीन। रखो उस दिन तुम्हारी थोड़ी सी
शंका ना दिखती तो मैं ये बात तुम्हारे सामने रखता ही नहीं, लेकिन मेरे पास यहाँ एक छोटा सा मामला है जो शायद मेरे इस विचार पढ़ने के छोटे निबंध से ज्यादा कठिन निकले। क्या तुमने अखबार में वो छोटा पैराग्राफ देखा जिसमें क्राइडेन की क्रॉस स्ट्रीट वाली को डाक से भेजे गए एक पार्सल की अजीब सामग्री का जिक्र है? नहीं मुझे कुछ नहीं दिखा अच्छा तो तुमसे छूट गया होगा, ज़रा उधर फेंको से।
लो यही रहा। फाइनैंशल कॉलम के नीचे क्या तुम इसे ज़ोर से पढ़ दोगे? मैंने वो अखबार उठाया जो उसने मेरी तरफ उछाल दिया था और बताया हुआ पैराग्राफ को पढ़ने लगा। उसके ऊपर शीर्षक था एक भयानक पैकेट क्रॉस स्ट्रीट क्राइडेन में रहने वाली मिस के साथ। एक ऐसा प्रकरण हुआ है जिसे या तो बेहद घृणित मजाक माना जाएगा या फिर यदि इस घटना से कोई और भयावह मतलब जुड़ता निकला। कुछ और भी गंभीर कल दोपहर ठीक
2:00 बजे डाकिये ने बुरे कागज में लिपटा एक छोटा पॉकेट उनके घर दिया। भीतर एक कार्डबोर्ड का डिब्बा था जो मोटे नमक से भरा हुआ था। जब इसे खाली किया गया तो ये देखकर दहशत में आ गई कि उसमें दो मानव कान थे जो मानव अभी अभी काटे गए हैं। ये डिब्बा उससे पिछले दिन सुबह बेलफास्ट से पार्सल पोस्ट द्वारा भेजा गया था। भेजने वाले का कोई संकेत नहीं था। और बात इसलिए और रहस्यमय हो जाती है कि 50 वर्षीय अविवाहित ने हमेशा बहुत साधा और एकांत जीवन
जिया है। उनके परिचय और पत्र व्यवहार इतने कम है कि उनके पास डाक से कोई चीज़ आना अपने आप में विरल घटना है। कुछ वर्ष पहले हाँ जब वे में रहती थी तो उन्होंने अपने घर में तीन युवा मेडिकल छात्रों को कमरे किराये पर दिए थे और उनके शोर शराबे और अनियमित चाल चलन के कारण उन्हें निकलना पड़ा था। पुलिस का विचार है कि ये घिनौना कृत्य। संभवतः उन्हीं युवकों ने बदले की भावना से किया है ताकि डिसेक्शन रूम की ये निशानियां भेजकर उन्हें
डराया जा सके। इस मत को थोड़ी पुष्टि इस बात से मिलती है कि उन छात्रों में से एक उत्तरी आयरलैंड मिस क्यूशिंग की जानकारी में बेलफास्ट का रहने वाला था। उधर, मामले की सक्रिय जांच चल रही है। और हमारे विभाग के बेहद होनहार अफसरों में से एक मिस्टर इसकी कमान संभाले हुए है। डेली क्रॉनिकल की खबर तो इतनी ही थी, मैंने पढ़कर खत्म किया तो बोला अब आते हैं अपने दोस्त पर आज सुबह उसका एक नोट आया है वो कहता है।
मेरा मानना है कि ये मामला बिल्कुल आपके दायरे का है। हमें उम्मीद है कि बात साफ हो जाएगी पर फिलहाल हाथ में काम लायक कुछ खास नहीं आ पा रहा। हमने बेल्ल फास्ट पोस्ट ऑफिस को ताज जरूर भेजा है। पर उस दिन बहुत से पार्सल जमा हुए थे। वे इस खास पार्सल की पहचान या भेजने वाले को। याद करने की कोई तरकीब नहीं बता सके। डिब्बा हनी डीयू टोबेको का आधा पौंड वाला है, इससे भी मदद नहीं मिलती मेडिकल स्टूडेंट वाला सिद्धांत अभी तक मुझे सबसे माकूल लगता है, लेकिन अगर आपके पास कुछ
घंटे फुर्सत हो तो आपसे मिलकर खुशी होगी। मैं दिन भर या तो घर पर रहूँगा या फिर थाने में कहो, वॉटसन गर्मी पर हावी होकर क्रायड एंड तक का चक्कर लगाया जाए। शायद तुम्हारी डायरी के लिए ये केस मिल ही जाए। मैं तो किसी काम के इंतजार में था ही, मैंने कहा तो मिल ही जाएगा। नौकर को बुलाकर कहो कि गाड़ी मंगवाए। मैं ज़रा अपना ड्रेसिंग गाउन बदल कर और सिगर केस भरकर भी आता हूँ। ट्रेन में रहते हल्की बारिश हो गई और क्रयडन पहुंचते पहुंचते गर्मी
शहर की तुलना में काफी कम हो गई। होम्स ने पहले ही तार कर दिया था। सो लेस्ड ट्रेड पहले जितना ही दुबला, पतला, चमक, धमक वाला और नेव ले जैसा चुस्त। स्टेशन पर हमारा इंतजार कर रहा था। 5 मिनट पैदल चलकर हम क्रॉस स्ट्रीट पहुंचे। जहाँ मिस रहती थी वो बहुत लंबी गली थी, दो मंजिला ईंट के घर, साफ सुथरे और सधे हुए सफेद किए हुए पत्थर के पायदान और दरवाजों पर एप्रेम पहनी औरतों के छोटे छोटे झुंड। आपस में बतियाते हुए बीच पहुँचकर
लेस्टेड ने एक दरवाजा खटखटाया, एक छोटी नौकरानी लड़की ने दरवाजा खोला। हम जीस कमरे में ले जाए गए। वहाँ सामने की और बैठी थी। उनका चेहरा शांत था, बड़ी बड़ी कोमला के और दोनों कनपटियों पर झुके हुए खिचड़ी से बाल। गोद में कड़ाई किया हुआ ऐंटी मकाय से रखा था और पास वाली स्टूल पर रंग बिरंगे रेशमी धागों की टोकरी, ये भयानक चीजें पिछवाड़े के कमरे में लेस्टेड के आते ही उन्होंने कहा, मैं चाहती हूँ आप उन्हें पूरी तरह से यहाँ से हटवा दें, हटवा दूंगा।
मैंने उन्हें बस इसलिए यही रुकवाया कि। मेरा दोस्त, मृ होम्स आपकी मौजूदगी में उन्हें देख ले, मेरी मौजूदगी में क्यों? ज़रा अगर उन्हें आपसे कुछ पूछना हो तो जब मैं कहती हूँ मुझे इसके बारे में कुछ भी नहीं मालूम तो मुझसे सवाल करने का क्या फायदा है? बिल्कुल ठीक मैडम। होम्स ने शांत लहज़े में कहा यकीन है। इस मामले ने आपको बहुत परेशान कर दिया है। जी हाँ, सर मैं शांति सी औरत हूँ, अपना संजीवन जीती हूँ, अखबार में अपना नाम देखना और घर में पुलिस
आना, ये मेरे लिए नए अनुभव है। मैं इन चीजों को घर के अंदर नहीं रखूंगी। मिस्टर अगर देखना है तो बाहरी कमरे में जाइए। घर के पीछे जो सकरा बाघ था उसके अंत में एक छोटा सा शेड था। लेस्टेड भीतर गया और पीला कार्ड बोर्ड बॉक्स उसके साथ भूरा कागज और एक डोरी लेकर लौटा। रास्ते के सिरे पर एक बेंच थी। हम सब बैठ गए और लेस्टेड से मिली चीजों को होम्स ने एक एक करके परखा। ये डोरी बड़ी दिलचस्प है। उसने रौशनी की ओर उठाकर सूंघते
