Skip to content
PodSubs
ShowsPeopleGuestsJobsNewsEvents
More
BlogPodCred
Menu
ShowsPeopleGuestsJobsNewsEventsBlogPodCredNetworksSign in
Join nowSign in
  • Shows
  • People
  • Jobs
  • News
  • More
    • Guests
    • Events
    • Blog
    • PodCred
    • Networks
    Join nowSign in

Kahani Suno | कहानी सुनो (कहानियों व उपन्यासों का संसार)

Kahani Suno | कहानी सुनो (कहानियों व उपन्यासों का संसार) artwork

बेरेल कोरोनेट का रोमांच - शरलॉक होम्स की कहानी | The Adventure of the Beryl Coronet

Dec 30, 202557 minAudio
ShareXLinkedInFacebookWhatsAppEmail

दुनिया के सबसे कीमती मुकुटों में से एक - बेरिल मुकुट और उस पर लगा - शाही परिवार की प्रतिष्ठा का दारोमदार! लेकिन एक रात, इसी मुकुट से कुछ कीमती रत्न - चोरी हो जाते हैं। संघर्ष के निशान, टूटे हुए टुकड़े, और शक - किस पर? घर के ही एक अपने पर! शेरलॉक होम्स इस राज़ की परतें खोलते हैं - जहाँ लालच, परिवार और सज़ा के बीच का फ़र्क धुंधला पड़ जाता है… Sherlock Holmes Hindi, Beryl Coronet Hindi, Hindi Audiobook, Detective Story Hindi, Crime Mystery Hindi, Arthur Conan Doyle Hindi, Kahani Suno, Hindi Thriller Podcast, Royal Mystery Story Hindi, Hindi Crime Story #SherlockHolmesHindi #BerylCoronet #HindiAudiobook #RahasyaKatha #MysteryPodcast #DetectiveStoryHindi #KahaniSuno #SuspenseStory #ArthurConanDoyle #SameerGoswamiNarration

Audio and video play straight from the show's own hosting. PodSubs stores and serves no media.

Transcript

From the show. Tap a time to play from there.

लीजिये सुनिए आर्थर कानन डायल की लिखी कहानी दी एड्वेंचर ऑफ़ बरेल कोरोनेट का हिंदी अनुवाद बरेल कोरोनेट का रोमांच मेरी यानी समीर गोस्वामी की आवाज में होम्स। मैंने कहा, जब मैं एक सुबह। हमारी खिड़की के पास खड़ा होकर सड़क की ओर देख रहा था। ये देखो कोई पागल इधर आ रहा है। दुख की बात है कि उसके घर वाले उसे अकेले बाहर आने देते हैं। मेरा दोस्त अपनी आराम कुर्सी से

आलस से भरे अंदाज में उठा और अपने ड्रेसिंग गाउन के जेबों में हाथ डाले। मेरे कंधे के ऊपर से झाकने लगा वो ये खुजली ठंडी फरवरी की सुबह थी। पिछली रात की बर्फ़ अब भी जमीन पर मोटी परत में जमी हुई थी और सर्दियों की धूप में चमक रही थी। बेकार स्ट्रीट के बीच का रास्ता गाड़ियों के आने जाने से भूर झुरमुट जैसे बर्फीली कीचड़ में बदल गया था। पर दोनों किनारों और फुटपाथों के ढेरों पर अब भी बर्फ़ वैसे ही सफेद थी जैसे गिरते वक्त थी। ग्रे पत्थर की सड़क साफ सुथरी और

रगड़ी हुई थी लेकिन अब भी फिसलन भरी थी जिससे रास्ते पर आम दिनों से कम लोग थे। दरअसल, मेट्रोपॉलिटन स्टेशन की दिशा से कोई नहीं आ रहा था सिवाय एक सज्जन के जिसके अजीब से बर्ताव ने मेरा ध्यान खींचा था। वो तकरीबन 50 साल का आदमी था। लंबा चौड़े शरीर वाला और प्रभावशाली। उसका चेहरा बड़ा और तेज नक्श वाला था और उसकी चाल ढाल में अधिकार झलकता था। उसने सादगी में शान झलकाने वाला

कपड़ा पहना था। काला फ्रॉक कोट, चमकदार टोपी, सांप भूरे गेटर्स और सुंदर सिलवाए मोती रंग के पैंट। लेकिन उसके भाव उसकी गरिमा से बिल्कुल उलट थे। वो तेज भाग रहा था बीच बीच में हल्के हल्के झटके लेकर। जैसे कोई थका हुआ आदमी जो दौड़ने का आदी नहीं, मुश्किल से अपने पैरों पर ज़ोर डाल रहा हो, भागते हुए वो हाथो को ऊपर नीचे झटका दे रहा था, सिर हिला रहा था और अपना चेहरा अजीब अजीब तरह से मरोड़ रहा

था। इसे क्या हुआ होगा, मैंने पूछा। ये तो घरों के नंबर देख रहा है। मेरा ख्याल है ये हमारे पास ही आ रहा है। होम्स ने हाथ रगड़ते हुए कहा, यहाँ हाँ, मुझे लगता है कि ये किसी पेशेवर सलाह के लिए मुझसे मिलने आ रहा है। मैं लक्षण पहचानना हूँ, हाँ, क्या मैंने कहा नहीं था? इतना कहते ही वो आदमी हाफता फूंकता हमारे दरवाजे पर पहुंचा और घंटी ऐसी खींची कि पूरी इमारत

गूंज उठी। कुछ क्षणों बाद वो हमारे कमरे में था। अब भी हाफता हुआ अब भी इशारों में बोलता हुआ लेकिन उसकी आँखों में इतनी गहरी पीड़ा और निराशा का भाव था। कि हमारे होठों की मुस्कान एक पल में दया और भय में बदल गई। कुछ देर तक वो बोल नहीं पाया। बस अपने शरीर को झुलाता रहा और बाल नोचता रहा। जैसे कोई व्यक्ति जो पूरी तरह विवेक खो बैठा हो। फिर अचानक खड़े होकर उसने सिर्फ दीवार में इतनी ज़ोर से फटका की। हम दोनों झट से उसकी ओर दौड़े और उसे पकड़कर कमरे के बीचों बीच

