Skip to content
PodSubs
ShowsPeopleGuestsJobsNewsEvents
More
BlogPodCred
Menu
ShowsPeopleGuestsJobsNewsEventsBlogPodCredNetworksSign in
Join nowSign in
  • Shows
  • People
  • Jobs
  • News
  • More
    • Guests
    • Events
    • Blog
    • PodCred
    • Networks
    Join nowSign in

Kahani Suno | कहानी सुनो (कहानियों व उपन्यासों का संसार)

Kahani Suno | कहानी सुनो (कहानियों व उपन्यासों का संसार) artwork

सिल्वर ब्लेज़ का रहस्य | The Adventure of Silver Blaze | Sherlock Holmes Hindi Audiobook

May 11, 202653 minAudio
ShareXLinkedInFacebookWhatsAppEmail

इंग्लैंड का सबसे प्रसिद्ध रेस घोड़ा “सिल्वर ब्लेज़” अचानक गायब हो जाता है और उसका प्रशिक्षक रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया जाता है। मामला इतना उलझा हुआ है कि उसे सुलझाने के लिए बुलाया जाता है महान जासूस शरलॉक होम्स को। घटनाओं, सुरागों और मनोवैज्ञानिक निरीक्षणों से भरी यह कहानी शरलॉक होम्स की सबसे प्रसिद्ध रहस्य कथाओं में से एक मानी जाती है। क्या होम्स इस रहस्य को सुलझा पाएगा? और आखिर “सिल्वर ब्लेज़” के गायब होने के पीछे कौन है? 🎙️ स्वर: समीर गोस्वामी 📚 मूल लेखक: Sir Arthur Conan Doyle 🎧 प्रस्तुति: Kahani Suno यदि आपको रहस्य, जासूसी और Sherlock Holmes की कहानियाँ पसंद हैं, तो इस एपिसोड को अवश्य सुनें।

Audio and video play straight from the show's own hosting. PodSubs stores and serves no media.

Transcript

From the show. Tap a time to play from there.

लीजिये सुनिए सर आर्थर कानन डायल की लिखी कहानी दी एड्वेंचर ऑफ़ सिल्वर ब्लेज़ का हिंदी अनुवाद सिल्वर ब्लेज़ का रहस्य मेरी यानी समीर गोस्वामी की आवाज में वॉटसन अफसोस है। पर मुझे जाना पड़ेगा। होम्स ने कहा, जब हम एक सुबह साथ बैठकर नाश्ता शुरू ही कर रहे थे, जाना कहाँ? किंग्स पायलट मुझे हैरानी नहीं हुई।

सच तो ये है कि मुझे यही अचरज था कि वो अब तक इस। हैरतअंगेज मामले में क्यों नहीं कूदा? जबकि पूरे इंग्लैंड में हर बातचीत का वही एक विषय था। पूरे 1 दिन मेरा साथी कमरे में टहलता रहा, थोड़ी सीने पर झुकी बुहें थनी हुई और अपने पाइप में काला तेज तंबाकू भर झाड़ता रहा। मेरी किसी बात या सवाल पर कान तक न दिया। हर अखबार के नए संस्करण हमारे एजेंट ने भिजवाए, पर वो बस सरसरी

नजर डालकर एक कोने में फेंक देता। फिर भी उसकी खामोशी के बावजूद मुझे अच्छी तरह पता था कि वो किस बात पर मन ही मन सोच रहा है। जनता के सामने इस समय सिर्फ एक ही पहेली थी जो उसकी तफ्तीश काबिलियत को ललकार रही थी। बेशक्स कप के चहेते घोड़े का रहस्यमय गायब होना और उसके ट्रेनर की दर्दनाक हत्या। इसलिए जब उसने अचानक ये ऐलान किया कि वो वारदात की जगह जा रहा है।

तो वही हुआ जिसकी मैंने उम्मीद भी की थी और चाहा भी था। अगर मैं आपके साथ चलूं और रुकावट ना बनु तो मुझे खुशी होगी। मैंने कहा मेरे प्यारे वॉटसन अगर आप चले तो ये मेरे लिए बड़ा एहसान होगा और मेरा ख्याल है कि। आपका समय भी बेकार नहीं जाएगा क्योंकि इस मामले में कुछ ऐसी बातें हैं जो इसे बिल्कुल अनोखा बना सकते हैं। हमारे पास पेड्डिंगटन से ट्रेन पकड़ने के लिए शायद बस उतना ही समय है और सफर में मैं आपको बात

खोल कर बताऊँगा। आप अगर अपना बढ़िया फील्ड ग्लास साथ ले ले। तो बड़ी मेहरबानी हो गई और हुआ युवाओं की एक डेढ़ घंटे बाद मैंने खुद को फर्स्ट क्लास डिब्बे के कोने में पाया। एकसेटर की ओर तेजी से भागती ट्रेन में शेलाक होम्स कानों को ढकने वाली यात्रा टोपी में अपने तेज बेचैन चेहरे के साथ पेडिंग्टन से खरीदे। ताजा अखबारों के पुलिंदे में डूब गया था। रीडिंग काफी पीछे छूट चुका था। जब उसने आखिरी अखबार सीट के नीचे

ठूस दिया और मुझे सिगार केस बढ़ाया। हम अच्छी रफ्तार पर है। उसने खिड़की से बाहर देखकर और घड़ी पर नजर डालकर कहा। इस वक्त हमारी रफ्तार 53 और आधा मील प्रति घंटा है। मैंने चौथाई मील के खम्बे नहीं देखे, मैंने कहा मैंने भी नहीं, लेकिन इस लाइन पर टेलीग्राफ के खंभे 60 गज के फासले पर हैं और हिसाब सीधा है। क्या आपने जॉन स्ट्रेकर की हत्या और सिल्वर ब्लेज़ के गायब होने

वाली बात पर नजर डाली है? टेलीग्राफ और क्रॉनिकल में जो छपा वो देखा है। ये उन मामलों में से है जिनमें तर्की की कला का इस्तेमाल नए सबूत ढूंढने से ज्यादा बारीकी को छांटने में होना चाहिए। हादसा इतना अनोखा, इतना पूरा और इतने लोगों के लिए इतनी निजी अहमियत वाला है कि अटकलें, अनुमान और क्रियासों की भरमार हो गई है। मुश्किल ये है कि पक्के, निर्विवाद फ़ैक्ट्स के ढांचे को लेखेकों और रिपोर्टरों की सजावटों से अलग किया जाए, फिर जब हम इस ठोस बुनियाद पर खड़े हो जाएं।

तो हमारी ड्यूटी है कि देखें कौन से नतीजे निकलते हैं और कौन कौन से खास बिंदुओं पर पूरा रहस्य टिका है। मंगलवार शाम को मुझे कर्नल रॉस घोड़े के मालिक और इंस्पेक्टर ग्रेगरी जो केस देख रहे हैं, दोनों के टेलीग्राम आये, जिनमें उन्होंने मुझे साथ आने को कहा। मंगलवार शाम मैं चौंका और आज गुरुवार है। आप कल क्यों नहीं गए क्योंकि मुझसे चूक हो गई? मेरे प्यारे वॉटसन और ये डर है

उतना अनोखा नहीं जितना कोई ये मान बैठे जो मुझे सिर्फ आपकी यादों के जरिए जानता है। बात ये है कि मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि इंग्लैंड का सबसे अद्भुत घोड़ा ज्यादा देर तक छिपा रह सकता है, खासकर डाल्टमूर के उत्तर जैसे विरले आबाद इलाके में। कल घंटे घंटे भर मुझे उम्मीद रही कि खबर आएगी कि घोड़ा मिल गया और जिसने उठाया वही जॉन स्ट्रेकर का कातिल है। पर जब अगली सुबह आ गई और ये पता चला कि नौजवान फिट्स, राय सिम्पसन

की गिरफ्तारी के अलावा कुछ नहीं हुआ, तब लगा कि अब मुझे कदम उठाना चाहिए। फिर भी एक महीने में कल का दिन व्यर्थ नहीं गया तो आपने कोई थ्योरी बना ली है? कम से कम केस के जरूरी तथ्य पकड़ में हैं। मैं उन्हें गिनाता हूँ क्योंकि किसी दूसरे को समझाते हुए मामला सबसे ज्यादा साफ होता है और अगर मैं शुरू की पोज़ीशन न बताऊँ तो आपसे मदद की उम्मीद भी कैसे करू? मैं क्वेश्चन से टिक कर सिगार फूंकने लगा और होम्स आगे झुककर अपनी लंबी पतली तर्जनी ऊँगली से।

बाएं हाथ की हथेली पर बिंदु गिनते हुए उन घटनाओं का खाका देने लगा जिनसे हमारा ये सफर बना। सिल्वर ब्लेज़? उसने कहा, आईसुनामी की नस्ल का है और अपने मशहूर बाप दादो जितना ही चमकदार रिकॉर्ड रखता है वह पांचवें साल में है। और उसने बारी बारी से रेस कोर्स के हर बड़े इनाम को अपने खुशकिस्मत मालिक कोलोनेल रॉस की झोली में डाला है। हादसे तक वो कब का पहला पसंदीदा था और उसके पक्ष में तीन से एक की