हुए कहा क्या समझते हो? इस पर तारकोल लगा है। ठीक ये तारकोल लगी पतली डोरी है और शायद तुमने ये भी देखा होगा कि मिस ने इसे कैंची से काटा। दोनों सिरों पर दोहरी उधड़ी हुई रेशों से साफ दिखता है। ये बात अहम है। मुझे इसमें अहमियत नजर नहीं आती। अहमियत इस बात में है कि गांठ जस की तस बची हुई है और ये गांठ अपनी ढंग की निराली है। गांठ बहुत साफ बंधी है। मैं ये बात पहले ही नोट कर चुका
हूँ। ने आत्मदृष्टि से कहा। अच्छा रस्सी पर इतना काफी है, हमसे मुस्कुराया अब बॉक्स के आवरण की बारी भूरा कागज और इसमें कॉफ़ी की साफ साफ गंध है क्या तुम्हें महसूस नहीं हुई इसमें तो कोई शक नहीं पता मोटे मोटे ज़रा टेढ़े मेढ़े अक्षरों में छपा है मिस क्रॉस स्ट्रीट क्राइडर। चौड़ी नॉक वाले पेन से शायद जीनब और बहुत घटिया स्याही से क्राडेन
शब्द पहले आई से लिखा गया था जिसे बाद में व्हाई कर दिया गया। इसका मतलब पार्सल एक ऐसे आदमी ने भेजा। हस्तलिपि साफ मर्दाना जो कम पढ़ा लिखा है और क्राडेन शहर से अनजान। अब तक सब ठीक, डिब्बा पीला है आधा पौंड हनी ड्यू का कोई खास निशानी नहीं सिवाए बाएं निचले कोने पर दो अंगूठे के निशानों के भीतर भरा है नमक, वही किस्म जो खाल वगैरह सहेज ने या ऐसे ही मोटे कामों में लगता है और उसी में दबी है। ये बहुत ही अनोखी नुमाइश है।
ये कहकर उसने दोनों कान निकाल कर घुटनों पर रखी तख्ती पर फैला दी और बारीकी से देखने लगा। मैं और लस्ट्रेड दोनों तरफ से झुककर कभी उन डरावनी अवशेषों को कभी अपने साथी के एकाग्र उत्सुक चेहरे को देखते रहे। आखिरकार उसने उन्हें फिर डिब्बे में रखा। और कुछ देर गहरी सोच में बैठा रहा तुमने जरूर देखा होगा। आखिर वो बोला ये दोनों कान जोड़ी नहीं है। हाँ ये मैंने नोट किया लेकिन अगर ये डिसेक्शन रूम के कुछ छात्रों का मजाक है तो वे जोड़ी की जगह
अलग अलग कान भेजना भी उतना ही आसान समझते। बिल्कुल। पर ये कोई मजाक नहीं है। तुम्हें पूरा यकीन है बिल्कुल नहीं जचता है कि ये मजाक हो। डिसेक्शन रूम के शवों में संरक्षक द्रव भरा जाता है। इन कानो पर उसका कोई निशान नहीं। ये ताजा भी है। इन्हें कुंद औजार से काटा गया है जो किसी छात्र से होने की उम्मीद कम है। फिर किसी मेडिकल दिमाग को तो कारबोले के अशुद्ध अल्कोहल जैसे द्रव सूजेंगे यहाँ कुर्दुरी नमक का सहारा लिया गया है। दोहराता हूँ ये मजाक नहीं, हम एक
संगीन जुर्म की तहकीकात कर रहे हैं। उसकी बात सुनकर मेरे भीतर एक सेहरन दौड़ गई और उसके चेहरे पर जमी सख्त गंभीरता ने जैसे किसी। अजीब समझ से बाहर भाई का आभास करवा दिया लास्ट ट्रेड ने मगर सिर हिलाया मानो आधा अधूरा ही राजी हो। मजाक वाली राय में कमिया तो है। उसने कहा, पर दूसरी तरफ जाने से रोकने वाली वजहें ज्यादा है। हमें मालूम है ये औरत पैंग और यहाँ पिछले 20 वर्षों से। बहुत शांत और इज्जतदार जीवन जीती आई है।
वो मुश्किल से कोई दिन घर से बाहर रहती है तो कोई अपराधी आखिर क्यों अपनी करतूत के सबूत उसी को भेजेगा जब तक कि वो कोई बेहतरीन अदाकारा ना हो। उसे भी इस मामले की उतनी ही खबर है जितनी हमें यही तो उलझन है जिसे सुलझाना है। और मेरी तरफ से तो मैं ये मान कर आगे बढ़ूंगा कि मेरा तर्क सही है और ये कि दो हत्याएं हुई है। इनमें से एक कान स्त्री का है। छोटा महीना कार का बालिया पहनने लायक छेद वाला दूसरा पुरुष का धूप
से जलासा बतरंग और वो भी छेदा हुआ। ये दोनों लोग शायद अब नहीं रहे, वरना अब तक उनकी खबर आ चुकी होती। आज शुक्रवार है। पैकेट गुरुवार सुबह पोस्ट हुआ तो वारदात बुधवार, मंगलवार या उससे भी पहले हुई होगी। अगर दोनों की हत्या हुई तो उनकी कटी निशानी मिस क्यूशिंग को और कौन भेजता सिवाय उनके हत्यारे के? यानी पैकेट भेजने वाला वही है जिसकी हमें तलाश है। मगर उसी ये पैकेट को ही क्यों भेजना था? या तो ये जताने के काम हो गया या
उसे तकलीफ देने को? पर अगर ऐसा है तो वो जानती होगी कि भेजने वाला कौन है? क्या वो जानती? है। शक है अगर जानती। तो पुलिस क्यों बुलाती? वो कान गाड़ देते, किसी को पता भी नहीं चलता। अगर वो अपराधी को बचाना चाहते और अगर वो उसे बचाना नहीं चाहते तो उसका नाम बता देते या एक फंदा है जिसे सुलझाना पड़ेगा। ये कहकर वो जो अब तक बाघ की बाढ़ के पार खाली सी नजर से देखता हुआ तेज ऊंची आवाज में बोल रहा था,
झटके से उठ खड़ा हुआ और घर की ओर बढ़ चला मिस्क्यूशिंग से कुछ सवाल करने है। उसने कहा तो फिर मैं यही से चलता हूँ। डेस्ट्रेड ने कहा। क्योंकि मुझे एक और छोटा सा काम निपटाना है। मुझे नहीं लगता कि से अब कुछ और नया मिलेगा। आप मुझे थाने पर मिल जाएंगे। ठीक है, लौटते वक्त हम वहीं आकर मिलेंगे। होम्स ने जवाब दिया, एक पल बाद हम दोनों फिर सामने वाले कमरे में थे, जहाँ वह निर्विकार महिला।
अब भी चुपचाप अपना एंटी मकासर बोल रही थी। हमें देखते ही उसने उसे गोद में रख दिया और अपनी साफ सुथरी टटवलती से नीली आँखों से हमें देखा। मुझे यकीन है सर उसने कहा ये सब एक गलती है और ये पार्सल मेरे लिए था ही नहीं। मैं ये बात स्कॉटलैंड यार्ड वाले सज्जन से कई बार कह चुकी हूँ पर वो बस हंस देते हैं। मेरी किसी से दुश्मनी नहीं, कम से कम मेरी जानकारी में तो कोई मेरे साथ ऐसा मजाक क्यों करेगा?