खींच लाए। शर्लाक होम्स ने उसे एक आराम कुर्सी पर बैठाया। उसके पास बैठकर उसका हाथ थप थपाया और उसी शांत दिलासा देने वाले लहज़े में बात करने लगा जिसे वो बहुत अच्छी तरह जानता था। अब मेरे पास अपनी कहानी बताने आए हैं, है ना? उसने कहा। जल्दबाजी में आप थक गए हैं। कृपया पहले थोड़ा संभलिये फिर मैं खुशी से आपका कोई भी छोटा सा मसला सुनूंगा। वो आदमी कुछ देर तक बैठा रहा। उसका सीना तेजी से उठ गिर रहा था।

जैसे वो अपनी भावनाओं से लड़ रहा हो। फिर उसने रुमाल से अपना माथा पोछा, होठों को कसा। और हमारी ओर मुड़ा। निश्चित ही आप सोचते होंगे कि मैं पागल हूँ। उसने कहा, मुझे दिखता है कि आप किसी बड़े संकट से गुज रहे। होम्स ने उत्तर दिया ईश्वर ही जानता है। हाँ, उसने कहा ऐसी मुसीब जिसने मेरा विवेक तक हिला दिया। इतनी अचानक और इतनी भयानक कि मैं इसे सह नहीं पा रहा। सार्वजनिक बदनामी का सामना तो

शायद मैं कर लेता। हालांकि मेरे जीवन पर कभी कोई दाग नहीं लगा। निजी दुख तो हर इंसान के हिस्से में आता है पर जब दोनों निजी और सार्वजनिक संकट। एक साथ और इस तरह भयानक रूप में आ जाए तो आत्मा तक कांप जाती है और ये मामला सिर्फ मेरा नहीं, देश के सबसे उच्च कुलीन लोग भी इसमें फंस सकते हैं। अगर इस भयंकर स्थिति से बाहर निकलने का कोई रास्ता ना मिला। कृपया अपने आपको संभालिए महोदय, होम्स ने कहा। और मुझे साफ साफ बताइए कि आप कौन

हैं और आपके साथ क्या घटा है? मेरा नाम? हमारे आगंतुक ने कहा, शायद आपने सुना होगा, मैं अलेक्जैंडर होल्डर हूँ। थ्रेड नीडल स्ट्रीट की बैंकिंग कंपनी होल्डर एंड स्टीवेनसन का साझेदार। ये नाम वास्तव में हमारे लिए जाना पहचाना था। लंदन की दूसरी सबसे बड़ी निजी बैंकिंग संस्था के वरीष्ठ साझेदार का नाम तो फिर क्या ऐसा हो गया था कि लंदन के इतनी प्रतिष्ठित व्यक्ति को इस दुखद हालत में हमारे दरवाजे तक आना पड़ा?

हम उत्सुकता से प्रतीक्षा करते रहे। जब तक उन्होंने अपने आप को संभालना और कहानी बताने के लिए तैयार हुए, मुझे लगता है समय बहुत कीमती है। उन्होंने कहा, इसी कारण मैं तुरंत आपके पास आया जब पुलिस निरीक्षक ने आपकी मदद लेने का सुझाव दिया। मैं मेट्रो से बेकार स्ट्रीट तक आया। और वहाँ से तेजी से चलकर यहाँ पहुंचा क्योंकि घोड़ा गाड़ी बर्फ़ में बहुत धीमी चल रही थी। इसी वजह से मैं इतनी सांस फूलने वाली हालत में था।

मैं आमतौर पर व्यायाम नहीं करता। अब मैं थोड़ा बेहतर महसूस कर रहा हूँ और जितना हो सके संक्षेप में पर साफ तौर पर पूरी बात रखता हूँ। आप तो जानते ही है कि सफल बैंकिंग कारोबार में जितनी हैमियत नए ग्राहकों और जमाकर्ताओं से संबंध बढ़ाने की होती है उतनी ही ये भी जरूरी होती है कि जमा धन के लिए लाभदायक निवेश खोजे जाए। हमारी सबसे मुनाफ़े वाली योजना ऊंचे स्तर की गिरवी पर उधार देना है। पिछले कुछ वर्षों में हमने इस

दिशा में बहुत काम किया है और कई प्रतिष्ठित परिवार ऐसे हैं जिन्हें हमने उनके चित्रों, पुस्तकालयों या चांदी सोने के सामानों के बदले बड़ी रकम उधार दी है। कल सुबह में बैंक के दफ्तर में अपने कमरे में बैठा था, जब मेरे क्लर्क ने मेरे पास एक कार्ड लाकर रखा। नाम देखते ही मैं चौंक उठा क्योंकि वो किसी और का नहीं बल्कि खैर शायद मैं आपके सामने नाम भी ना लूँ। वो नाम था जो पूरे संसार में जाना पहचाना है। इंग्लैंड के सबसे ऊंचे, सबसे सम्मानित व्यक्तियों में से एक का

नाम। इस सम्मान से मैं अभिभूत था और स्वागत करने की कोशिश कर ही रहा था कि वो अंदर आए और बिना औपचारिकता के सीधे काम की बात पर उतर गए। जैसे कोई व्यक्ति जिसे कठिन काम जल्दी निपटा ना हो मिस्टर होल्डर। उन्होंने कहा, मुझे बताया गया है कि आप रुपया उधार देने का काम करते हैं। हमारी फर्म ऐसा ही करती है जब गिरवी बिल्कुल सुरक्षित हो। मैंने उत्तर दिया मुझे तुरंत £50,000 चाहिए। उन्होंने कहा, ये रकम मैं चाहूँ

तो अपने दोस्तों से 10 गुना उधार ले सकता हूँ, लेकिन मैं उसे निजी संबंधों के बजाय व्यावसायिक स्वरूप में रखना चाहता हूँ। ताकि किसी अहसान तले ना रह जाऊं। कितने समय के लिए चाहिए? मैंने पूछा अगले सोमवार मेरे पास बड़ी राशि आने वाली है, तब मैं आपको आपकी रकम और जो भी ब्याज आप उचित समझे लौटा दूंगा, लेकिन मेरे लिए जरूरी है कि अभी तुरंत पैसा मिल जाए। मैं तो खुशी से अपनी निजी जमा पूंजी में से बिना औपचारिकता की रकम दे देता। मैंने कहा अगर इतना दवा मेरे