शर्त लगी हुई थी। वो हमेशा रेसिंग पब्लिक का लाडला रहा है। और कभी उन्हें निराश नहीं किया। इसलिए उन ऑड्स पर भी बेनतहा पैसा उस पर लगाया गया। साफ है कि बहुत से लोगों का जबरदस्त हित इस बात में था कि अगले मंगलवार झंडा गिरने के वक्त सिल्वर ब्लेज़ वहाँ मौजूद ना हो। ये बात बेशक। किंग्स पाइलैंड में अच्छी तरह से समझी गई थी, जहाँ कर्नल का ट्रेनिंग स्टेबल है। पसंदीदा की हिफाजत के सारे इंतजाम किए गए ट्रेनर जॉन स्ट्रेकर एक

रिटायर्ड जॉकी है, जिसने कर्नल रॉस के रंगों में तब तक सवारी की जब तक उसका वजन। वेट चेयर के लिए ज्यादा ना हो गया। उसने कर्नल की 5 साल जॉकी के रूप में और 7 साल ट्रेनर के रूप में सेवा की है और हमेशा अपने को मेहनती और ईमानदार नौकर साबित किया है। उसके नीचे तीन लड़के थे। इंतजाम छोटा था, कुल चार घोड़े थे। हर रात एक लड़का अस्तबल में जागता था, बाकी दो ऊपर मचान पर सोते थे। तीनों की चरित्र प्रशंसा अच्छी

थी। जॉन स्टोकर शादीशुदा है। अस्तबल से करीब 200 गज दूर पर एक छोटे से घर में रहता था, बच्चे नहीं, एक नौकरानी रखता था और आराम से गुजर बसर। इर्द गिर्द का देहात बहुत सुनसान है पर उत्तर में आधा मील पर टेबिस्टाक के एक ठेकेदार ने कुछ छोटे मकान बनाए हैं। उन लोगों के लिए जो डाट की खुली हवा लेना चाहे। टेबिस्टाक खुद पश्चिम में दो मील है और दूसरी ओर मैदान के पार करीब दो मील ही दूर मैपलटन का। ट्रेनिंग स्टेबल है लॉर्ड बेक

वाटर का जिसे सिलास ब्राउन चलाता है और हर दूसरी दिशा में मैदान बेहिसाब वीरान जहाँ कभी कभी घूमते जिप्सी दिखते हैं, यही हाल था पिछले सोमवार रात का जब हादसा हुआ उस शाम घोड़ों का व्यायाम और पानी जैसा रोज़ होता है। हो चुका था और रात 9:00 बजे अस्तबल बंद कर दिए गए। दो लड़के ट्रेनर के घर गए, जहाँ उन्होंने रसोई में खाना खाया। तीसरा नड हंटर पहरे पर रहा। 9:00 बजे के कुछ मिनट बाद नौकरानी पहरेदार लड़के का खाना लेकर

अस्तबल की ओर चली। खाने में मटन करी थी। वो कोई पेय नहीं लाए क्योंकि अस्तबल में पानी का नल था और नियम था कि ड्यूटी पर लड़का कुछ और नहीं पिएगा। रात बहुत काली थी और रास्ता खुले मैदान से होकर जाता था, इसलिए नौकरानी लालटेन लेकर गई। इनिथ बैक्सटर अभी अस्तबल से 30 गज दूर थी कि अंधेरे से। एक आदमी निकलकर उसके सामने आया और रुकने को कहा। जैसे ही वो लालटेन की पीली रौशनी के घेरे में आया, उसे देखा कि वो एक शरीफ से अंदाज वाला शख्स है।

ग्रेट वुड सूट और कपड़े की टोपी में उसने गटर्स पहने थे और हाथ में भारी गोल सिर वाला डंडा था। लेकिन जीस चीज़ ने उसे सबसे ज्यादा चौंकाया उस आदमी के चेहरे का बेहद पीलापन और उसका घबराया ऐसा बर्ताव था। उम्र उसके हिसाब से 30 से ऊपर ही लगती थी। क्या आप बता सकते हैं कि मैं कहाँ हूँ? उसने पूछा, मैं तो लगभग यही सोचकर बैठा था कि मैदान में ही सो जाऊं। तभी आपकी लालटेन की रौशनी दिखी।

आप किंग्स पाइलैंड के ट्रेनिंग अस्तबल के बिल्कुल पास है। उसने कहा, ओह सच क्या शानदार किस्मत वो बोला मुझे समझ है कि हर रात यहाँ एक अस्तबल लड़का अकेला सोता है, शायद ये उसी का खाना है जो आप ले जा रही है। अब पक्का है कि आप एक नए कपड़े की कीमत कमाने का मौका ठुकरायेंगे नहीं है ना? उसने बनियान की जेब से तय किया हुआ सफेद कागज़ निकाला। ये बात है कि ये पर्चे आज रात लड़के तक पहुँच जाए और आपको सबसे

सुंदर फ्रॉक सिलवा दूंगा जो पैसे से खरीदी जा सके। वो उसकी गंभीर लहज़े से डर गई और भागकर उस खिड़की पर पहुंची जिससे वो रोज़ खाना अंदर पकड़ा देती थी। खिड़की खुली हुई थी और हंटर अंदर छोटी मेज पर बैठा था। वो उसे ये सब बताने लगी थी कि अजनबी फिर आ गया, गुड इवनिंग उसने खिड़की से झांकते हुए कहा, मुझे तुमसे एक शब्द कहना है। लड़की ने कसम खाई है कि जैसे ही वो बोला उसने देखा कि उसके बंद हाथ से छोटे कागजी पैकेट का कोना

झांक रहा था। तुम्हारा यहाँ क्या काम? लड़की ने पूछा ऐसा काम जो तुम्हारी जेब भर दे? दूसरे ने कहा वह शख्स कप में तुम्हारे दो घोड़े हैं। सिल्वर ब्लेज़ ऑर बेयर्ड मुझे सीधी बात बता दो तो तुम्हारा फायदा ही होगा। क्या ये सच है कि के हिसाब से बेयर्ड पांच फर्लांग में 100 गज दे सकता है और स्टेबल के लोग उसी पर पैसा लगाए बैठे हैं तो तुम उन कमिने में से हो लड़का चिल्लाता। मैं दिखाता हूँ कि किंग्स पायलट में उन्हें कैसे निपटाया जाता है।

वो छल कर उठा और कुत्ते को खोलने को अस्त्रबल पार दौड़ा। लड़की घर की तरफ भागी पर भागते हुए उसने मुड़कर देखा कि अजनबी खिड़की से झुका हुआ है। 1 मिनट बाद जब हंटर शिकारी कुत्ते के साथ बाहर आया। तो वो गायब था और उसने इमारतों के चारों ओर दौड़कर खोजा पर उसका कोई निशाँ न मिला। 1 मिनट मैंने पूछा जब अस्वाल लड़का कुत्ते के साथ बाहर भागा तो क्या उसने पीछे से दरवाजा खुला छोड़ दिया था? शाबाश वटसन शाबाश मेरे साथी ने बुदबुदाया।

बात इतनी अहम लगी कि मैंने कल डॉटमूर एक खास तार भेजा था कि बात साफ हो। लड़के ने निकलते वक्त दरवाजा बंद कर दिया था। ये भी जोड़ दूँ कि खिड़की इतनी बड़ी नहीं कि आदमी उसमें से निकल सके। हंटर इंतजार करता रहा। जब तक उसके साथी गुमाश्ते लौट नहीं आए तब उसने ट्रेनर को खबर भिजवाई। और जो हुआ था वो बताया स्ट्रेकर ये सुनकर घबरा गया। हालांकि लगता नहीं था कि वो उसकी असली अहमियत समझ पाया। फिर भी उसे एक स्पष्ट बेचैनी लगी और मिसेस स्ट्रेकर ने रात 1:00

बजे जाकर देखा कि वो कपड़े पहन रहा है। पूछने पर उसने कहा कि घोड़ों की चिंता में नींद नहीं आ रही है और वो अस्तबल तक जाकर देख आएगा कि सब ठीक है। उसने उसे रुकने की मिन्नत की क्योंकि खिड़की पर बारिश की बौछारें सुनाई दे रही थी पर उसकी बातों के बावजूद उसने बड़ा मैकिन टोस्ट पहन लिया और घर से निकल गया। सुबह 7:00 बजे जागी तो पाया क्योंकि पति लौटे नहीं। उसने फुर्ती से कपड़े पहने नौकरानी को बुलाया और अस्तबल की ओर निकल पड़ी। दरवाजा खुला था अंदर कुर्सी पर

सिकुड़ा सा हंटर बिल्कुल बेहोशी में धंसा हुआ था। पसंदीदा घोड़े का स्टॉल खाली था। और ट्रेनर का कोई पता नहीं था। ऊपर हार्नेस रूम के पास भूसे काटने की मचान पर सोए दो लड़कों को झटपट जगा दिया गया। उन्होंने रात में कुछ नहीं सुना। दोनों गहरी नींद के पक्के थे। हंटर साफ किसी ताकतवर नशीली चीज़ के असर में था और उससे कोई समझदार बात नहीं निकली। तो उसे सोने दिया गया, जबकि दो लड़के और दोनों औरतें गायब लोगों