मैं भी अब उसी राय पर पहुँच रहा हूँ। होम्स ने उसके पास बैठते हुए कहा। मुझे लगता है ये बात सिर्फ संभव ही नहीं बल्कि वो ठिठक गया और मुझे हैरानी हुई क्योंकि घूम कर देखा तो पाया कि वो बड़ी तल्लीनता से उस महिला के चेहरे को देख रहा था। एक क्षण के लिए उसके उतावले चेहरे पर हैरानी और तसल्ली दोनों झलक गए। मगर जैसे ही वो उसकी चुप्पी का कारण जानने को मुड़ी। वो पहले जैसा सैया में दिखने लगा, मैंने भी गौर से देखा उसके सपाट
खिचड़ी से बाल करीनेदार टोप, छोटी, सुनहरी बालियाँ, शांत मुख लेकिन मुझे तो कुछ भी ऐसा ना दिखा जिससे मेरे साथी की ये उत्तेजना समझ आए। दो एक सवाल थे। अरे, मैं सवालों से ऊब चुकी हूँ मिस्कुसिन झुंझलाकर बोली, आपकी दो बहनें हैं सही आपको ये कैसे मालूम? जैसे ही कमरे में दाखिल हुआ मैंने मेन्टल पीस पर तीन महिलाओं का समूह चित्र देखा। एक तो आप ही है और बाकी दोनों
आपसे इतनी मिलती जुलती कि रिश्ता होने में ज़रा भी शक नहीं रहता। हाँ, बिल्कुल सही, वे मेरी बहने हैं सराह और मेरी और यहाँ मेरी कोहनी के पास एक और तस्वीर है लिवरपूल में खींची हुई। आपकी छोटी बहन किसी पुरुष के साथ है जिसकी वर्दी से लगता है कि वो स्टीवर्ट है और मुझे दिखता है कि तब उसकी शादी नहीं हुई थी। आपकी नजर बहुत तेज है, वही तो मेरा काम है। खैर आप ठीक कह रहे हैं लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसकी शादी में
राउंडर से हो गई। जब ये फोटो ली गई थी वो साउथ अमेरिकन लाइन पर था। मगर उसे मैरी से इतना लगाव था कि उसे इतने लंबे अरसे तक दूर रहना उसे गवारा ना हुआ। और वो लिवरपूल लंदन वाली नावों पर आ गया। आह कांग्रेस पर शायद नहीं मेढ़े आखिरी बार मैंने यही सुना था, जब मैं एक बार यहाँ मुझसे मिलने भी आया था तब तक उसने कसम नहीं तोड़ी थी। लेकिन बाद में जब भी जहाज से किनारे आता पी ही लेता। और ज़रा सा पीकर बिल्कुल सनकी
पागल हो जाता। जीस दिन उसने फिर से गिलास उठाया वही मनहूस दिन था। पहले उसने मुझसे नाता तोड़ा, फिर सराह से उलझ पड़ा और अब जब मैरी ने लिखना बंद कर दिया है तो हमें कुछ खबर नहीं कि वहाँ क्या हाल है। ये साफ था कि मिस्क्यूसिंग ऐसे विषय पर आ गई थी जो उन्हें भीतर तक छूता था। अकेला जीवन जीने वालों की तरह शुरू में वह झिचकी हुई थी, परंतु वे बहुत खुलकर बोलने लगी। उन्होंने हमें अपनी बहनोई स्टीवर्ट के बारे में कई बातें बताई और फिर बात घूमते फिरते उनके पुराने किरायेदारों मेडिकल
स्टूडेंट्स पर चली गई। उनके नाम, उनके हॉस्पिटल, सबके साथ उनकी शरारतों और गलतियों का लंबा ब्यौरा दिया। हम सब ध्यान से सुनता। रहा बीच बीच में कोई ना कोई सवाल डाल देता। आपकी दूसरी बहन सराह के बारे में उसने कहा ताज्जुब है? जब आप दोनों अविवाहित हैं तो एक साथ घर में क्यों नहीं रहते? आह आप सराह के मिजाज़ को नहीं जानते, वरना हैरानी नहीं होती। मैंने कोशिश की थी क्रीडन आने पर
हम साथ रहे पर करीब दो महीने पहले हमें अलग होना पड़ा। अपनी बहन के खिलाफ़ कहना नहीं चाहती। लेकिन सराह हमेशा टांग अड़ाने वाली और किसी बात से खुश ना होने वाली रही है। आपने कहा था कि उसका झगड़ा आपके लिवरपूल वाले रिश्तेदारों से हुआ था। हाँ, जबकि एक वक्त वो सबसे ज्यादा घुली मिली थी वो तो उनके पास रहने के लिए ही वहाँ गई थी। और अब जिम ब्राउनर के बारे में उसके पास सख्ती से कहने को शब्द भी कम पड़ते हैं।
यहाँ अपने आखिरी छह महीनों में हर वक्त उसी की शराबखोरी और चाल चलन की बातें करती रही। शक है जिन ने उसे। किसी दखलंदाजी पर पकड़ा होगा और उसको दो टूक सुनाई होगी। बस वही शुरुआत थी। धन्यवाद होम्स से उठकर झुका आपने कहा था आपकी बहन सराह न्यू स्ट्रीट वॉलिंगटन में रहती है अलविदा और अफसोस है कि ऐसे मामले में आपको तकलीफ हुई, जिसका जैसा आप कहती है आपसे कोई लेना देना नहीं।
हम बाहर निकले तो सामने से एक गाड़ी आ रही थी। होम्स ने हाथ देकर रोक ली, वेलिंग्टन कितनी दूर है? उसने पूछा और एक मील सर बहुत बढ़िया चढ़ो, वॉटसन लोहा गर्म है। अभी चोट करनी होगी कि ये सीधा दिखता है। फिर भी इसमें एक दो बातें बहुत सीख देने वाली है। गाढ़ीवान। रास्ते में किसी टेलीग्राफ ऑफिस पर ज़रा रोक देना। होम्स ने एक छोटा सा तार भेजा और बाकी रास्ते वो गाड़ी में पसरा रहा। टोपी को नाक पर झुकाकर धूप से चेहरा ढक लिया।
हमारा गाड़ी वाहन एक ऐसे घर के सामने रुका जो ठीक वैसा ही था जैसा हम अभी छोड़कर आए थे। मेरे साथी ने उसे इंतजार करने को कहा। और दरवाजे की कुण्डी पर हाथ ही रख रहा था कि भीतर से काले कपड़ों में एक गंभीर सा नौजवान चमकदार टोपी लगाए सीढ़ी पर खड़ा हुआ। क्या घर पर है? होम्स ने पूछा की हालत बेहद नाजुक है, वो बोला। कल से उन्हें दिमागी बुखार के कड़े लक्षण है। उनके चिकित्सक के नाते किसी को मिलने देने की जिम्मेदारी मैं
नहीं ले सकता। मेरा सुझाव है 10 दिन बाद आई उसने दस्ताने पहने। दरवाजा बंद किया और सड़क पर तेज कदमों से चलता हुआ निकल गया। अगर नहीं हो सकता तो नहीं होम खुशमिजजी से बोला शायद वो बताना भी नहीं चाहती। यह बताना पार्टी मैंने कहा, मुझे उससे कुछ सुनना नहीं था, सिर्फ उसे देखना था जो चाहिए था लगता है मिल गया गाढ़ीवान किसी ठीक ठाक होटल ले चलो दोपहर का खाना करेंगे फिर थाने में अपने दोस्त