साधनों से ज्यादा ना होता, अगर मुझे फर्म के नाम पर देना पड़े तो अपने साझेदार के प्रति न्याय करते हुए मुझे हर व्यवसाय के एहतियात बरतनी ही होगी। मुझे ऐसा ही पसंद है। उन्होंने कहा और अपनी कुर्सी के बगल में रखे एक चौकोर काली मोरक्को के बक्से को उठाया। आपने बरेल कोरनेट का नाम तो सुना ही होगा बिल्कुल वो तो साम्राज्य की सबसे अनमोल राजमुकुर जैसी वस्तुओं में से एक है। मैंने कहा ठीक है, उन्होंने बक्सा

खोला। और अंदर नरम गुलाबी मखमल पर जड़ा हो। अद्भुत गहना रखा हुआ था। इसमें 39 बड़े बड़े बेरेल रत्न हैं। उन्होंने कहा, और जीस सुनहरी नक्काशी में ये जड़ा है उसकी कीमत आंकी नहीं जा सकती। इसका सबसे कमान मान भी उस रकम का धोना है जो मैं उधार मांग रहा हूँ। मैं इसे अपने गिरवी के रूप में आपके पास छोड़ने को तैयार हूँ। मैंने वो कीमती डिब्बा अपने हाथ में लिया और उलझन भरी नजरों से कभी उसे कभी अपने प्रतिष्ठित ग्राहक को देखता रहा।

आपको इसकी कीमत पर शक है? उन्होंने पूछा नहीं, ज़रा भी नहीं, बस मुझे शक है। इसको आपके पास छोड़ने की उचितता पर आप निश्चिंत रहिए। मैं कभी ऐसा ना करता यदि मुझे 4 दिन में इसे वापस पाने का पूरा भरोसा ना होता। ये केवल औपचारिकता पर है। क्या ये सुरक्षा पर्याप्त है? पूरी तरह पर्याप्त मैंने कहा मिस्टर होल्डर। उन्होंने कहा। आप समझ रहे हैं कि मैं आप पर कितना गहरा भरोसा जताते हुए ये काम आपको सौंप रहा हूँ।

ये भरोसा आपकी ख्याति और आपके चरित्र के बारे में जो कुछ मैंने सुना है उस पर आधारित है। मैं अपेक्षा करता हूँ कि आप इस मामले को पूरी सावधानी और गोपनीयता से संभालेंगे। किसी भी चर्चा या अफवाह से दूर रहेंगे। सबसे बढ़कर। इस राजमुकुट की सुरक्षा पूर्ण सतर्कता से करेंगे। क्योंकि मुझे ये कहने की जरूरत नहीं है कि यदि इसे कोई हानि पहुंची तो एक बड़ा सार्वजनिक कांड खड़ा हो जाएगा। इसे ज़रा भी नुकसान पहुंचाना उसके पूरी तरह नष्ट हो जाने जितना ही गंभीर होता क्योंकि ऐसे बेरोल

रत्न पूरी दुनिया में और कहीं नहीं है। और उनका स्थानापन संभव नहीं। फिर भी मैं इसे आपके पास पूरे विश्वास के साथ छोड़ रहा हूँ और सोमवार की सुबह से आकर इसे वापस लूँगा। जब मैंने देखा कि मेरा ग्रहक जल्द जाने को उतावला है तो मैं और कुछ ना बोला। मैंने अपने कैशियर को बुलाया और आदेश दिया कि उसे 50 £1000 के नोट दे दिए जाए। लेकिन जब मैं अकेला रह गया और वो कीमती डिब्बा मेरे सामने मेज़ पर रखा था तब मैं अपनी जिम्मेदारी की

विशालता सोचकर कुछ घबरा गया। कोई शक नहीं था कि ये राष्ट्रीय संपत्ति थी और अगर इस पर ज़रा सा भी संकट आया तो भयानक बदनामी होगी। मुझे पहले से ही पछतावा होने लगा कि मैंने इसे अपने पास रखने की बात मान ली पर अब मामला पलटने का समय गुजर चुका था। मैंने उसे अपने निजी सेफ में बंद किया और फिर से अपने काम में लग गया। शाम को जब घर जाने का समय आया तो मुझे ये बात अनुचित लगी कि इतनी अनमोल वस्तु को दफ्तर में छोड़ दू।

बैंक की तिजोरियां पहले भी तोड़ी जा चुकी थी। फिर मेरी क्यों नहीं हो सकती थी? अगर ऐसा हुआ तो मैं किस मुसीबत में पड़ जाऊंगा? इसलिए मैंने निश्चय किया कि अगले कुछ दिन में ये डिब्बा हमेशा अपने साथ रखूँगा ताकि ये कभी मेरी पहुँच से दूर न जाए। उसी सोच के साथ मैंने एक घोड़ा गाड़ी बुलाई। और इसीलिए स्टेथम स्थित अपने घर लौट आया। ऊपर अपने कमरे में जाकर मैंने इसे अपनी ड्रेसिंग टेबल के अलमारी में ताला लगाकर रख दिया और तब जाकर कुछ चैन लिया। अब ज़रा मेरे घर के हालात पर भी

गौर करें ताकि आप पूरी स्थिति समझ सके। मेरे घोड़े की देखभाल करने वाला नौकर और मेरा छोटा सहायक घर के बाहर ही सोते हैं, इसलिए उन्हें हम अलग रख सकते हैं। मेरे पास तीन नौकरानियाँ हैं जो कई सालों से सेवा में हैं और जिनकी ईमानदारी पर कोई शक नहीं। एक और है लूसी पार जो दूसरी सहायक नौकरानी है। वो मेरे यहाँ कुछ ही महीनों से काम कर रही है। हालांकि वो बहुत अच्छे चरित्र प्रमाण के साथ आई थी और अब तक उसने हमेशा मुझे संतुष्टि ही किया