को खोजने भागे। उन्हें अभी उम्मीद थी कि ट्रेनर किसी वजह से घोड़े को सुबह जल्दी एक्सर्साइज़ पर ले गया होगा। पर जैसे ही घोड़े के पास की टीला नुमा जगह पर चढ़े जहाँ से आसपास के मैदान साफ दिखते थे, उन्हें ना सिर्फ गाय पसंदीदा का। कोई निशान नहीं दिखा बल्कि कुछ ऐसा दिखा जिसने जाता दिया कि वे किसी त्रासदी के सामने खड़े हैं। अस्तबल से करीब एक चौथाई मील पर जॉन स्ट्रेकर का ओवर कोट एक काटीदार झाड़ी पर फड़फड़ा रहा था।

उसके आगे मैदान में कटोरे सी धंसी एक सतह थी और उसके तल में। बदनसीब ट्रेनर की लाश मिली। उसका सिर किसी भारी हथियार कि बेरहम चोट से चूर था और जांघ पर एक लंबा साफ चीरा था। ज़ाहिर है किसी बहुत तेज औजार से मगर ये भी साफ था कि इस ट्रेकर ने हमलावारों से जमकर बचाव किया क्योंकि दाहिने हाथ में। उसके पास एक छोटा चाकू था जो हत्थे तक खून से सना था और बाएं हाथ में लाल काले रेश में क्रेवट को जकड़े था, जिससे नौकरानी ने

पहचान लिया। वही जो पिछली शाम अस्तबल में आने वाले अजनबी ने पहना हुआ था, हंटर जब बेसुधि से उठा। तो उसने भी क्रेवट की पहचान पर पूरा ज़ोर दिया। वो उतना ही पक्का था कि वही अजनबी खिड़की पर खड़ा उसकी मटन करी में नशा में लग गया था और इस तरह अस्तबल को पहरेदार से वंचित कर दिया। जहाँ तक गायब घोड़े की बात है घटनास्थल की धंसी मिट्टी में। ढेर सारे सबूत थे कि झगड़े के वक्त वो वहीं था लेकिन उस सुबह से वो गायब था और जब कि बड़ा इनाम

रखा गया है और डाल्ट मुर के सारे जिप्सी चौकने हैं, उसका कोई पता नहीं। अंत में जात से साफ हुआ कि अस्तवर लड़के के छोड़े हुए रात के खाने में किसी अफीम का स्पष्ट मात्रा में असर था। जबकि उसी रात घरवालों ने वही खाना खाया और उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। यही केस के मुख्य तथ्य बिना किसी अटकल के जितना सूखा सपाट हो सके अब मैं बताऊँ कि पुलिस ने क्या किया है। इंस्पेक्टर ग्रेगरी जिनके हवाले ये केस है बेहद काबिल अफसर है।

अगर उनमें कल्पना की काबिलियत भी होती तो वे अपने पेशे से बहुत ऊंचाइयों पर होते जैसे ही पहुंचे, उन्होंने उसी शख्स को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार किया। जीस पर शक होना स्वाभाविक था। उसे ढूंढना मुश्किल नहीं था क्योंकि वो उन्हीं मकानों में रहता था जिनका मैंने जिक्र किया। उसका नाम फिट्स रॉय सिम्पसन है। वो अच्छे खानदान और पढ़ाई लिखाई वाला आदमी है जिसने रेस कोर्स पर अपनी दौलत उड़ा दी और अब लंदन के खेल क्लबों में थोड़ा बहुत शराफत भरा बुक मेकिंग करके गुजर करता है।

उसके वेटिंग बुक से पता चलता है कि उसने पसंदीदा के खिलाफ़ £5000 तक की बाजियां लिख रखी थी। गिरफ्तार होते ही उसने खुद कहा कि वो किंग्स पाइलैंड के घोड़ों और मैपलटन स्टेबल के साइलस ब्राउन की देखरेख में रहने वाले दूसरे पसंदीदा डैशबोरो के बारे में कुछ जानकारी लेने डार्टमुर आया था। उसने ये मानने से इंकार नहीं किया कि उसने पिछली शाम जैसा किया। वैसा किया पर उसने कहा कि उसका

इरादा बुरा नहीं था, बस प्रत्यक्ष जानकारी चाहिए थी। जब उसको उसका क्रेवट दिखाया गया तो उसका चेहरा एकदम पीला पड़ गया और वो ये समझाने में बिल्कुल नाकाम रहा कि वो मारे गए आदमी के हाथ में कैसे आया? उसके भीगे कपड़े बताते थे कि वो पिछली रात तूफान में बाहर था और उसका डंडा शीशे से वजनी पेनांग लाया उसी तरह का हथियार था जो बार बार की चोट से ट्रेनर की भयावह चोटों का सबब बन सकता था। दूसरी तरफ उसके बदन पर कोई जख्म

नहीं मिला, जबकि इस ट्रैकर के चाकू की हालत से लगता है। कि हमलावारों में कम से कम एक पर उसका निशान होना चाहिए। ब्रस वॉटसन पूरी बात में यही है। अगर आप कुछ रौशनी डाले तो बड़ा एहसान होगा। मैंने बड़े ध्यान से वो बयान सुना जिसे होम्स ने अपनी जानी पहचानी साफगोई में मेरे सामने रखा था। हालांकि ज्यादातर तथ्य मुझे मालूम थे पर मैं उनकी आपसी अहमियत और जोड़ को उतना नहीं तौल पाया था। क्या ये मुमकिन नहीं?

मैंने कहा कि स्ट्रेकर की जांघ कचीरा उसी के अपने चाकू से लगा हो जैसा कि दिमागी चोट के बाद होने वाली ऐंठन भरी जद्दोजहद में हो जाता है। मुमकिन से बढ़कर काफी करीब है। होम्स ने कहा, ऐसे में आरोपी के पक्ष की एक बड़ी दलील गायब हो जाती है। फिर भी मैंने कहा पुलिस का सिद्धांत अभी भी मेरी समझ से बाहर है। डर है जो भी सिद्धांत हम रखें उस पर गंभीर आपत्तियां उठेंगी। मेरे साथी ने जवाब दिया पुलिस का ख्याल मेरा अनुमान है ये है कि

सिम्पसन ने लड़के को बेहोश करने के बाद किसी तरह एक दूसरी चाबी हासिल कर अस्तबल का दरवाजा खोला और घोड़े को बाहर निकाल लिया। लगता है कि इरादा उसे ले भागने का था। उसकी लगाम गायब है। तो सिम्पसन ने वही पहनाई होगी। फिर दरवाजा पीछे से खुला छोड़कर वो घोड़े को मैदान पर ले जा रहा था कि तभी ट्रेनर उससे मिलाया, उसे पकड़ लिया। झगड़ा होना स्वाभाविक था। सिम्पसन ने अपने भारी डंडे से ट्रेनर का सर फोड़ डाला और उसे इस ट्रैकर के छोटे चाकू से कोई चोट

नहीं लगी। और पहले या तो घोड़े को किसी को ठिकाने ले गया या मुमकिन है। झगड़े में घोड़ा छूटकर भाग गया हो और अब मैदानों में भटक रहा हो। पुलिस की नजर में केस यही है और भले ही ये नामुमकिन सा लगे, बाकी सब व्याख्या इससे भी कम मुमकिन दिखती है। खैर। जगह पर पहुंचते ही ये बात बहुत जल्दी परखी जा सकेगी। तब तक इससे आगे बढ़ना मुश्किल है। शाम हो चुकी थी जब हम छोटे से कस्बे पहुंचे, जो बड़े डॉट मूड चक्र के बीच जैसे ढाल के उभरे

हिस्से की तरह बसा है। स्टेशन पर दो सज्जन हमारा इंतजार कर रहे थे। एक लंबा, गोरा शेर सी अयाल और दाढ़ीवाला और अजीब तरह से पहनी हल्की नीली आँखों वाला दूसरा छोटा फुर्तीला बहुत सुथरा फ्रॉक, कोट और गेटर्स में करने से तराशे हुए साइड विस्कर्स और मोनोकल लगाएं। बाद वाला कोलोनेल रॉस मशहूर खेल प्रेमी, दूसरा इंस्पेक्टर अंग्रेज जासूसी सेवा में अपना नाम तेजी से

बना रहा। आदमी मिस्टर होम्स आपके आने से खुशी हुई? कर्नल ने कहा, इंस्पेक्टर ने जो कुछ हो सकता था सब किया है पर मैं। गरीब स्ट्रेकर की मौत का बदला लेने और अपना गुड़ा वापस लाने के लिए एक भी कसर नहीं छोड़ना चाहता। कोई नई बात निकली? होम्स ने पूछा अफसोस बहुत थोड़ी प्रगति हुई है। इंस्पेक्टर ने कहा बाहर खुली बग्घी खड़ी है। आप शायद रौशनी ढलने से पहले जगह देखना चाहेंगे।