लैस्ट्रेड से मिलेंगे, हमने आराम से खाना खाया। पूरे वक्त होम्स वायोलिन की बातें करता रहा। कैसे? उसने अपनी एस्टरडे वेरियस जिसकी कीमत कम से कम 500 गीनी है टाटेनहम कोर्ट रोड पर एक यहूदी ब्रोकर से 55 शिलिंग में खरीद ली थी। बात पगनिनी तक पहुंची और हम एक बोतल क्लियर रेट के 7 घंटे भर बैठे रहे। उस असाधारण आदमी के किस्से सुनते हुए शाम ढल चुकी थी। कड़ी धूप मुलायम चमक में बदल गई थी तभी हम पुलिस स्टेशन पहुंचे। दरवाजे पर लस्टेड इंतजार में
खड़ा। था आपके लिए एक तार मिस्टर होम्स उसने कहा आह जवाब आ गया। उसने कागज़ फाड़कर खोला। नजर दौड़ाई मोड़कर जेब में रख लिया सब ठीक है। उसने कहा कुछ पता लगा सब पता लग गया क्या? प्ले स्टेट हैरान रह गया। आप मजाक कर रहे हैं जिंदगी में कभी इतना गंभीर नहीं रहा। एक सनसनीखेज अपराध हुआ है और अब उसकी। हर कड़ी मेरे सामने है और अपराधी
होम्स ने अपनी एक विज़िटिंग कार्ड की पीठ पर कुछ शब्द लिखे और की ओर उछाल दिए। यही नाम है। उसने कहा कल रात से पहले गिरफ्तारी नहीं कर सकते और कृपया मेरा नाम इस मामले से बिल्कुल ना जुड़ें। मैं सिर्फ उन्हीं अपराधों से अपना नाम जोड़ना पसंद करता हूँ जिनका हल निकलना सचमुच दिमागी मेहनत मांगता है। हम दोनों स्टेशन की ओर तेज कदमों से निकल पड़े। रेस्टेड अब भी उस कार्ड को देखकर संतुष्ट मुस्कान लिए खड़ा रहा।
ये मामला रात को बेकार स्ट्रीट में सागर के कशों के बीच। बोला ठीक वैसा ही है जैसा तुमने स्टडी इन स्कार्लेट और दी साइन ऑफ फोर के नाम से दर्ज किया जहाँ में असर से कारण तक उल्टा तर्क लगाकर पहुंचना पड़ा। को लिख दिया है कि जो विवरण अभी कम है वो अपने आदमी को पकड़ लेने के बाद भेज देगा। उस पर भरोसा किया जा सकता है। दलीलें भले ही कमजोर हो, पर काम पकड़ ले, तो बुलडॉग की तरह छोड़ता। नहीं, यही जिद उसे स्कॉटलैंड यार्ड में ऊपर लाई है तो तुम्हारा
केस अभी पूरा नहीं। मैंने पूछा जरूरी बातें पूरी है, ये घिनौना काम किसने किया ये मालूम है। हाँ, शेखरों में से एक अब भी हमारी पकड़ से बाहर है। तुमने भी अपना नतीजा बनाया होगा। मानता हूँ वो जिम ब्राउनर लिवरपूल जहाज का स्टीवर्ट, यही तुम्हारा आदमी है, अंदेशे से कहीं बढ़कर फिर भी सब कुछ मुझे बस धुंधला धुंधला दिखता है। इसके उलट मेरे लिए तो एकदम साफ। मुख्य कदम सुनो, हम बिना किसी तय धारणा के पहुंचे, ये हमेशा फायदे का है।
कोई परिकल्पना नहीं, सिर्फ देखना और उनसे निष्कर्ष निकाला। पहले क्या देखा? एक बहुत शांत, सम्मानित महिला जिसके चेहरे पर कोई राज़ नहीं और एक तस्वीर जिससे पता चला कि उसकी दो छोटी बहनें हैं। बिजली से कौंधली की डिब्बा शायद उनमें से किसी के लिए हो सोचा पुष्टि बाद में कर लेंगे। फिर बगीचे में गए और पीले डिब्बे की अजीब सामग्री देखी। रस्सी वैसी थी जैसे जहाजों पर पाल बनाने वाले कारीगरों की डोरी होती है और जांच में समंदर की गंध घुल गई।
गांठ नाविकों में प्रचलित ढंकी निकली पार्सल बंदरगाह से पोस्ट हुआ और मर्द वाले कान में गोलियों का छेत्र था जो नाविकों में देहाती लोगों से कहीं आम है। तब यकीन हो गया कि इस त्रासदी के किरदार समंदर से जुड़े लोग हैं। जब मैंने पैकेट का पता गौर से देखा तो पाया कि वो। मिस के नाम था। अब सबसे बड़ी बहन तो स्वभाविक ही होगी और एस। शुरुआती अक्षर बाकी में से किसी का भी हो सकता था।
उस हालत में तो हमें जांच बिल्कुल नए आधार से शुरू करनी पड़ती। इसलिए मैं घर के अंदर इस बिंदु को साफ करने के इरादे से गया। मैं को यही भरोसा दिलाने ही वाला था कि ये पार्सल गलती से उनके पास आया है कि तभी जैसा तुम्हें याद होगा। मैं अचानक रुक गया। वजह ये थी कि मैंने अभी अभी कुछ ऐसा देख लिया था जिसने मुझे हैरान भी कर दिया और हमारी जांच का दायरा एकदम सिमटा। दिया। तुम डॉक्टर हो, वॉटसन तुम जानते हो मानव शरीर का शायद ही कोई
हिस्सा कान जितना अलग अलग होता है, हर कान आमतौर। पर बिल्कुल विशिष्ट होता है और बाकी सबसे भिन्न पिछले वर्ष के एंथ्रोपोलॉजिकल जर्नल। में तुम्हें इसी विषय पर मेरे दो छोटे निबंध मिलेंगे। सो मैंने बॉक्स में पड़े कानो को विशेषज्ञ की नजर से देखा था और उनकी शारीरिक बनावट की खासियतें ठीक ठीक नोट कर ली थी। अब सोचो मेरी हैरानी जब मिस्क्यूशिंग को देखते ही मैंने पाया कि उनका कान उसे स्त्री कांड से हूबहू मिलता है, जिसे मैं अभी अभी परख कर चुका था।
ये मैं संयोग के बाहर की बात थी। पिन्ना का वही छोटा होना ऊपरी लोभ की वही चौड़ी वक्र था भीतर के कार्टिलेज की वही घुमावदार लकीरे, जरूरी बातों में वो वही कान था। बेशक इस अवलोकन की जबरदस्त अहमियत मुझे उसी पल समझ आ गई। साफ था कि शिकार खून का रिश्तेदार था। और बहुत करीबी मैंने उससे परिवार की बातें छेड़ी और तुम्हें याद होगा। उसने फौरन हमें कई बहुमूल्य विवरण दे दिए। पहली बात उसकी बहन का नाम सराहा था और हाल तक उसका पता भी यही था।