है। वो बहुत सुंदर लड़की है जिससे कुछ लोग आकर्षित होकर घर के आसपास चक्कर लगाने लगे। यही उसकी एक मात्र कमी है। लेकिन हम सभी मानते हैं कि वो अंदर बाहर ईमानदार और सीधी साधी है। इतना कर्मचारियों के बारे में मेरा परिवार बहुत छोटा है इसलिए उसे बताने में समय नहीं लगेगा। मैं विदुर हूँ और मेरा एक ही बेटा है ऑर्थर वो मेरे लिए निराशा का कारण रहा है। मिस्टर होम्स बहुत गहरी निराशा। इसमें मेरा ही दोष है, इसमें संदेह नहीं। लोग कहते हैं मैंने उसे बिगाड़

दिया और शायद ये सच भी है। जब मेरी प्यारी पत्नी का देहांत हुआ तो मेरा पूरा स्नेह उसी पर केंद्रित हो गया। मैं उसके चेहरे से मुस्कान मिट्टी नहीं देख सकता था, इसलिए उसकी हर इच्छा पूरी की शायद हम दोनों के लिए। बेहतर होता अगर मैं ज्यादा सख्त होता पर मैंने तो केवल भलाई ही चाही थी। मैं चाहता था कि वो मेरा व्यवसाय संभाले, पर उसमें कारोबारी समझ का अभाव था। वो मनचला और असंयमी था और सच कहूं तो मैं उसे बड़ी रकम के पास भी

नहीं देख सकता था। जवान होकर वो एक ऊंचे तबके के क्लब में शामिल हुआ और अपनी मिलनसार शैली के कारण जल्द ही धनवान और खर्ची लोगों के बीच घुल मिल गया। उसने ताज के बड़े दांव खेलने शुरू कर दिए और घुड़दौड़ पर पैसा उड़ाने लगा और बार बार उसे अपनी मर्यादा की कर्जदारी चुकाने के लिए। अग्रिम रकम के लिए मुझसे विनती करनी पड़ी। उसने कई बार उन बुरे साथियों से दूरी बनाने की कोशिश की, लेकिन हर बार उसका मित्र सर जॉर्ज बर्नवेल

उसे वापस खींच लता और सच कहूं? मुझे हैरानी नहीं होती कि सर जॉर्ज बर्नवेल जैसा व्यक्ति उस पर प्रभाव क्यों डाल सका? वो अक्सर उसे मेरे घर भी लाता था और मुझे भी महसूस हुआ कि उसके व्यक्तित्व का आकर्षण टालना कठिन है। वो अर्थर से उम्र में बड़ा है। दुनिया देख भाल चुका सब कुछ जानकर बातों में तेज और रंग रूप में सुंदर आदमी, फिर भी जब मैं बिना किसी प्रभाव के तटस्थ होकर सोचता हूँ। तो उसकी नींदक स्वभाव और उसकी आँखों में झलकती चमक देखकर यकीन

हो जाता है कि उस पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए। मैं ऐसा सोचता हूँ और मेरी छोटी मैरी भी ऐसा ही सोचती है। उस महिला का मन तो चेहरे से व्यक्ति का मर्म पहचान लेता है और अब सिर्फ उसी का जिक्र बाकी है। वो मेरी भतीजी है लेकिन जब 5 साल पहले मेरे भाई की मृत्यु हुई और वो अकेली रह गई तो मैंने उसे गोद लेकर अपनी बेटी की तरह पाला, वो मेरे घर की रौनक है। मीठी, स्नेही, सुंदर, अप्रत्याम गृहिणी और उतनी ही कोमल और शांत

वो मेरा दाहिना हाथ है। मैं नहीं जानता उसके बिना मेरा क्या होता। सिर्फ एक बात में उसने मुझे निराश किया। मेरे बेटे ने दो बार उसे विवाह के लिए पूछा क्योंकि वो उसे बहुत चाहता है। लेकिन दोनों बार उसने इंकार कर दिया। मेरा मानना है अगर कोई उसे सही राह पर ला सकता था तो वो वही थी। और शायद विवाह उसके जीवन को पूरी तरह बदल देता पर अब अफसोस बहुत देर हो चुकी है। हमेशा के लिए देर अब मिस्टर होम्स आप मेरे घर में रहने वाले लोगों को जानते हैं तो मैं अपनी दुखभरी

कहानी आगे बढ़ाता हूँ। उस रात हम डिन्नर के बाद ड्रइंग रूम में कॉफ़ी पी रहे थे। मैंने आर्थर और मैरी को अपने अनुभव के बारे में बताया और उस कीमती खजाने की बात भी जो हमारे घर की छत के नीचे था बस अपने क्लाइंट का नाम छिपा लिया। मुझे पूरा यकीन है कि लूसी पार जो कॉफी लाई थी वो कमरे से जा चुकी थी, लेकिन ये नहीं कह सकता कि दरवाजा बंद था या नहीं। मेरी और आर्थर बहुत उत्सुक हुए और मशहूर मुकुट देखना चाहते थे, पर मैंने उसे परेशान ना करना ही ठीक समझा तुमने उसे कहा रखा है।

आर्थर ने पूछा, मेरे अपने ब्यूरो में मैंने कहा तो भगवान करे, रात में घर में चोरी ना हो जाए। उसने कहा वो बंद है। मैंने उत्तर दिया, अरे उस ब्यूरो का किसी भी पुरानी चाबी से ताला खुल जाएगा। जब मैं छोटा था तो मैंने उसे बॉक्सरूम की अलमारी की चाबी से खोला था। वो अक्सर इसी तरह लापरवाही से बातें करता था इसलिए मैंने उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया लेकिन उस रात वो बहुत गंभीर चेहरे के साथ मेरे कमरे तक मेरे पीछे आया। देखिए पापा उसने नीची नजर करते

हुए कहा क्या आप मुझे £200 दे सकते हैं? नहीं बिल्कुल नहीं, मैंने तेजी से कहा, मैं पहले ही तुम्हारे पैसों के मामले में बहुत उदार रहा हूँ। आप बहुत दयालु रहे हैं। उसने कहा, लेकिन मुझे यह पैसा जरूर चाहिए, नहीं तो मैं क्लब में। फिर कभी मुँह नहीं दिखा सकूंगा और वो तो बहुत अच्छा होगा। मैंने गुस्से में कहा लेकिन आप ये नहीं चाहेंगे कि मैं बदनाम होकर वहाँ से जाऊं। उसने कहा, मैं उस अपमान को बर्दाश्त नहीं कर सकता।