चलते चलते बात कर लेते हैं। 1 मिनट बाद हम सब आरामदेह में बैठे पुराने नयनाभिराम डेवुइन शायर शहर से कटर पटर करते गुजरे। इंस्पेक्टर ग्रेगरी अपने केस से भरा हुआ था और लगातार बातें करता चला। होम्स बीच बीच में कोई सवाल करता या टोक देता। कर्नल रॉस बाहें जोड़े टोपी आँखों पर झुकाए पीछे टिके रहे और मैं दोनों जासूसों की बातचीत दिलचस्पी से सुनता रहा। ग्रेगरी अपनी थ्योरी रख रहा था।

लगभग वही जो। होम्स ने ट्रैन में पहले ही बता दी थी जाल पर काफी कस गया है। उसने कहा और मेरा अपना विश्वास है कि वही हमारा आदमी है। साथ ही मानता हूँ कि सबूत पूरी तरह परिस्थिति जन्य है और कोई नई बात इन्हे उलट सकती है। इस के चाकू का क्या? हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि गिरते वक्त उसने खुद को घायल किया। मेरे दोस्त डॉक्टर वॉटसन ने रास्ते में यही इशारा किया था।

अगर ऐसा है तो ये सिम्पसन के खिलाफ़ जाता है। निश्चित है उसके पास ना चाकू मिला ना कोई चोट का निशान। उसके खिलाफ़ सबूत मजबूत है। पसंदीदा के गायब होने में उसका बड़ा हित था। अस्तवर लड़के को जहरीला खिलाने के शक के घेरे में है। वो रात के तूफान में बाहर था, उसके पास भारी डंडा था और उसका क्रेवट मरे आदमी के हाथ में मिला। जूरी के सामने जाने को शायद इतना काफी है। होम्स ने सर हिलाया। एक चतुर वकील इसकी चिथड़े कर

देगा। उसने कहा, वो घोड़ा अस्पताल से बाहर क्यों ले जाता? अगर उसे नुकसान पहुंचाना होता तो वही क्यों नहीं? क्या उसके पास डुप्लीकेट चाबी मिली, किस केमिस्ट ने उसे अफीम भेजी? सबसे बढ़कर वो जो इस इलाके का अजनबी है, घोड़े को कहाँ छुपाता? वो भी ऐसा घोड़ा और वो कागज़ गया था जो वो नौकरानी से अस्तबल लड़के को देने को कह रहा था। उसके बारे में वो खुद क्या कहता है? वो कहता है कि वो £10 का नोट था,

एक उसके पर्स में मिला भी, पर आपकी बाकी दिक्कतें उतनी बड़ी नहीं जितनी लगती है वो इलाके का अजन भी नहीं। वो गर्मियों में दो बार टेबल स्टॉक में ठहर चुका है। अफीम शायद लंदन से लाई गई चाबी काम आने के बाद फेंक दी गई होगी। घोड़ा मैदान में किसी गड्ढे या पुरानी खान में गिरा हो सकता है। ग्रैवैट के बारे में क्या कहता है? मानता है कि उसका है और कहता है कि वो खो गया था, लेकिन केस में एक नया तत्व आया है। जो समझा सकता है कि वो घोड़े को अस्तबल से क्यों ले जा रहा था? होम्स चौकन्ना हो गया।

हमें निशान मिले हैं कि जिप्सियों का एक दल सोमवार रात हत्या स्थल से एक मील के भीतर डेरा डाले था। मंगलवार को वे चले गए। अब मान ले के सिम्पसन और उन जिप्सियों में कोई समझौता था। हो सकता है वो घोड़े को उनकी ओर ले जा रहा हो जब ट्रेनर ने उसे पकड़ा हो और हो सकता है घोड़ा अब उनके पास हो ये मुमकिन है। बेशक मैदान में जिप्सियों को ढूंढा जा रहा है। मैंने टेबिस्टाक के हर अस्तबल और। और 10 मील के दायरे तक की तलाशी

ली है। पास में एक और ट्रेनिंग स्टेबल भी है। मेरा ख्याल है हाँ और ये बात नज़रअंदाज़ नहीं करनी चाहिए क्योंकि डेज़ ब्रो उनका घोड़ा मीटिंग में दूसरे नंबर पर है तो पसंदीदा के गायब होने में उनका हित है ट्रेनर सिलास ब्राउन ने। इस मुकाबले पर बड़े दाव लगाए बताए जाते हैं और वो स्टेकर का दोस्त नहीं था। हमने उनके अस्तबल की जांच की, पर उन्हें मामले से जोड़ने वाली कोई चीज़ नहीं मिली। और इस आदमी सैमसंग का मैपलटन

स्टेबल के हितों से कोई रिश्ता बिल्कुल नहीं। ओम बग्घी की पीठ से टिक गया और बातचीत थम गई। कुछ मिनट बाद कोछवान ने सड़क किनारे एक सुथरे लाल ईंट के घर के पास गाड़ी रोकी जिसकी छज्जेदार छतें सड़क पर झुकी थी। थोड़ी दूर एक चरागाह के उस पार लंबी धूसर टाइलों वाली ओट बिल्डिंग थी। हर दूसरी दिशा में मैदान की नीची लहरदार रेखाएं फिरे होते फनों की कान से छाया में क्षितिज तक फैली थी बस टेविस स्टॉक के शिखर और पश्चिम की ओर घरों का एक झुंड था,

जो में पलटन स्टेबल का निशान देता था। हम सब उतर पड़े शिवा होम्स के। जो अब भी सामने आसमान पर निगाहें जमाए गहरे ख्याल में डूबा बैठा था मैंने बाहर छुई तब जाकर वो झटके से संभला और गाड़ी से उतरा, माफ़ कीजिए। उसने कर्नल रॉस से कहा जो उसे कुछ हैरत से देख रहे थे, ख्यालों में खोया हुआ था, उसकी आँखों में चमक थी और तौर तरीके में दबा हुआ उत्साह। जिससे उसकी आदत से वाके फोने के नाते मुझे यकीन हुआ कि उसे कोई सुराग हाथ आया है।

हालांकि कहाँ से समझ नहीं पाया। शायद आप सीधे वारदात की जगह पर चलना पसंद करेंगे। मिस्टर होम्स ग्रेगरी ने पूछा, अच्छा होगा यहाँ थोड़ी देर रुक कर कुछ भारी सवाल देख लो। स्ट्रैकर की लाश यही लाई गई थी। है ना? हाँ ऊपर रखी है, पोस्टमॉर्टम कल है। कई सालों से आपकी सेवा में था कर्नल लॉस मैंने उसे हमेशा बहुत अच्छा नौकर पाया। इंस्पेक्टर मेरा अनुमान है कि मौत के वक्त उसकी जेब में क्या था? आपने उसकी सूची बनाई होगी।

सामान बैठक में है। अगर देखना चाहे बहुत अच्छा हम सब आगे के कमरे में गए और गोलमेज़ के चारों ओर बैठ गए। इंस्पेक्टर ने चाबी से एक चौको टिन का बक्सा खोला और सामने थोड़ी चीजें रख दी। माचिस का डिब्बा, दो इंच की टेलू, मोमबत्ती, एडीपी, ब्रायर रूट, पाइप। सील स्किन का तंबाकू थैला, जिसमें आधा वास लॉन्ग कट, कैबिन डिश, चांदी की घड़ी, सोने की चैन के साथ पांच गोल्ड सोवरेन एल्युमिनियम पेंसिल केस, कुछ कागज़ और हाथी दांत के मूठ वाला

चाकू बहुत नाजुक, सख्त धार जीस पर को। लंदन खुदा था। ये बड़ा अनोखा चाकू है। होम्स ने उसे उठाकर गौर से देखते हुए कहा जैसा कि इस पर खून के दाग दिख रहे हैं, ये वही होगा जो मरे हुए के हाथ में मिला। वॉटसन ये चाकू आपके ही धंधे का है ना? इसे कैटरैक्ट नाइफ कहते हैं, मैंने कहा। सोचा था बहुत बारीक काम के लिए बनी बहुत नाजुक धार ऐसे कुर्दरी

काम पर जाते हुए आदमी के साथ ये अजीब चीज़ है, खासकर क्योंकि ये जेब में बंद भी नहीं होता। नोक पर कार का डिस्क चढ़ा था, जो लाश के पास मिला। इंस्पेक्टर ने कहा। बेबी बताती है कि चाकू ड्रेसिंग टेबल पर पड़ा था और निकलते वक्त उसने उठा लिया। हथियार के नाम पर खराब ही थी पर शायद उस वक्त हाथ यही आया। मुमकिन है ये कागज तीन देनदारी की रसीद है। घास बेचने वालों की एक कोलोनेल के

निर्देश वाला पत्र। ये तीसरा बांड स्ट्रीट की मैडम मिलियनेर बिल £37 15 विलियम डर्बी शायर के नाम मिसेस स्ट्रैकर बताती है कि डर्बी शायर उनके पति का दोस्त था और कभी कभी उसकी चिट्ठियां यहाँ आती थी। मैडम, डर्बी शायर का शौक कुछ महंगा था। होम्स ने बिल पर नजर डालते हुए कहा, 22 गिनी एक ही कॉस्टयूम के लिए भारी है। खैर इससे ज्यादा कुछ समझने को नहीं।

अब वारदात की जगह चले। जैसे ही हम बैठक से निकले, दलान में इंतजार कर रही एक औरत आगे बढ़ी और इंस्पेक्टर की बाह पकड़। ली। चेहरा सूखा, थका और बेचैन। मानो ताजा सदमे की छाप जमी हो। क्या मिला उन्हें? क्या उन्हें आपने ढूंढ लिया? नहीं मिसेस स्ट्रैकर पर मिस्टर होम्स लंडन से मदद को आए हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे। यकीन है कुछ समय पहले प्लाई माउथ की एक गार्डन पार्टी में आपसे मुलाकात हुई थी। मिसेस स्ट्रैकर होम्स ने कहा।

नहीं साहब आप गलत है, अजी कसम खा सकता हूँ आपने कबूतर रंग के रेशम का परिधान पहना था शत्रुमुर्ग पंख की सजावट के साथ मेरे पास ऐसा कोई कपड़ा कभी नहीं रहा साहब। उसने जवाब दिया अच्छा तो बात खत्म, होम्स ने कहा। और माफी मांग कर इंस्पेक्टर के साथ बाहर चला गया। थोड़ी दूर मैदान में धंसी उस जगह तक हम पहुंचे जहाँ लाश मिली थी किनारे पर वही काँटीदार झाड़ी थी जीस पर को टंगा मिला था उस रात हवा नहीं थी, है ना?