यहीं से स्पष्ट हो गया कि गलती कैसे हुई और पार्सल किसके लिए था। फिर हमें एक स्टीवर्ट के बारे में पता लगा। जो तीसरी बहन का पति था और ये भी कि एक समय वो में सराह के इतना नजदीक था कि सराह सचमुच लिवरपूल चली गई थी। ब्राउनर दंपति के पास रहने मगर बाद में किसी झगड़े ने उन्हें अलग कर दिया। उस झगड़े से महीनों तक सपत्र व्यवहार बंद रहा तो अगर ब्राउनर को। कभी मिससरा को कोई पार्सल भेजना। पड़ता तो यकीनन उसके पुराने पते
पर ही भेजता और अब तो बात खुद बा खुद सुलझने लगी। हमें इस स्टीवर्ट के बारे में पता चल चुका था। तुरंत उत्तेजित हो जाने वाला जोरदार जज्बात उमाला आदमी तुम्हें याद है अपनी बीवी के पास रहने के लिए। उसने बढ़िया नौकरी तक छोड़ दी थी और कभी कभी बुरी तरह शराब पी लेने की आदत भी थी। हमारे पास वजह थी मानने की कि उसकी बीवी की हत्या हुई है और एक आदमी की भी, जो शायद समंदर से जुड़ा हुआ था। वजह ईर्ष्या ये तो तुरंत दिमाग
में आता है और ये? किए गए काम के सबूत में सरह क्यू शिंग को क्यों भेजा जाए? शायद इसलिए कि लिवर पूल में रहते हुए उन्हीं के हाथों से वे घटनाएं हुईं जो इस त्रासदी तक पहुंची। तुम नोट करोगे? ये जहाजों की लाइन बेलफास्ट, डबलिन और वाटरफॉल पर रूकती है। तो अगर मान ले। कि ब्राउनर ने ये काम किया और फौरन अपनी स्टीमर मेडे पर चढ़ गया। तो बेलफास्ट वो पहला ठिकाना है जहाँ से वो अपना डरावना पार्सल भेज सकता था।
या एक दूसरी गुंजाइश भी साफ नजर आती थी। हालांकि मुझे वो बेहद कमजोर लगे फिर भी आगे बढ़ने से पहले उसे परख लेना जरूरी था। मान लो किसी नाकाम आशिक ने मिस्टर और मिसेस ब्राउनर दोनों को मार डाला हो और जो मर्द का कान है वो पति। का ही हो। इस रॉय के खिलाफ़ कई गंभीर आपत्तियां थी पर इसे नामुमकिन नहीं कहा जा सकता। इसीलिए मैंने लिवरपूल पुलिस में अपने मित्र एल्गोर को तार भेजा। पूछा कि क्या मिसेस ब्राउनर घर पर है? और क्या ब्राउनर मेडय से रवाना हो
चुका है? फिर हम वालिंगटन सराह से मिलने निकल पड़े। पहली बात तो ये देखने की जिज्ञासा थी कि परिवार वाला कान उसमें कितना दोहराया गया है। फिर संभव था कि वो हमें कुछ अहम जानकारी दे। हालांकि मुझे उम्मीद कम थी। उसे तो 1 दिन पहले से ही ये बात मालूम हो गई होगी क्योंकि सारिक राइडन में इसकी धूम थी और सिर्फ वही समझ सकती थी कि पार्सल किसके लिए था। अगर वो न्याय में मदद करना चाहती तो शायद पुलिस से खुद बात कर लेती। खैर हमारा फर्ज था उससे मिलना सो
हम गए। पता चला कि पैकेट की खबर पहुंचने के बाद। क्योंकि उसी वक्त से उसकी बिमारी शुरू हुई। उसे इतना धक्का लगा कि दिमागी बुखार चढ़ाया। पहले से भी साफ था कि वो इस सब का पूरा मतलब समझती है और उतना ही साफ कि उससे मदद लेने के लिए हमें कुछ वक्त इंतजार करना पड़ेगा। पर वास्तव में हमें उसकी मदद की जरूरत नहीं पड़ी। हमारे जवाब थाने पर हमारा इंतजार कर रहे थे जहाँ एलगोर को भेजने के लिए मैंने कहा था उससे ज्यादा निर्णय और क्या होगा? मिसेस ब्राउनर का घर 3 दिन से बंद
था, पड़ोसी कहते थे वो दक्षिण की ओर रिश्तेदारों से मिलने गई है। शिपिंग ऑफिसों से पक्का हुआ ब्राउनर मेंडे पर सवार होकर निकल चुका है। और मेरा हिसाब है कि वो कल रात में पहुंचेगा। जैसे ही वो पहुंचेगा लिस्टेड जो भले ही बुद्धि से धीमा हो पर अडिग है, उसे घेरेगा और तब हमारे पास हर कड़ी पूरी हो जाएगी की उम्मीद गलत नहीं निकली। 2 दिन बाद उसे एक मिला। अंदर जासूस का छोटा सा पत्र था और
टाइपराइटर से लिखा एक बयान जो कई पन्नों पर फैला हुआ था, डेस्ट्रेड ने उसे पकड़ लिया है। होम्स ने मेरी ओर देखकर कहा, शायद तुम ये सुनना चाहोगे कि वो क्या लिखता है? मेरे प्रिये मिनिस्टर होम्स। हमारी तय योजना के मुताबिक। जिससे हम अपने अनुमानों को परखना चाहते थे। हमारी कहना काफी अच्छा लगता है, वॉटसन है ना? मैं कल शाम 6:00 बजे अल्बर्ट डार्क पहुंचा और लिवरपूल स्टीम पैकेट कंपनी के जहाज एसएस मेड पर चढ़ा।
पूछ्ताछ में पता चला कि जेम्स ब्राउनर नाम का एक स्टीवर्ट बोर्ड पर है। और सफर के दौरान उसका बर्ताव इतना अजीब रहा कि कप्तान को उसे काम से हटाना पड़ा, उसकी कैबिन में गया तो देखा वो एक संदूक पर बैठा सिर हाथों में दबाए आगे पीछे झूल रहा था। वो भारी भरकम मजबूत देह का क्लीन शेप्ड सांवला आदमी है। कुछ वैसा जैसा था। जिसने नकली लांड्री वाले मामले में हमारी मदद की थी। जैसे ही उसे मेरा मकसद समझ आया, वो छलकर खड़ा हुआ।
मैंने मोड़ के पास खड़े नदी पुलिस के दो सिपाहियों को बुलवाने को सीटी होंठो तक ले ही ली थी पर उसके भीतर जैसे जान ही ना रही हो, उसने शांतिपूर्वक अपने हाथ आगे कर दिए कि हथकड़ी डाल दी जाए। हम उसे थाने ले आए। उसका बक्सा भी इस ख्याल से कि शायद कुछ सबूत मिले, मगर आम नाविकों के पास होने वाले बड़े तेज चाकू के सिवा हमें मेहनत का कोई फल नहीं मिला। हालांकि अब मालूम हुआ कि हमें और सबूतों की जरूरतें ही नहीं पड़ेगी, क्योंकि थाने में इंस्पेक्टर के सामने लाते ही उसने बयान देने की इजाजत मांगी। और हमारा शॉर्टंड लिखने वाला वही
बयान जैसे का तैसा तुरंत दर्ज कर गया। उसके तीन टाइप की हुई प्रतियों बनवाई गई। एक प्रतिसाद संलग्न मामला जैसा कि मुझे पहले से लगता था, बेहद सीधा साधा निकला। फिर भी जांच में सहयोग के लिए आपका आभारी हूँ। साधार एवं आपका सच्चा जिलेस्ट्रेड जहाज तो वाकई बहुत सीधी थी। होम्स ने कहा, हालांकि जब उसने हमें बुलाया था, तब उसे यह बात शायद समझ में नहीं आई होगी। खैर, अब देखते हैं कि ज़िम ब्राउनर अपने बारे में क्या कहता