मुझे किसी ना किसी तरह ये पैसा जुटाना ही होगा और अगर आप नहीं देंगे। तो मुझे और तरीका ढूंढना पड़ेगा। मैं बहुत क्रोधित हुआ क्योंकि ये उस महीने में तीसरी बार उसकी मांग थी। तुम्हें मुझसे एक पैसे की भी नहीं रखनी चाहिए। मैंने चिल्ला कर कहा। इस पर उसने झुक कर प्रणाम किया और बिना एक शब्द कहे कमरे से चला गया। उसके जाते ही मैंने अपना ब्यूरो खोला। ये देखने के लिए कि मेरा खजाना सुरक्षित है या नहीं और फिर उसे फिर से बंद कर दिया, उसके बाद

मैंने घर का एक चक्कर लगाया ताकि पक्का कर लू कि सब कुछ ठीक से बंद है। ये काम आमतौर पर मैरी करती थी लेकिन उस रात मैंने खुद करना बेहतर समझा। जब मैं सीढ़ियों से नीचे आया तो देखा कि मैरी हाल की खिड़कियों के पास खड़ी थी, जिसे उसने मेरे पहुंचते ही बंद करके लगा दिया। पापा उसने थोड़ी घबराई सी होकर कहा कि आपने लूसी नौकरानी को आज बाहर जाने की इजाजत दी थी, बिल्कुल नहीं, वह अभी अभी पीछे के दरवाजे से आई है। मुझे पूरा यकीन है कि वो बस साइड

गेट तक किसी से मिलने गई थी लेकिन ये सुरक्षित नहीं है। इसे रोकना चाहिए। तुम सुबह उससे बात करना या अगर चाहो तो मैं कर दूं। क्या पक्का है कि बाकी सब जगह ठीक से बंद है? पूरा पक्का पापा तो फिर शुभरात्रि। मैंने उसे चूमा और अपने कमरे में जाकर सो गया। मैं आपको वो सब कुछ बताने की कोशिश कर रहा हूँ मिस्टर होम्स जो इस मामले से किसी तरह जुड़ा हो सकता है लेकिन अगर मैंने कुछ साफ ना कहा हो तो कृपया मुझसे पूछिए

उसके विपरीत आपका बयान बहुत साफ सुथरा है। अब मैं कहानी के उस हिस्से पर आता हूँ जिसे मैं और भी साफ तौर पर बताना चाहता हूँ। मैं बहुत गहरी नींद में नहीं सोता और भीतर की बेचैनी ने शायद मुझे और सतर्क बना दिया। रात करीब 2:00 बजे घर में कुछ आवाज सुनकर मेरी नींद खुली। जब तक मैं पूरी तरह जाग आवाज बंद हो चुकी थी। लेकिन ऐसा लगा जैसे कहीं कोई खिड़की हल्की से बंद की गई हो। मैं कान लगाकर सुनने लगा अचानक डर के मारे मेरा दिल धक् धक् करने

लगा। पड़ोसी कमरे में किसी के पैरों की धीमी चाल की साफ आवाज आई। मैं डर से कांपता हूँ और बिस्तर से उठा और कपड़े बदलने वाले कमरे के दरवाजे के कोने से झांक। अर्थर मैं चिल्लाता बदमाश चोर तुम उस मुकुट को छु कैसे सकते हो? गैस की लॉ आंधी खुली थी जैसे मैंने छोड़ी थी और मेरा बेचारा बेटा सिर्फ शर्ट और पैंट में रौशनी के पास खड़ा था। मुकुट हाथ में लिए हुए उसे तोड़ने या मोड़ने की कोशिश कर रहा था। मेरी चीख सुनकर उसने उसे छोड़ दिया और मोरझाये चेहरे से मेरी

तरफ मुड़ा। मैंने झपट कर मुकुट उठाया और जांच की। सोने के किनारे से तीन बैरल यानी हरे रत्न गायब थे। निर्लज्ज में उग्र होकर चिल्लाए, तुमने उसे बर्बाद कर दिया, तुमने मुझे हमेशा के लिए शर्मिंदा कर दिया। जो रत्न तुमने चुराए है, वे कहा है चुराए वो चिल्लाता फांक चोर में दहाड़ा, उसके कंधे को पकड़कर झकझोरते हुए कोई भी रत्न गायब नहीं है। एक भी नहीं हो सकता। उसने कहा तीन रत्न गायब है और तुम

जानते हो कि वे कहा है क्या मुझे तुम्हें झूठा भी कहना पड़ेगा? ऊपर से चोर होने के अलावा क्या मैंने तुम्हें और एक टुकड़ा तोड़ने की कोशिश करते हुए नहीं देखा? आप मुझे जीतने नामों से बुलाना चाहे बुला चूके हैं। उसने कहा, अब मैं और बर्दाश्त नहीं करूँगा। आपने मुझे अपमानित करने का निश्चय कर लिया है तो इस मामले पर। मैं अब एक शब्द भी नहीं कहूंगा, मैं सुबह आपका घर छोड़ दूंगा और अपने बल पर दुनिया में जीने जाऊंगा।

तुम इसे पुलिस के हाथों में ही छोड़ोगे मैं दुख और क्रोध से आधा पागल होकर चिल्लाए, मैं इस मामले की जड़ तक जांच करवाऊंगा, आप मुझसे कुछ नहीं जान पाएंगे। उसने उस जोश में कहा जिसकी कल्पना मैंने उसमें कभी नहीं की थी। अगर आप पुलिस बुलाना चाहते है तो बुलाइए जो कुछ भी पा सके। पाले तब तक पूरे घर में हलचल मच चुकी थी क्योंकि मैं गुस्से में ज़ोर से बोल रहा था। मेरी सबसे पहले दौड़कर मेरे कमरे में आई और जब उसने मुकुट और।