होम्स ने पूछा नहीं, पर बारिश बहुत तेज थी। तो ओवर कोट झाड़ी से हवा में नहीं अटका रखा गया था। हाँ झाड़ी पर बिछाया हुआ था। दिलचस्प हो रहा है, जमीन काफी रौंदी दिखती है। यकीनन सोमवार रात के बाद बहुत लोग यहाँ आए होंगे। एक तरफ चटाई बिछी है, हम सब उसी पर खड़े होते रहे हैं। बेहतरीन इस थैले में स्टैकर के पहने जूतों में से एक फिट्स, रॉय सिम्पसन का एक जूता और सिल्वर ब्लेज़ की ढली हुई एक नाल है। मेरे प्यारे इंस्पेक्टर, आज आपने

कमाल कर दिया। होम्स ने थैला लिया और धसाव के बीच उतरा। उसने चटाई को ज़रा बीच में खींचा, फिर पेट के बल लेट कर। ठुड्डी हथेलियों पर टिकाकर सामने की रौंदी मिट्टी का बारीक निरीक्षण करने लगा। हरे वो अचानक बोला ये क्या है? आंधी जली वैक्स माचिस इतनी कीचड़ से लथड़ी कि पहले छोटी लकड़ी की कतरन लगी। मैं इसे कैसे छोड़ बैठा समझ नहीं आता। इंस्पेक्टर झुंझलाया। ये दिख ही नहीं सकती थी।

कीचड़ में दबी थी, मैंने इसलिए देख ली कि मैं इसे ढूंढ ही रहा था। क्या आपको मीठी संभावना लगी थी? उसने थैले से जूते निकाले और उनके निशान जमीन के निशानों से मिलाए। फिर वो धसाव के किनारे चढ़कर फर्न और झाड़ियों में रेंगता हुआ देखने लगा। डर है और कोई पद चिन्ह नहीं। इंस्पेक्टर बोला मैं 100, 100 गज दोनों दिशा में देख चुका हूँ, अच्छा होमशूट खड़ा हुआ आपकी बात के बाद मैं फिर से देखने की

गुस्ताखी नहीं करूँगा। लेकिन अंधीरा होने से पहले मैदान पर थोड़ी सैर करलू ताकि कल जगह की समझ रहे और हाँ ये घोड़े की नाल जेब में रख लेता हूँ शुभ के लिए कर्नल लॉस जो मेरे साथी के ठंडे व्यवस्थित काम करने के ढंग पर कुछ बेसब्री दिखा रहे थे ने घड़ी देखी इंस्पेक्टर काश आप मेरे साथ लौट चले। उन्होंने कहा, कुछ बिंदुओं पर आपकी राय चाहिए, खासकर के हमें जनता के प्रति कर्तव्य निभाते हुए हमारे घोड़े का नाम कब की एंट्री

से हटा नहीं देना चाहिए, कदापि नहीं। होम्स ने दृढ़ता से कहा नाम रहने दीजिए। कर्नल ने सिर झुका दिया। आपकी राय पाकर खुशी हुई सर। उन्होंने कहा। आप हमारे बेचारी स्टोकर के घर में लेंगे और फिर साथ डेविड स्टॉक चलेंगे। वो इंस्पेक्टर के साथ लौट गए और होम सेवा में धीरे धीरे मैदान पार चलते रहे। सूरज में पलटन के अस्तवालों के पीछे डूबने लगा था और हमारे सामने फैला लंबा ढलुआ मैदान सुनहरे रंग में नहाया हुआ था। जहाँ जहाँ सूखे परन और झाड़ियाँ

शाम की रौशनी पकड़ती वहाँ वो सोना गाढ़े रक्त तिन भूरे में बदल जाता पर ये नजारा मेरे साथी पर बेअसर वो गहन विचार में डूबा था देख, वॉटसन आखिर उसने कहा फिलहाल जान स्ट्रैकर को किसने मारा? ये बात रहने दो। पहले यह पता करें कि घोड़ा कहाँ गया, मान लो झगड़े के दौरान या बाद में वह छूट गया तो कहाँ जाता? घोड़ा बहुत मिलनसार जीव है, अपनी मर्जी पर छोड़ दो तो या तो किंग्स पाइलैंड लौटेगा या मैं पलटन जाएगा।

वो मैदानों में आवारा क्यों फेरता? अब तक दिख नहीं जाता और जिप्सी उसे उठा क्यों ले जाते? मुसीबत सुनते ही ये लोग अपना तंबू समेट लेते हैं। पुलिस की झंझट नहीं चाहते। वे ऐसे घोड़े को बेच भी नहीं सकते। हर तरफ पहचाने बड़ा खतरा और हाथ कुछ नहीं। ये बात साफ है है ना तो फिर वो है कहाँ कह दिया या तो किंग्स पाइलैंड या मैपलटन। किंग्स पायलट में नहीं है तो वो मैपलटन में है।

इसे कार्यपरक मानकर देखें कि कहाँ ले जाता है मैदान का ये हिस्सा, जैसे इंस्पेक्टर ने कहा बहुत सख्त और सूखा है पर मैपलटन की वो ढलान है और वहाँ उधर लंबा धसाव दिखता है। सोमवार रात वो जगह बहुत गीली रही होगी। अगर हमारा अनुमान ठीक है तो घोड़े को उधर से गुजरना पड़ा होगा और उसके पद चिन्ह हमें वही मिलेंगे। बात करते करते हम तेजी से उधर बढ़े, कुछ ही मिनटों में पर पहुँच गए। होम्स के कहने पर मैं दाएं के नारे उतरा वो बाएं।

50 कदम भी नहीं चला था कि उसका स्वर उठा। मैंने उसे हाथ हिलाते देखा। मुलायम मिट्टी पर घोड़े के खुर के निशान साफ थे और उसकी जेब में रखी नाल उस निशान पर हू। बहू फिट बैठी कल्पना की कीमत समझे, बोला यही चीज़ ग्रेगरी में नहीं। हमने जो हो सकता था उसका अंदाजा किया, उसी पर चले और देखो सही निकला चले। हम दलदल से तल को पार कर सूखी सख्त घास के चौथाई मील चले, फिर जमीन ढलान थी और फिर से पद चिन्ह मिले।

आधा मील के लिए खो गए, पर मैपलटन के काफी पास फिर दिखे। होम्स ने सबसे पहले देखा चेहरे पर जीत की झलक के साथ वो ऊँगली से दिखा रहा था। घोड़े के साथसाथ आदमी के कदमों के निशान भी थे। पहले घोड़ा अकेला था, मैंने कहा बिल्कुल पहले अकेला था। अरे ये क्या? दौरा निशान अचानक मोड़ लेकर किंग्स पायलट की दिशा में उठा। होम्स ने सिटी बजाई और हम उसके पीछे हो लिए। उसकी आँखें पगडंडी पर थी, पर मेरी नजर ज़रा किनारी गई और हैरत से

देखा कि वही निशान उल्टी दिशा में लौटते भी दिख रहे हैं। तुम्हारी बाजी वॉटसन होम्स ने कहा जब मैंने दिखाया तुमने हमें लंबी फालतू चाल से बचा लिया। जो हमें अपने ही पदचिन्हों पर वापस ले आती चलो लौटते निशान पकड़ते हैं। ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ा। वे मेपलटन स्टेबल के फाटक तक अति डामर की राह पर आकर खत्म हुए। हम पास पहुंचे ही थे कि अंदर से एक गुमाश्ता भागता निकला हमें यहाँ मुफ्तियों की जरूरत नहीं।

वो बोला बस एक सवाल पूछना था। होम्स ने कहा अंगूठा ऊँगली बनियान की जेब पर अगर मैं कल सुबह 5:00 बजे आओ तो क्या आपके मालिक मिस्टर से मिलना जल्दी तो नहीं? अरे साहब अगर कोई जागा होगा तो वही वो हमेशा सबसे पहले उठते हैं। और ये रहे खुद आपके सवालों का जवाब देने नहीं साहब नहीं मेरी नौकरी जाएगी और अगर वो मुझे आपका पैसा लेते देखे। बाद में अगर कहे शेरलाक होम्स के