है? यह रहा उसका बयान जिसने शेडवेल पुलिस स्टेशन में। इंस्पेक्टर मोंटगोमेरी के सामने शब्द शाह दिया क्या मेरे पास कहने को कुछ है? हाँ बहुत कुछ है, मुझे सब कुछ साफ साफ उगल देना है, चाहो तो फांसी दे दो, चाहो तो यु ही छोड़ दो। मुझे रत्ती भर फर्क नहीं पड़ता। जीस दिन से ये किया है, आंख तक नहीं लगी और नहीं लगता आप कभी लगेंगी। जब तक कि हमेशा की नींद ना आ जाए कभी उसका चेहरा सामने आता है मगर ज्यादातर उसका मेरी आँखों के आगे
एक ना एक लगा ही रहता है। वो त्यौरी चढ़ाएं काला सा और वो चेहरे पर जैसे हैरत जमी हुई। हाँ वो सफेद मेम ना हैरान होना बनता था। जब उसने उस चेहरे पर मौत पढ़ी जो पहले उसके लिए प्यार के सिवा कुछ दिखता ही नहीं था, लेकिन गलती सराह की है और टूटे हुए आदमी की बद्दुआ उस पर पड़े जिसकी रगों का खून सड़ जाए। मैं अपने को पाक साबित नहीं कर रहा, मालूम है मैं फिर शराब पर लौट गया। जैसा कि मैं उस वक्त जानवर बन चुका था, मगर वो मुझे माफ़ कर
देती। वो मेरे साथ वैसी ही बंधी रहती जैसे रस्सी, चरखी से अगर वो औरत हमारे दरवाजे पर कभी परछाई भी ना डालती, सराह की शिंग मुझसे मोहब्बत करती थी। यही इस पूरे किस्से की जड़ है। वो मुझसे चाहत करती रही। और जब उसे समझ आया कि मैं अपनी बीवी के कीचड़ में पड़े पांव के निशान को भी उससे ज्यादा मानता हूँ तो उसका सारा प्यार जहरीली नफरत में बदल गया। तीन बहनें थी। कुल मिलाकर बड़ी बस सीधी साधी नेक औरत, दूसरी एक शैतान, तीसरी
फरिश्ता। मेरी शादी के वक्त सराह 33 की थी और मैरी 29 की। जब हमने घर बसाया तो हमारी खुशियां दिनभर की धूप जैसी थी और पूरे लिवरपूल में मैरी से बढ़कर औरत नहीं थी। फिर हमने सराह को एक हफ्ते को बुलाया। हफ्ता महीने में बदला और बातों बातों में वो हमारे घर का हिस्सा बन गई। तब मैं ब्लू रे बंद था, शराब से तौबा की हुई थोड़े थोड़े पैसे जोड़ रहा था। सब कुछ नए सिक्के की तरह चमक रहा था। खुदा की कसम किसने सोचा था बात
यहाँ तक पहुंचेगी, किसी ने ख्वाब में भी देखा होगा। मैं अक्सर वीकेंड पर घर आ जाता और कभी कभी। जहाज को माल भरने में देर होती तो पूरा हफ्ता भी मिल जाता। ऐसे ही साली सराह से खूब मुलाकात होती। लंबी सी सांवली तेज दरार सर उठाकर चलने की अकड़ और आँखों में चकमक पत्थर की चिंगारी। लेकिन जब मेरी मेरी सामने होती तो मेरा ख्याल उससे आगे नहीं जाता। इस पर मैं ईश्वर की रहमत की उम्मीद के साथ कसम खाता हूँ। मुझे कभी कभी लगता था कि उसे मेरे
साथ अकेले रहना अच्छा लगता है या मुझे ठहरने निकलने के लिए बहलाती है। मगर मैंने उस पर कभी ध्यान नहीं दिया लेकिन एक शाम मेरी आंख खुल गई। मैं जहाँ से आया तो बीवी घर पर नहीं थी पर शरा थी। मैरी कहाँ है? मैंने पूछा वो कुछ बिल चुकाने गई है? मैं बेसब्र होकर कमरे में टहलने लगा। वो बोली क्या मैरी के बिना 5 मिनट भी खुश नहीं रह सकते? जी, ये तो मेरे लिए बुरी बात है कि मेरे साथ भी तुम थोड़ा सा वक्त चैन से नहीं बिता सकते।
मैंने नरमी से हाथ बढ़ाकर कहा। ठीक है लड़की लेकिन पल में उसके दोनों हाथों ने मेरा हाथ थाम लिया जैसे बुखार में तप रहे हो, मैंने उसकी आँखों में देखा, सब कुछ साफ पढ़ लिया, उसे बोलने की जरूरत नहीं थी ना मुझे मैंने त्योरी चढ़ाई और हाथ छुड़ा लिया। फिर वो कुछ देर चुपचाप मेरे पास खड़ी रही। फिर हाथ उठाकर मेरे कंधे पर थपकी दी। संभल के पुराने जिम और हल्की सी चिढ़ाती हँसी के साथ कमरे से भाग गई। उस पल से सराह ने मुझसे दिलों जान
से नफरत करनी शुरू कर दी और वो नफरत करना जानती थी। उसे हमारे साथ टिकने देना मेरी मूर्खता थी, पर मैंने मैरी से एक शब्द नहीं कहा। मुझे पता था उसे दुख होगा। हालात पहले जैसे ही चले पर कुछ समय बाद मेरी में बदलाव देखने लगा। जो हमेशा भरोसे मंद और सीधी थी। वो अब अजीब और शक्की होने लगी। पूछती मैं कहाँ था, क्या कर रहा था? खत किसके है, जेब में क्या है और ऐसी 1000 बेवकूफियां? दिन बा दिन वो और अजीब और चिड़चिड़ी होती गई और हमारी नाक खत्म होने वाली तकरारें होने लगी।
मैं बिल्कुल उलज किया। सरह अब मुझसे कतराने लगी पर वो और मेरी एक दूसरे से चिपकी रही। अब समझ में आता है कि वो कैसे चले चल रही थी और मेरी का दिमाग। मेरे खिलाफ़ जहर से भर रही थी, पर तब मैं ऐसा अंधा भौंरा था कि कुछ समझा ही नहीं। फिर मैंने ब्लू रिबन तोड़ दी और फिर पीना शुरू कर दिया। पर लगता है अब मेरी पहले जैसी रहती तो मैं ऐसा ना करता। अब उसके पास मुझसे घृणा करने की वजह थी।
और हमारे बीच की खाई बढ़ती गई और फिर ये एलेक फेयर बर्न आठपका और सब कुछ 1000 गुना काला हो गया। वो पहले सराह से मिलने आया फिर धीरे धीरे हम सब से घुल गया। उसकी अदा ही ऐसी थी कि जहाँ जाता दोस्त बना लेता। दमदार चाल ढाल, सजे धजे बाल। आंधी दुनिया देख चुका और जो देखा बड़े मज़े से बयान करता मानता हूँ। संगत अच्छी थी। एक नाविक के लिए उसकी तहजीब बड़ी नफासत वाली थी। लगता था कभी उसने जहाज के पिछले ऊंचे हिस्से को आगे वाले हिस्से