ऑर्थर का चेहरा देखा तो सब समझ गई और चीख कर जमीन पर बेहोश गिर पड़ी। मैंने नौकरानी को पुलिस बुलवाने भेजा और तुरंत जांच उनके हाथ में सौंप दी। जब इंस्पेक्टर और एक सिपाही घर में आए, तब तक ऑर्थर अपने हाथ बांधे चुपचाप खड़ा था। उसने मुझसे पूछा क्या मैं उस पर चोरी का इलज़ाम लगाना चाहता हूँ? मैंने कहा कि अब ये निजी मामला नहीं रह गया क्योंकि वो टूटा। मुकुट अब राष्ट्रीय संपत्ति था। मैंने तय किया कि कानून को अपना रास्ता पूरा चलना चाहिए। कम से कम उसने कहा, आप मुझे तुरंत गिरफ्तार ना करें अगर मुझे 5 मिनट

के लिए बाहर जाने की इजाजत मिल जाए। तो ये आपके लिए भी अच्छा रहेगा और मेरे लिए भी ताकि तुम भाग सको या शायद जो चुराया है उसे कहीं छुपा सको। मैंने कहा फिर अपने भयानक हालात को समझते हुए मैंने उससे विनती की कि वो याद रखे ये सिर्फ मेरी नहीं। बल्कि मुझसे कहीं ऊंचे व्यक्ति की प्रतिष्ठा का सवाल था। उसने ऐसा कांड छेड़ने की धमकी दी थी जो पूरे देश को हिला सकता था। मैंने कहा अगर तुम बस इतना बता दो की ये तीन रत्न कहाँ है तो ये सब

टल सकता है। अब मामले का सामना करो। मैंने कहा तुम रंगे हाथ पकड़े गए हो? कोई स्वीकारोक्ति तो मैं और दोषी नहीं बना सकती। अगर तुम कम से कम अपनी गलती की भरपाई करने की इतनी कोशिश करो कि बता दो, वे बेरिल कहाँ है? तो सब माफ़ किया जाएगा और भुला दिया जाएगा। अपने माफियों लोगों के लिए बचा कर रखी है, जो उसका अनुरोध करे। उसने मुँह फेरते हुए व्यंग्य से कहा। मैं समझ गया कि वो मेरी किसी बात से नहीं पिघलेगा अब एक ही रास्ता था, मैंने इंस्पेक्टर को बुलाया

और उसे उनके हवाले कर दिया। तुरंत तलाशी ली गई, ना सिर्फ उसके शरीर की बल्कि उसके कमरे और घर के हर हिस्से की जहाँ वो रत्न छिपा सकता था लेकिन कोई निशान नहीं मिला। हमारे समझाने और धमकाने पर भी उस बेचारे लड़के ने मुँह नहीं खोला। आज सुबह उसे कोठरी में भेज दिया गया और पुलिस की सारी औपचारिकताओं के बाद मैं सीधे आपके पास दौड़ाया। आपसे विनती करने कि आप अपनी सूझबूझ से ये रहस्य सुलझाएं।

पुलिस खुद मान चुकी है कि वो इस समय। कुछ नहीं समझ पा रही। आप जितना खर्च जरूरी समझे करें, मैं पहले ही £1000 का इनाम घोषित कर चुका हूँ। हे भगवान मैं क्या करूँ? एक ही रात में मैंने अपनी इज्ज़त, अपने रत्न और अपने बेटे तीनों खो दिए। मैं क्या करूँ? ये कहकर उसने सिर के दोनों किनारे पकड़ ली और बच्चों की तरह आगे पीछे झूलने लगा। जैसे उसका दुःख अब शब्दों से परे हो गया हो। शेरलाक होल्म्स कुछ मिनटों तक चुप बैठा रहा बुए सिकुड़ी हुई और

नजरें आंख पर टिक्की क्या आपके घर में बहुत मेहमान आते हैं? उसने पूछा? नहीं बस मेरा पार्टनर, अपने परिवार के साथ और कभी कभार ऑर्थर का कोई दोस्त सर जार्ज बर्नवेल कुछ बार हाल में आया है उसके सिवा कोई नहीं क्या आप खुद समाज में ज्यादा जाते है, ऑर्थर जाता है मेरी और मैं घर पर ही रहते। है। हम दोनों को ये पसंद नहीं। एक जवान लड़की के लिए कुछ असामान्य है, वो शांत स्वभाव की

है और फिर वो बहुत छोटी भी नहीं है। 24 साल की है। आपकी बातों से लगता है कि ये घटना उस पर भी गहरी चोट कर गई है। भयावह? वो मुझसे भी ज्यादा परेशान है। तुम दोनों में से किसी को भी बेटे की बेगुनाह पर शक नहीं, भला शक कैसे हो सकता है? जब मैंने अपनी आँखों से उस मुकुट को उसके हाथ में देखा था, मैं उसे निर्णायक प्रमाण नहीं मानता। क्या मुकुट का बाकी हिस्सा भी खराब था? हाँ वो मुड़ा हुआ था।

तो क्या आपको नहीं लगता कि उसे सीधा करने की कोशिश कर रहा होगा? भगवान आपका भला करे आप मेरे और उसके लिए जो कुछ कर सकते हैं कर रहे हैं लेकिन ये बहुत कठिन काम। है, वो वह कर ही क्या रहा था? अगर उसका इरादा सही था तो उसने बताया क्यों नहीं? ठीक है यही बात। और अगर उसका इरादा गलत था तो उसने झूठ क्यों नहीं गढ़ा? उसकी चुप्पी दोनों तरफ इशारा करती है। इस मामले में कई अजीब बाते है। पुलिस को उस आवाज के बारे में क्या लगा जिससे आपकी नींद खुली

थी? वे कहते हैं कि वो आवाज शायद ने अपने कमरे का दरवाजा बंद करते हुए पैदा की। होगी। वाह। अच्छी कहानी है जैसे कोई अपराध करने वाला आदमी इतना शोर करेगा कि घर के सब लोग जाग जाए। फिर उन रत्नों के गायब होने के बारे में उन्होंने क्या कहा? वे अभी भी फर्श के तख्तों को ठोक रहे हैं और फर्नीचर की जांच कर रहे हैं। इस उम्मीद में कि शायद रत्न वहीं कहीं मिल जाए। क्या उन्होंने घर के बाहर देखने का सोचा है?