जेब से निकला वापस रखते ही फाटक से एक तेज तर्रार बूढ़ा। हाथ में शिकार कोड़ा झुला था बाहर चला आया क्या बात है डॉसन घप नहीं काम पर लगो और तुम यहाँ क्या लेने आए हो आपसे? 10 मिनट की बात मेरे अच्छे साहब होम्स ने सबसे मीठी आवाज में कहा, हर आवारा से बात करने का वक्त नहीं, हमें अजनबी नहीं चाहिए, दफा हो जाओ। नहीं तो पीछे कुत्ता लगा दूंगा। होम झुक्के ट्रेनर के कान में कुछ पोस पोसाया वो बुरी तरह चौंक गया

और कनपटियों तक सुख हो गया। झूठ घोर झूठ, वो चिल्लाता बहुत अच्छा, अब ये बहस यहाँ सबके सामने करे या भीतर बैठकर अच्छा अगर जिद है? होम्स मुस्कुराया, मैं आपको कुछ ही मिनट रोकूंगा वॉटसन उसने कहा लीजिए मिस्टर ब्राउन, मैं पूरी तरह आपके इंतजार में हूँ। 20 मिनट हुए और तब तक लालियां धूसर में ढल चुकी थी कि होम्स और ट्रेनर फिर निकले स्लैश ब्राउन में ऐसा बदलाव मैंने कम ही देखा होगा।

चेहरा राख सा। माथे पर पसीने की बूँदें हाथ इतने कांप थे कि शिकार कोड़ा हवा में टहनी सा हिल रहा था। उसकी दबंग धौंसबाज चाल ढाल गायब और वो मेरे साथी के साथ ऐसे धुम दबाकर चल रहा था। जैसे कुत्ता मालिक के साथ आपके निर्देश पूरे होंगे। सब हो जाएगा। उसने कहा कहीं गलती नहीं होनी चाहिए। होम्स ने चारों ओर देखते हुए कहा दूसरे ने उसकी आँखों की धमकी पड़कर कसेला सा मुँह बनाया, वो नहीं गलती नहीं होगी वो वहाँ होगा

पहले बदल दूँ या नहीं? होम्स ने पल भर सोचा और हंस पड़ा नहीं मत करो। उसने कहा मैं तुम्हें लिख दूंगा, कोई चाल नहीं वरना आप मुझ पर भरोसा कर सकते हैं, कर सकते हैं। हाँ लगता है, कर सकता हूँ अच्छा कल तुम्हें खबर करूँगा। वो एड़ी घूमा गया, उसका अपने हाथ को नजर अंदाज करते हुए जो उसने बढ़ाया था और हम। किंग्स पायलट की तरफ चल पड़े धौंसबाजी बुजदली और चालाकी का इससे बढ़िया गोल मास्टर सिलस

ब्राउन कम ही देखा है। रास्ते में होम से बोला तो घोड़ा उसके पास है। उसने धौंस में निकलना चाहा पर मैंने उसे उसी सुबह की उसकी हर हरकत इतनी ठीक ठीक बताई। कि उसे यकीन हो गया कि मैं उसे देख रहा था। ज़ाहिर है इतना बड़ा काम कोई नहीं करता। मैंने बताया कि कैसे अपनी आदत के मुताबिक सबसे पहले नीचे आकर उसे मैदान में एक अनजान घोड़ा भटकता दिखा। वो बाहर गया और कैसे सफेद ललाट देखकर जो पसंदीदा को उसका नाम

देता है। वो दंग रह गया कि किस्मत ने उसके हाथ वही घोड़ा थमा दिया जो उसके पैसे लगाए घोड़े को हरा सकता था। फिर मैंने बताया कि उसका पहला ख्याल उसे किंग्स पायलंड ले जाने का था और कैसे शैतान ने उसे रास्ता दिखाया कि रेस तक उसे छुपाये। और कैसे वो उसे वापस घूमा कर मैं पलटन ले गया और छुपा दिया। जब मैंने हर बात गिना दी तो उसने हथियार डाल दिए और बस अपनी खाल बचाने की सोच रहा है पर उनके अस्तबल की तलाशी हो चुकी है। अरे उसके जैसे पुराने घोड़ा फेकर

के पास कितने दांव होते हैं? पर क्या आपको डर नहीं कि घोड़ा उसके पास छोड़ना खतरनाक है? उसका हित तो उसे नुकसान पहुंचाने में मेरे दोस्त? वो अब उसे आंख की पुतली से संभालेगा। जानता है कि रहम की कोई उम्मीद तभी है जब वह उसे सकुशल पेश करें। मुझे ऐसे नहीं लगे जो किसी भी हालत में रहम दिखाएंगे। मामला कर्नल लॉस पर नहीं टिकता। मैं अपने तरीके से चलता। हूँ। जितना चाहो उतना बताता हूँ। यही गैर सरकारी होने का फायदा है।

ना जाने तुमने गौर किया या नहीं? वॉटसन पर कर्नल का रवैया मेरे प्रति थोड़ा रुखा रहा है। अब उसका थोड़ा मनोरंजन करने का जी है। उसे घोड़े के बारे में चुप रहना बिना आपकी इजाजत कतई नहीं। और बेशक ये सब जॉन स्ट्रेकर को किसने मारा? इस बड़े सवाल के आगे छोटा मुद्दा है और आप उसी पर ध्यान देंगे। उलटे हम दोनों रात की ट्रेन से लंदन लौट रहे हैं। उसकी बात सुनकर मैं सकते में आ गया। हमें डे वॅन में आए चंद घंटे हुए

थे और वो इतनी शानदार शुरुआत के बाद अचानक जांच छोड़ दे ये मेरी समझ से बाहर था। उसे एक शब्द भी और नहीं निकलवाया जा सका जब तक हम ट्रेनर के घर लौट नहीं। आए कोलोनेल और इंस्पेक्टर बैठक में इंतजार कर रहे थे। मेरे दोस्त और मैं। नाइट एक्सप्रेस से शहर लौट रहे हैं। होम्स ने कहा आपकी खूबसूरत डाट मोर हवा का छोटा सा झोंका मिल गया, इंस्पेक्टर की आँखें फैल गई और कर्नल के होठों पर व्यंग्य झलक आया।

तब बेचारे स्टैकर के कातिल की गिरफ्तारी से हाथ खींचते हैं। उसने कहा, होम्स ने कंधे छुपा दिए। रास्ते में कुछ गंभीर मुश्किलें है। उसने कहा, फिर भी पूरी उम्मीद है कि आपका घोड़ा मंगलवार को स्टार्ट लेगा और आप अपने जॉकी को तैयार। रखे। क्या मिस्टर जॉन स्ट्रेकर की एक तस्वीर मिल सकती है? इंस्पेक्टर ने लिफाफे से निकालकर एक फोटो दे दी। प्रिय। आप मेरी हर जरूरत पहले से भांप लेते। हैं। अगर आप यहाँ एक पल ठहरें, मुझे नौकरानी से एक सवाल करना है,

मानना पड़ेगा अपने लंदन सलाहकार से मैं कुछ निराश हूँ कोलोनेल रॉस ने दो टूक कहा, जैसे ही मेरा दोस्त बाहर गया जहाँ से वो आए थे, हम उसे आगे ज़रा भी नहीं बढ़े। कम से कम उसको ये भरोसा है कि आपका घोड़ा दौड़ेगा। मैंने कहा हाँ उसका भरोसा तो है। कर्नल ने कंधे चुका है, मुझे घोड़ा चाहिए। मैं अपने दोस्त के हक में कुछ कहने वाला था कि वो लौट आया, अब सजनो उसने कहा, मैं टेविस्टॉक को पूरी तरह तैयार हूँ।

हम गाडी में बैठे ही थे कि अस्तबल का एक लड़का हमारे लिए दरवाजा पकड़े खड़ा हुआ। अचानक होम्स को जैसे ख्याल आया, वो आगे झुका और लड़के की बांच हुई। चरागाह में कुछ भेड़े है तुम्हारी, उसने कहा उनकी देखभाल कौन करता है? मैं साहब किसी बात की गड़बड़ी नोट की है। इन दिनों। जी साहब बहुत खास नहीं पर उनमें से तीन लकड़ा गई है। मैंने देखा होम से बेहद खुश हुआ वो हँसा हाथ रगड़े लंबा दाम वॉटसन बहुत लंबा। उसने मेरा बाजू दबाया ग्रेगरी इन

भेड़ों में पहली इस अनोखी लंगड़ाहट पर नजर रखिए कोचवान चलो। कर्नल रॉस के चेहरे पर अब भी वही हिकरत झलक रही थी जिसने मेरे साथी की काबिलियत के बारे में बना ली थी। मगर इंस्पेक्टर के चेहरे से लगा कि उसकी तवज्जो तेजी से उसी दिशा में सिमट गई है। तुम इसे अहम मानते हो? उसने पूछा बेहद हम। क्या कोई बात है जीस पर मेरा ध्यान दिलाना चाहोगे। रात में कुत्ते की अजीब हरकत पर