से ज्यादा देखा हो। एक महीना वो घर आता जाता रहा। और एक पल को भी मुझे शंका नहीं हुई कि उसके मीठे, चालाक तरीकों से कोई अनर्थ होगा। फिर आखिर एक छोटी सी बात ने सुबह जगा दिया और उसी दिन से मेरी शांति हमेशा के लिए गई। बस ये एक ज़रा सी बात थी। मैं अचानक बैठक में घुसा। दरवाजे से कदम रखते ही मेरी के चेहरे पर स्वागत की चमक देखी पर जैसे ही उसे मालूम हुआ कि मैं हूँ वो चमक बूझ गई और वो मायूस होकर
मुँह फेर गई। मेरे लिए इतना काफी था एलिक फेयर बैरन के अलावा कोई नहीं जिसकी आहट वो मेरी समझ ले अगर उसी वक्त सामने पड़ जाता। तो मैं उसे मार डालता क्योंकि जब मेरा गुस्सा छूट जाए तो मैं पागल हो उठता हूँ। मेरी ने मेरी आँखों में शैतान की ल देख ली, वो झट मेरी बाहों पर हाथ रखकर बोली मत करो जिम प्लीज़ मत करो, सराह कहा है? मैंने पूछा रसोई में वो बोली मैं अंदर गया, सराह ये आदमी फेयरबेन मेरे घर की दहलीज फिर कभी नहीं लांगेगा क्यों?
उसने पूछा क्योंकि मैं मना करता हूँ वो बोली अगर मेरे दोस्त इस घर के लायक नहीं तो मैं भी नहीं तुम्हारी मर्जी, मैंने कहा पर अगर फेयर बैंड यहाँ दिखा तो उसका एक कान काट कर तेरी निशानी बना दूंगा। मेरा चेहरा देखकर वो डर गई होगी क्योंकि उसने एक शब्द नहीं कहा और उसी शाम वो मेरा घर छोड़कर चली गई। खैर, अब मुझे नहीं पता कि ये उस औरत की सीधे सीधे शैतानी थी या उसे लगा कि वो मेरी बीवी को
बिगाड़ कर मुझे उसी के खिलाफ़ करवा देगी। जो भी हो। उसने हमारी गली से दो गली छोड़कर एक घर ले लिया और नाविकों को रहने के लिए कमरे देने लगी। फेयरबन वहीं ठहरने लगा और मेरी अपनी बहन और उसके साथ चाय पीने वहाँ जाया करती। वो कितनी बार गई यह मुझे नहीं मालूम लेकिन 1 दिन मैंने उसका पीछा किया और जैसे ही मैं दरवाजा तोड़कर भीतर घुसा। फियरबैन पिछवाड़े की दीवार फांदकर भाग गया। जैसा कायर कमीना वो था। मैंने बीवी से कसम खाई कि अगर उसे फिर उसके साथ देखा तो मैं उसे मार
डालूंगा और उसे अपने साथ वापस ले आया। वो सिसक रही थी, कांप रही थी और चेहरा काकस जैसा सफेद था। हमारे बीच अब मोहब्बत की कोई निशानी नहीं बची थी। साफ दिख रहा था कि वो मुझसे नफरत भी करती थी और डरती भी थी और जब यही ख्याल मुझे फिर शराब तक ले गया तो उसने मुझे नीचा समझना भी शुरू कर दिया। खैर, सारह को लिवरपूल में गुज़ारा न हुआ तो जैसा मेरी समझ में आया। वो क्राएडेन अपनी बहन के साथ रहने लौट गई और घर में हालात लगभग पहले जैसे ही चलते रहे और फिर आया ये
पिछला हफ्ता और उसके साथ सारा मातम और बर्बादी हुआ। यू हममे डे पर 7 दिन की यात्रा पर गए थे। लेकिन एक बड़ा पीपा ढीला होकर हमारी एक प्लेट को हिला गया तो हमें 12 घंटे के लिए फिर बंदरगाह में लौटना पड़ा। मैं जहाज से उतरा और घर आया सोचते हुए कि बीवी के लिए ये कैसे अच्छी सरप्राइज़? होगी और उम्मीद करते हुए कि शायद वो मुझे इतनी जल्दी देखकर खुश हो जाएगी, यही ख्याल मेरे दिमाग में था। जब मैं अपनी गली में मुड़ा और उसी
वक्त एक घोड़ा गाड़ी मेरे पास से गुजरी और वो उसमें थी। फेयर बैरन के बगल में बैठी दोनों हसते बतियाते हुए और मैं फुटपाथ पर खड़ा उन्हें देखता रहा जैसे मैं था ही नहीं, तुमसे कहता हूँ और अपनी जुबान की कसम खाकर कहता हूँ। उस पल के बाद से मैं अपने काबू में नहीं रहा और जब पीछे मुड़कर देखता हूँ तो सब कुछ धुंधली सपने जैसा लगता है। मैं इधर कुछ दिनों से जमकर पी रहा था और इन दोनों बातों ने मिलकर मेरा दिमाग सचमुच उलट दिया। अभी भी मेरे सिर में कुछ धक धक हो
रही है जैसे गोदी मजदूर का हथौड़ा, लेकिन उस सुबह तो यूं लगा जैसे नेआग्रह मेरे कानों में सरसराता गरजता बह रहा हूँ। खैर मैं दौड़ पड़ा और गाड़ी के पीछे भागा। मेरे हाथ में भारी सागौन की लाठी थी और तुमसे कहता हूँ शुरू से ही मेरी आँखों में खून उतर आया था पर दौड़ते दौड़ते में चालाक भी हो गया। और थोड़ा पीछे हटकर इस तरह पीछा किया कि। मैं उन्हें देख सकूँ पर वे मुझे ना देखे। फिर जल्दी रेलवे स्टेशन पर रुके बुकिंग ऑफिस के आसपास अच्छी खासी भीड़ थी तो मैं बिना देखे उनके
बिल्कुल पास तक पहुँच गया। उन्होंने न्यू ब्राइटन के टिकट लिए मैंने भी लिए लेकिन मैं उनसे तीन डिब्बे पीछे बैठा। वहाँ पहुंचे तो वे परेड पर टहलते रहे और मैं उनसे सौगात से ज्यादा कभी दूर नहीं रहा। आखिर मैंने देखा कि उन्होंने एक नाव किराये पर ली और खेने निकल पड़े। क्योंकि दिन बहुत गर्म था और उन्हें इसमें कोई शक नहीं लगा होगा कि पानी पर ठंडक रहेंगी। ये बिल्कुल ऐसा था जैसे। उन्हें मेरे हाथों में सौंप दिया गया हो। हल्की सी धुंध थी और कुछ सौगछ से ज्यादा दिखाई नहीं देता था।
मैंने अपने लिए भी एक नाव ली और उनके पीछे चप्पू चलने लगा। उनकी नाव का धुंधला सा आकार दिख रहा था, लेकिन वे लगभग उतनी ही तेज़ जा रहे थे जितना मैं और उन्हें किनारे से एक लंबी मील दूर तो होना ही था। जब जाकर मैं उनके पास पहुंचा, धुंध ने चारों ओर जैसे पर्दा खींच दिया था और हम तीनों उसके बीच में थे। हे भगवान क्या मैं कभी उनके चेहरे भूल पाऊंगा? जब उन्होंने देखा है कि जो ना उनकी और बढ़ती चली आ रही है, उसमें कौन है?