हाँ, उन्होंने असाधारण मेहनत दिखाई है। पूरा बगीचा पहले ही बारीकी से जांचा जा चुका है। अब मेरे प्रिय सज्जन होम्स ने कहा, क्या अब ये बात आपको साफ नहीं लग रही कि ये मामला जितना आपने या पुलिस ने शुरू में सोचा था, उससे कहीं गहराई तक जाता है? आपको ये एक साधारण घटना लगी, पर मुझे ये अत्यंत जटिल प्रतीत होती है। सोचिए आपकी धारणा में क्या क्या शामिल है? आप ये मानते हैं कि आपका बेटा अपने कमरे से नीचे आया जोखिम

उठाकर आपके ड्रेसिंग रूम में गया? आपका ब्यूरो खोला, मुकुट निकाला। फिर बलपूर्वक उसका एक हिस्सा तोड़ा, उसके बाद कहीं और जाकर 39 में से तीन रत्न इतनी कुशलता से छिपा दिए कि कोई उसे ढूंढ नहीं पा रहा और बाकी 36 रत्न लेकर उसी कमरे में लौट आया जहाँ पकड़े जाने की सबसे अधिक संभावना थी। बताइए क्या ये धारणा टिकाऊ लगती है? तो और क्या हो सकता है? बैंकर ने निराशा में हाथ फैलाकर कहा, अगर उसके इरादे सही थे तो वो

उन्हें खुलकर बता क्यों नहीं देता? यही तो हमें पता लगाना है। होम्स ने उत्तर दिया तो अब मिस्टर होल्डर अगर आप अनुमति दें। तो हम साथ में हम चले और 1 घंटे तक मामले के वितरणों को और गहराई से देखे। मेरे मित्र ने मुझसे भी उनके साथ चलने का आग्रह किया और मैं भी उत्साह से तैयार हो गया क्योंकि इस कहानी ने मेरे मन में जिज्ञासा और सहानुभूति दोनों जगह दी थी। मानना पड़ेगा कि बैंकर के बेटे का दोष मुझे भी उतना ही स्पष्ट लग रहा था जितना उसके दुखी पिता को।

पर मुझे होम्स की समझ पर इतना भरोसा था कि जहाँ तक वो संतुष्ट नहीं था, वहाँ उम्मीद अभी बाकी थी। पूरे रास्ते वो लगभग कुछ बोली नहीं, बस सिर झुकाए बैठे रहे। टोपी, आँखों पर खींचे हुए गहरी सोच में डूबे हमारी ग्राहक के मन में थोड़ी आशा जागी प्रतीत हो रही थी और वे व्यावसायिक बातों पर हल्की बातचीत करने लगे। एक छोटी सी रेल यात्रा और उससे भी छोटी पैदल दूरी के बाद हम फेयर बैंक पहुंचे जो इस महान धनवान व्यक्ति का साधारण पर। सुरुचिपूर्ण निवास था फेयर बैंक

एक बड़े आकार का सफेद पत्थर का चौकोर मकान था, जो सड़क से कुछ पीछे बना था। सामने बर्फ़ से ढका लोन और दो तरह के गाड़ी मार्ग थे, जो जाकर बड़े लोहे के फाटक पर मिलते थे। दाहिनी तरफ एक छोटी लकड़ी की झुरमुट नुमा जगह थी। जो दो सुंदर लताओं की दीवार के बीच बने सकरे रास्ते से रसोई के दरवाजे तक जाती थी। यही सप्लाई या नौकरों का रास्ता था। बायीं तरफ एक गली थी जो अस्तबल तक जाती थी। वो मकान की जमीन के भीतर नहीं थी,

बल्कि एक छोटी सार्वजनिक राह थी, जिसका उपयोग कम ही होता। था। होम्स ने हमें दरवाजे पर खड़ा छोड़ दिया और खुद धीरे धीरे घर के चारों ओर घूमे। सामने के हिस्से से होते हुए नौकरों के रास्ते से और पीछे बगीचे के किनारे से घूमते हुए अस्तबल वाली गली तक वो इतना समय बाहर रहे कि मिस्टर होल्डर और मैं अंदर डाइनिंग रूम में जाकर। आग के पास बैठ गए और उनके लौटने का इंतजार करने लगे। हम चुपचाप बैठे थे कि दरवाजा खुला और एक युवा महिला अंदर आई।

वो औसत से कुछ लंबी थी। पतली काया, काले बाल और काली आंखें जो उसके पीले चेहरे के कारण और गहरी लग रही थी इतनी अत्यधिक सफेद दी मैंने। किसी औरत के चेहरे पर शायद ही देखी हो। हॉट होम में भी कोई रंग नहीं था पर आँखें रोने से लाल थीं। वो बिना कुछ कहे अंदर आई पर उसकी उपस्थिति से जो गहरी उदासी झलकी वो सुबह के बैंकर के दुख से भी अधिक प्रभावशाली थी। उसके व्यक्तित्व में दृढ़ता और संयम झलक रहा था। मुझे नज़रअन्दाज़ करते हुए वो

सीधे अपने मामा के पास गई और उसके सिर पर कोमल हाथ फेरा। आपने आदेश दे दिया ना पापा कि ऑर्थर को रिहा कर दिया जाए। उसने कहा, नहीं, नहीं मेरी बच्ची इस मामले की तह तक जाना जरूरी है। पर मैं पूरी तरह यकीन से कहती हूँ कि वो निर्दोष है। आप जानते हैं औरतों की सहज समझ कभी गलत नहीं होती। मुझे पूरा विश्वास है कि उसने कुछ गलत नहीं किया और बाद में आप उसके साथ इतनी कठोरता करने पर पछताएंगे।