कुत्ते ने तो रात में कुछ किया ही नहीं। वही तो अजीब बात थी। शेरलाक होम्स ने कहा 4 दिन बाद होम्स और मैं फिर ट्रैन में थे विन चेस्टर की ओर बेशक्स कप की दौड़ देखने। स्टेशन के बाहर ते समय पर कर्नल रौस मिल गए और हम उनकी ड्रैग में बैठकर शहर से बाहर रेस कोर्स की ओर निकले। उनका चेहरा कठोर था और बरता और ठंडा मेरा घोड़ा अब तक कहीं नहीं दिखा। उन्होंने कहा, मान लीजिए दिख जाए तो आप पहचान लेंगे होम्स ने।

पूछा। कर्नल बुरी तरह भड़क उठे। 20 साल से रेस में हूँ, ऐसा सवाल किसी ने नहीं किया। उन्होंने कहा बच्चा भी सिल्वर ब्लेज़ को पहचान। ले। उसके सफेद माथे और चित्तीदार आगे वाले पैर से बेटिंग कैसी है, यही तो हैरत की बात है। कल तक उस पर 15 से एक मिल रहा था। आज दाम गिरते गिरते ऐसे हुए की अब मुश्किल से तीन से एक मिलता है। कोई ना कोई कुछ जानता है ये साफ है। ग्रैंड स्टैंड के पास घेराबंदी

में ड्रैग रुकी तो मैंने एंट्री कार्ड देखा। उस पर लिखा था प्लेट। चार और 5 साल के घोड़ों के लिए नया कोर्स, एक मील, पांच फर्लांग इनाम और एंट्री सूची, जिसमें छह एंट्री थी जिनमें लॉर्ड बेक वाटर का का सिल्वर ब्लेज़, डिक ऑफ बाल मोरल का आइरिस सब दर्ज थे। हमने दूसरे घोड़े को स्क्रैच कर दिया। आप के शब्द पर सब दाव लगा दिए। कर्नल ने कहा अरे ये क्या? सिल्वर ब्ल्लेज फेवरिट सिल्वर

ब्ल्लेज पर पांच में चार रिंग में आवाजें गूंजी। डेस्क पर पांच में 15 है बाकियों पर पांच में चार रन लो नंबर चढ़ गए। मैं बोला छह हो आ गए। छांव आ गए तो मेरा घोड़ा दौड़ रहा है। कर्नल व्याकुल होकर बोले पर दिखता नहीं, मेरे रंग पास नहीं हुए, सिर्फ पांच गुजरे, ये वही होगा। इतना कहना था कि तौल घर से एक ताकतवर भूरा घोड़ा निकला और टहलता हुआ हमारे सामने से गुजरा। उसकी पीठ पर कर्नल के काले लाल रंग वो मेरा घोड़ा नहीं, मालिक

चिल्लाता, उस जानवर के बदन पर एक सफेद बाल भी नहीं मिस्टर होम से ये आपने क्या कर दिया? ठीक है पहले देखे वो करता क्या है? मेरे दोस्त ने शांति से कहा, कुछ मिनट वो मेरे फील्ड क्लास से देखता रहा। कमाल शानदार स्टार्ट वो अचानक बोला लोह मूड काट कर आ रहे हैं। हमारी ड्रग से सीधी लाइन पर बेहतरीन नजारा था। छव घोड़े इतने करीब थे कि उन पर कालीन डाला जा सकता था पर आंधी दूरी पर मैपलटन का पीला आग छलकने लगा।

हम तक पहुंचने से पहले ही डैशबोरो की रफ्तार टूट गई और कर्नल का घोड़ा तेज उछाल के साथ निकलकर पोस्ट पार कर गया। अपने प्रतिद्वंद्वी से अच्छी छल लेंथ आगे ड्यूक ऑफ बॉल मोरल का आइरिस बहुत पीछे तीसरे पर दौड़ मेरी ही रही। कर्नल हाफते हुए आंखें मलते बोले। पर कुछ समझ नहीं आता। क्या आपको नहीं लगता कि आपका रहस्य बहुत हो चुका? मिस्टर होम्स जरूर कर्नल सब बता? दूंगा। चलिए सब साथ चलकर घोड़े को देख ले।

वो बोला और हम तोल घर की घेराबंदी में गए जहाँ सिर्फ मालिक और उसके मेहमान आ सकते हैं। इसके चेहरे और पैर को स्पिरिट से धो दीजिए, आप पाएंगे कि ये वही पुराना सिल्वर ब्लिस है। आपने तो सांस ठोंक दी, वो एक नकली बांस के हाथ में था और मैंने हिम्मत करके उसे जैसे भेजा गया था वैसे ही दौड़ा दिया जनाब, कमाल कर दिया। घोड़ा बहुत फिट और चुस्त लग रहा। इससे बढ़िया कभी नहीं दौड़ा। आपकी काबिलियत पर शक करने के लिए

1000 माफी आपने मेरा बड़ा उपकार किया, इससे भी बड़ा करेंगे अगर जॉन स्ट्रेकर के कातिल को पकड़ लिया है। होम्स ने शांत स्वर में कहा कर्नल और मैं दंग रह गए, पकड़ लिया कहाँ है यही? कहा, अभी इसी वक्त मेरी संगत में कर्नल तमतमा उठे। मानता हूँ कि मैं आपका ऋणी हूँ मिस्टर होम्स पर ये बात या तो घटिया मजाक है ये अपमान उन्होंने कहा, शेरलाक होम्स हंस पड़ा। यकीन रखिए मैंने आपको अपराध से

नहीं जोड़ा। कर्नल उसने कहा। असली खातिल आपके ठीक पीछे खड़ा है। वो आगे बढ़ा और उस नस्ली घोड़े की चमकीली गर्दन पर हाथ रख दिया। घोड़ा कर्नल और मैंने एक साथ कहा हाँ, घोड़ा और अगर कह दूं कि उसने अपने बचाव में ये किया तो शायद उसका दोष कुछ हल्का हो और ये भी कि जॉन स्ट्रेकर आपकी भरोसे मंदी के कतई काबिल नहीं था, लेकिन घंटी बज गई और अगले रेस में मेरा थोड़ा पैसा लगा है। लंबी तहसील ठीक वक्त पर दूंगा उस शाम लंदन लौटती ट्रेन में पुलमैन

के एक कोने में हम तीनों साथ थे। सफर कोलोनेल रॉस के लिए भी उतना ही छोटा लगा जितना मेरे लिए क्योंकि हम अपने साथी का वो ब्यौरा सुन रहे थे जो सोमवार रात डॉट मूड के ट्रेनिंग अस्तबलों में हुआ और जिसे उसने कैसे सुलझाया मानना पड़ेगा। उसने कहा, अखबारों से जो थियरी बन रही थी, पूरी गलत थी, फिर भी उनमें संकेत मौजूद थे। बस अनचाही बातों ने उन्हें ढक दिया था। मैं डेमनशायर ये यकीन लेकर पहुंचा कि फिर्सराय सिम्पसन ही दोषी है। हालांकि सबूत पूरे नहीं थे।

ट्रेनर के घर पहुंचते ही गाड़ी में बैठे बैठे करी वाले मटन की जबरदस्त अहमियत कौन थी? याद होगा मैं कुछ खोया सा रह गया था और आप सब उतर गए मैं बैठा रहा। मुझे खुद पर हैरत हुई कि इतना साफ सुराग नजर से कैसे छूटा? अब भी समझ नहीं आता ये हमारी कैसे मदद करता है? कर्नल ने कहा, ये मेरी तर्क श्रृंखला की पहली कड़ी थी। पीसी हुई अफीम बिल्कुल बेस्वाद नहीं होती, स्वाद हल्का सही पर महसूस होता है। अगर इसे आम खाने में मिला दिया जाए तो खाने वाला पहचान लेगा और

शायद आगे ना खाये। करी ठीक वही माध्यम है जो इस स्वाद को छिपा दे। किसी भी मान में ये सोचना बेतुका है कि वो अजनबी फिट्सराय सिम्पसन ही उस रात ट्रेनर के घर के मेन्यु में करी तय करवाकर आया था। और उसी रात उसके पास भी थी। ये संयोग सोच से परे है तथा सिम्पसन केस से बाहर हो जाता है। ध्यान आता है इस ट्रैकर और उसकी पत्नी पर वे दो ही लोग थे, जो उस रात रात के खाने में मटन करी चुन सकते थे।

अफीम उस हिस्से में बाद में डाली गई जो लड़के के लिए अलग रखी गई थी। क्योंकि घर वालों ने वही खाया और उन्हें कुछ ना हुआ तो फिर किसके पास मौका था कि वो उस डिश तक पहुंचे बिना नौकरानी के देखे ये तय करने से पहले एक और बात की अहमियत समझ आ गई। कुत्ते की खामोशी क्योंकि एक सही निष्कर्ष दूसरे की ओर ले जाता। है। सिम्पसन की घटना से पता चला था कि अस्तबल में कुत्ता है, फिर भी कोई अंदर गया और घोड़ा निकाल ले गया। कुत्ता इतना भी नहीं कि ऊपर मचान