वो चीख उठी। वो पागल की तरह गालियां बकने लगा और मुझ पर चप्कू से वार किया क्योंकि उसे मेरी आँखों में मौत दिखाई दी होगी। मैं उसके वार के पार निकल गया और अपनी लाठी का एक ऐसा प्रहार किया कि उसका सिर अंडे की तरह चकनाचूर हो गया। शायद अपनी दीवानगी के बावजूद मैं उसे छोड़ देता लेकिन वो उसके गले से लिपट गई। उसे पुकारना रही और उसे कहती हुई मैंने फिर वार किया और वो उसके पास ही आ पड़ी। मैं तब उस खूंखार जानवर जैसा था
जिसने खून चख लिया हो अगर सराह वह होती खुदा की कसम तो उसे भी मैं उनके साथ भेज देता। मैंने अपना चाकू निकाला। और खैर, बस मैंने काफी कह दिया। मुझे जंगली सी खुशी हुई जब मैंने सोचा कि सराह कैसा महसूस करेगी जब उसे ये निशानियाँ मिलेंगी कि उसकी दखलंदाजी का नतीजा क्या निकला। फिर मैंने लाशों को नाव के साथ बांधा एक तख्ता फोड़ दिया और यहीं खड़ा रहा। जब तक कि वे डूब नहीं गए, मुझे अच्छी तरह पता था कि मालिक यही
समझेगा कि वे धुंध में राह भटक गए और समंदर की ओर बह निकले। मैं खुद को साफ सुथरा करके किनारे लौटा। और बिना किसी आदमी को ज़रा भी भनक लगे अपने जहाज से जा मिला। उसी रात मैंने सराह किशन के नाम पैकेट तैयार किया और अगले दिन उसे। बेलफास्ट से भेज दिया लो। पूरी सच्चाई तुम्हारे सामने है, तुम मुझे फांसी दे सकते हो या जो चाहो कर सकते हो लेकिन तुम मुझे उतनी सजा नहीं दे सकते जितनी मैं पहले ही पा चुका हूँ। मैं आँखें बंद नहीं कर सकता कि
वही दो चेहरे मुझे घूरने ना लगे। मुझे वैसे ही घूरते हुए जैसे वे घूर रहे थे, जब मेरी नाव धुंध को चीर कर पहुंची थी, मैंने उन्हें जल्दी मार दिया, लेकिन वे मुझे धीरे धीरे मार रहे हैं और अगर ऐसी एक और रात आई तो सुबह तक मैं या तो पागल हो जाऊंगा या मर जाऊंगा। क्या आप मुझे अकेले कोठरी में नहीं डालेंगे, साहब? खुदा के लिए नहीं और जैसे आप आज मेरी पीड़ा में मेरे साथ व्यवहार करेंगे, वैसे ही रहमदली आपके अपने दुख के दिन में आपको मिले इन सब
का मतलब क्या है? वॉटसन होम्स ने कागज़ रखकर गंभीर स्वर में कहा, इस दुख, हिंसा और डर के चक्कर का क्या उद्देश्य है? इसे किसी अंत की ओर जाना चाहिए वरना हमारी दुनिया को वो अंधा इत्तफाक चला रहा है जो सोचा नहीं जा सकता। लेकिन कौन सा यही तो बड़ी चिरस्थाई पहेली है, जिसका जवाब इंसानी से आज भी उतना ही दूर है जितना पहले था। अभी आप सुन रहे थे आर्थर आनंद डायल की लिखी कहानी दी एड्वेंचर
ऑफ़ दी कार्ड बोर्ड बॉक्स का हिंदी अनुवाद कार्ड बोर्ड बॉक्स का रहस्य मेरी यानी समीर गोस्वामी की आवाज में।
शर्लक होम्स की शुरुआती और रहस्यमयी जाँचों में से एक - The Adventure of the Gloria Scott, अब सुनिए इसके हिन्दी रूपांतरण में। इस कहानी में होम्स अपने मित्र डॉ. वॉटसन को अपने कॉलेज के दिनों की एक ऐसी घटना सुनाता है, जिसने...
शर्लक होम्स की रोमांचक कहानी ‘स्टॉकब्रोकर के क्लर्क का रहस्य’ - आर्थर कॉनन डॉयल द्वारा लिखित, हिंदी में। एक युवा क्लर्क को एक संदिग्ध नौकरी का प्रस्ताव मिलता है - क्या यह एक चालाक धोखाधड़ी की साज़िश है? शर्लक होम्स और...
शर्लक होम्स की प्रसिद्ध कहानी 'पीले चेहरे का रहस्य' - आर्थर कॉनन डॉयल द्वारा लिखित, हिंदी में। इस रोचक कहानी में एक व्यक्ति अपनी पत्नी के रहस्यमय व्यवहार से परेशान होकर महान जासूस शर्लक होम्स के पास आता है। पड़ोसी घर की...
इंग्लैंड का सबसे प्रसिद्ध रेस घोड़ा “सिल्वर ब्लेज़” अचानक गायब हो जाता है और उसका प्रशिक्षक रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया जाता है। मामला इतना उलझा हुआ है कि उसे सुलझाने के लिए बुलाया जाता है महान जासूस शरलॉक होम्स...
एक युवा गवर्नेस… अजीब-सी शर्तें… और एक हवेली - जिसके चारों तरफ खड़े हैं ताँबे रंग के पेड़… यहाँ कुछ ऐसा है जिसे घर वाले छुपाना चाहते हैं - किसी भी कीमत पर! रात को बंद दरवाज़े… एक गुप्त कमरा… और हर पल मंडराता डर… जब सत्य...