पर सोए दो लड़के जाग सके। साफ है आंधी रात का आगंतुक वो था जिसे कुत्ता भली भांति जानता था। मुझे यकीन हो चुका था यह लगभग कि जान स्ट्रोकर आंधी रात। को। खुद अस्तबल गया और सिल्वर ब्लेज़ को बाहर ले गया। क्यों नियत बेईमानी की? वरना अपने ही लड़के को नशा क्यों देता? पर क्यों ये समझ में नहीं आ रहा था। पहले भी हुआ है ट्रेनर एजेंटों के जरिए अपने ही घोड़े के खिलाफ़ बड़े दांव लगा देते हैं और फिर धोखे से उन्हें जीतने से रोक देते हैं।

कभी जॉकी ढीला बैठा दिया जाता है। कभी कोई और ज्यादा पक्का और महीन तरीका यहाँ क्या था? उम्मीद थी उसकी जेब में जो मिला उससे निष्कर्ष बनेगा और बना भी आप भुला ना पाए होंगे। वो अनोखा चाकू जो मरे आदमी के हाथ में मिला जैसे कोई समझदार आदमी हथियार नहीं चुनेगा। जैसा डॉक्टर वॉटसन ने बताया ये सर्जरी की नाजुकतम प्रक्रिया का औजार है और उसी रात इसका इस्तेमाल एक नाजुक काम के लिए होना था। आप कर्नल रेस दुनिया के तजुर्बे

से जानते होंगे। घोड़े की जान की पिछली तरफ के टंडन में हल्का सा चीरा त्वचा के नीचे से। बिना कोई निशान छोड़े लगाया जा सकता है। ऐसा घोड़ा हल्की लंगड़ाहट दिखायेगा जिसे एक्सरसाइज में खिंचाव या हवा पानी का दर्द समझ लिया जाएगा। कभी भी बेईमानी नहीं अभी हरामी कोलोनेल चिल्ला उठे। यही वजह थी कि जॉन स्ट्रेकर घोड़े को मैदान पर ले जाना चाहता था। इतना जोशीला जानवर जैसे ही सुई की चुवन महसूस करता, सबसे पक्का सोया

भी ये खुले में करना जरूरी था। मैं तो अंधा था। कर्नल बोले यही वजह थी मोमबत्ती की रमाचिस रगड़ ने की। निश्चित पर उसकी चीजें टटोलते हुए मुझे सिर्फ तरीके ही नहीं। मकसद के सुराग भी मिले। दुनियादारी की बात है आदमी अपनी जेब में किसी और के बिल नहीं घुमाता। अपना ही निपटाना भारी पड़ता। है। मैंने तुरंत समझ लिया, दोहरी जिंदगी जी रहा था, दूसरा घर बिल की किस्म बता रही थी। मामले में एक औरत है और उसके शौक

महंगे। आप अपने नौकरों के साथ उधार सही पर उनसे ये उम्मीद तो नहीं कि वे अपनी औरतों को 20 गिनी के वॉकिंग ड्रेस दिलाएं। मैंने बिना जताए मिसस स्ट्रैकर से उस ड्रेस के बारे में पूछा। पर जब यकीन हो गया कि वो उनके पास कभी पहुंची ही नहीं तो मिलियनेर का पता नोट किया। सोचा स्ट्रैकर की तस्वीर लेकर वहाँ जाऊंगा और उस काल्पनिक डर्बी शायर का हिसाब बंद कर दूंगा। उसके बाद सब साफ था स्ट्रैकर घोड़े को ऐसी धसावं में ले गया जहाँ उसकी रौशनी दिखी।

नहीं भागते सिम्पसन का क्रेवट गिरा स्ट्रैकर ने उठा लिया। शायद सोचा था कि घोड़े का पैर बांधने में काम आए। धसावं में पहुँचकर वो घोड़े के पीछे गया और रौशनी की पर जानवर अचानक चमक से डर गया और जानवरों की अजीब सहेजबुद्धि ने उसे खतरे का आभास दिया। वो पिछली टांग से लात मार बैठा और स्टील की नाल स्ट्रेकर के माथे पर सीधी पड़ी। वो बारिश के बावजूद अपना ओवर कोट पहले ही उतार चुका था। नाजुक काम करने को तो गिरते हुए उसके अपने चाकू ने उसकी जांघ चीड़

दी। अब बात साफ है। कमाल अविश्वसनीय मानु आप वहीं थे कर्नल बोले आखिर दांव मेरा मानता हूँ बहुत लंबा था, सुझा कि। स्ट्रैकर जैसा चाल अकादमी इतना महीन टंडन कट बिना थोड़ी प्रैक्टिस के ना करेगा किस पर अभ्यास? नजर भेड़ों पर गई और एक सवाल किया और मेरी अपनी हैरत के साथ जवाब ने मेरे अनुमान को सही ठहरा दिया। लंदन लौटकर मैं मिलियनेर के पास गया, जिसने स्ट्रैकर को डर्बीशायर

नाम से बढ़िया ग्राहक के रूप में पहचाना। चटक अंदाज की बीवी महंगे कपड़ों का खास शौक शक नहीं कि उस औरत ने उसे कर्ज में डुबो रखा था और उसी ने उसे इस निकृष्ट साजिश पर उतारा। आपने सब समझा दिया सिवाय एक बात की, कर्नल बोले घोड़ा कहाँ था? अरे वो छूटकर भागा और आपके एक। पड़ोसी ने उसकी देखभाल की। उधर हम माफी मांग ले, यही ठीक है। ये क्ले फेम जंक्शन है अगर गलत नहीं और 10 मिनट में विक्टोरिया

होंगे। अगर आप हमारे कमरों में एक सिगार पीना चाहे कॉर्नर तो जो भी और बारीकीया दिलचस्प लगे सब रख दूंगा। अभी आप सुन रहे थे आर्थर कानन डायल की लिखी कहानी दी एड्वेंचर ऑफ़ सिल्वर ब्लेज़ का हिंदी अनुवाद सिल्वर ब्लेज़ का रहस्य। मेरी यानी समीर गोस्वामी की आवाज में।

Open the transcript file

Hosts and Guests

Nobody is credited on this episode yet.

Credit the people on this episode

Be the first to rate this episode

More episodes

All episodes
  1. ग्लोरिया स्कॉट का रहस्य | The Adventure of the Gloria Scott | Sherlock Holmes Hindi Audiobook

    Aug 25, 202649 minAudio

    शर्लक होम्स की शुरुआती और रहस्यमयी जाँचों में से एक - The Adventure of the Gloria Scott, अब सुनिए इसके हिन्दी रूपांतरण में। इस कहानी में होम्स अपने मित्र डॉ. वॉटसन को अपने कॉलेज के दिनों की एक ऐसी घटना सुनाता है, जिसने...

    Credit the people on this episode

  2. स्टॉकब्रोकर के क्लर्क का रहस्य | The Adventure of the Stockbroker's Clerk | Sherlock Holmes Hindi Audiobook

    May 29, 202644 minAudio

    शर्लक होम्स की रोमांचक कहानी ‘स्टॉकब्रोकर के क्लर्क का रहस्य’ - आर्थर कॉनन डॉयल द्वारा लिखित, हिंदी में। एक युवा क्लर्क को एक संदिग्ध नौकरी का प्रस्ताव मिलता है - क्या यह एक चालाक धोखाधड़ी की साज़िश है? शर्लक होम्स और...

    Credit the people on this episode

  3. पीले चेहरे का रहस्य | The Adventure of the Yellow Face | Sherlock Holmes Hindi Audiobook

    May 22, 202646 minAudio

    शर्लक होम्स की प्रसिद्ध कहानी 'पीले चेहरे का रहस्य' - आर्थर कॉनन डॉयल द्वारा लिखित, हिंदी में। इस रोचक कहानी में एक व्यक्ति अपनी पत्नी के रहस्यमय व्यवहार से परेशान होकर महान जासूस शर्लक होम्स के पास आता है। पड़ोसी घर की...

    Credit the people on this episode

  4. कार्डबोर्ड बॉक्स का रहस्य | The Adventure of the Cardboard Box | Sherlock Holmes Hindi Audiobook

    May 15, 202649 minAudio

    एक साधारण सा दिखने वाला कार्डबोर्ड बॉक्स अचानक एक महिला के घर पहुँचता है। लेकिन जब बॉक्स खोला जाता है, तो उसके अंदर छिपा होता है एक ऐसा भयानक रहस्य, जो पूरे मामले को हत्या, विश्वासघात और मानव भावनाओं की अंधेरी दुनिया...

    Credit the people on this episode

  5. कॉपर बीचेस का रहस्य - शरलॉक होम्स की कहानी | The Adventure of the Copper Beeches

    Jan 2, 202654 minAudio

    एक युवा गवर्नेस… अजीब-सी शर्तें… और एक हवेली - जिसके चारों तरफ खड़े हैं ताँबे रंग के पेड़… यहाँ कुछ ऐसा है जिसे घर वाले छुपाना चाहते हैं - किसी भी कीमत पर! रात को बंद दरवाज़े… एक गुप्त कमरा… और हर पल मंडराता डर… जब सत्य...

    Credit the people on this episode