अगर वो निर्दोष है तो फिर चुप क्यों हैं? कौन जाने? शायद इसलिए है कि आपने उस पर शक किया। मैं शक कैसे न करता जब मैंने अपनी आँखों से वो मुकुट उसे हाथ में पकड़े देखा, अरे पर उसने बस उसे देखने के लिए उठाया था, कृपया मेरी बात मानी है, वो निर्दोष है, सब छोड़ दीजिए और इस पर अब ज्यादा बात मत कीजिए। ये सोचना भी भयानक है कि हमारा प्यारा आर्थर जेल में है। मैं तब तक इसे नहीं छोडूंगा जब तक ये रत्न मिल न जाए।

कभी नहीं मेरी आर्थर से तुम्हारा स्नेह तुम्हें मेरे ऊपर आने वाली भयानक परिणाम उसे अंधा कर रहा है। इसे छिपाने के बजाय मैंने लंदन से एक सज्जन को बुलाया है जो इस पर गहराई से जांच करेंगे। ये सज्जन उसने मेरी ओर मुड़कर कहा, नहीं उनका मित्र। वो चाहते हैं कि हम उन्हें अकेला छोड़ दे। वो इस समय अस्तबल वाली गली में है। अस्तबल वाली गली उसने भौएं उठाई। वो वहाँ क्या ढूंढ सकते हैं आह, शायद यही वे है। उसने देखा कि होम्स लौट आए थे।

मुझे विश्वास है सर आप ये साबित कर देंगे कि मेरे मेरे भाई अर्थ सर निर्दोष है। मैं पूरी तरह आपके विचार से सहमत हूँ और आशा करता हूँ कि हम मिलकर ये सिद्ध कर पाएंगे। होम्स ने कहा दरवाजे पर खड़े होकर अपने जूतों से बर्फ़ झाड़ते हुए। मुझे लगता है कि मैं मिस मैरी होल्डर से बात कर रहा हूँ। क्या मैं आपसे कुछ प्रश्न कर सकता हूँ? जरूर सर अगर उससे ये भयावह मामला कुछ साफ हो सके, आपने खुद पिछली रात कुछ सुना कुछ नहीं। जब तक मेरे मामा ने ज़ोर से बोलना

शुरू नहीं किया तभी मैंने सुना और नीचे आ गई। उस रात आपने घर की खिड़कियाँ और दरवाजे बंद किये थे, क्या सभी खिड़कियाँ बंद की गई थी? हाँ और क्या वे सब सुबह भी बंद पाई गई? हाँ, आपकी नौकरानी का किसी युवक से प्रेम संबंध है, सही मेरा ख्याल है, आपने कल रात अपने मामा से कहा था। कि वो उससे मिलने बाहर गई थी। हाँ और वही लड़की ड्रॉइंग रूम में काफी परोस रही थी। वही हो सकती है जिसने मामा के मुकुट के बारे में कही बातें सुनी

हो। मैं समझ गया तो आप समझती है कि शायद वो बाहर जाकर अपने प्रेमी को बताने गई होगी और दोनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई होगी। लेकिन इन बेकार के अटकलों का क्या फायदा? भयंकर ने झुंझलाकर कहा, जब मैंने आपको बताया ही है कि मैंने अपने बेटे को मुक्कुट हाथ में पकड़ी देखा, थोड़ा धैर्य रखी, मिस्टर होल्डर हम उस बिंदु पर जरूर लौटेंगे। अभी इस लड़की की बात कर लेते हैं मिस होल्डर। जब वो रसोई के दरवाजे से लौटी तो।

आपने उसे देखा था? हाँ जब मैं ये देखने गई कि दरवाजा ठीक से बंद है या नहीं। तभी मैंने उसे अंदर फिसलते देखा। मैंने उस आदमी को भी देखा अंधेरे में, क्या आप उसे जानती है? वो हाँ, वो सब्जी बेचने वाला है जो रोज़ हमारे घर सब्जियां लाता है। उसका नाम फ्रांसिस प्रोस्पर है। वो दरवाजे के बाएं खड़ा था। यानी रास्ते पर जरूरत से ज्यादा ऊपर की तरफ। होम्स ने पूछा हाँ ठीक है, ऐसा ही था और क्या वो आदमी लंगड़ा है? लकड़ी की टांग वाला युवा महिला की

काली आँखों में डर की सी झलक खों थी। अरे अब तो जादूगर जैसे है। उसने कहा। आपको ये कैसे पता चला? वो मुस्कुराई, मगर होम्स के तेज़ और गंभीर चेहरे पर कोई मुस्कान नहीं आई। अब मैं ऊपर जाना चाहूंगा। उसने कहा, शायद मुझे घर के बाहरी हिस्से का फिर से निरीक्षण भी करना पड़े। बेहतर होगा कि ऊपर जाने से पहले नीचे की खिड़कियाँ एक बार देख। लूँ। वो तेजी से एक खिड़की से दूसरी तक गया। केवल उस बड़ी खिड़की पर रुकते हुए

जो हॉल से अस्तबल की गली की ओर खुलती थी, उसने उसे खोला और अपने शक्तिशाली आवर्धक लेंस से चौखट का बारीकी से निरीक्षण किया। अब हम ऊपर चलेंगे। उसने अंत में कहा। बैंकर का ड्रेसिंग रूम सादे ढंग से सजा हुआ छोटा सा कमरा था, दूसरा कालीन एक बड़ा ब्यूरो और एक लंबा आईना होम सबसे पहले ब्यूरो के पास गया और ताले को ध्यान से देखा। इसे खोलने के लिए कौन सी चाबी इस्तेमाल हुई थी? उसने पूछा। वहीं जिसे मेरे बेटे ने बताया?

था। लम्बर रूम की अलमारी की चाबी क्या वो यही है? हाँ वो रही ड्रेसिंग टेबल पर शेरलाक होम्स ने चाबी उठाई और ब्यूरो खोला। ये ताला बिन आवाज वाला है। उसने कहा, इसलिए आश्चर्य नहीं कि आपने कोई आवाज नहीं सुनी। मेरा ख्याल है इस केस में ही वो मुकुट रखा है। हमें उसे देखना चाहिए। उसने केस खोला और मुकुट निकालकर मेष पर रख दिया। यह जोहरी कला का शानदार नमूना था और उन 36 रत्नों की चमक मैंने

अपने जीवन में कभी नहीं देखी थी। एक और पर हल की दरार थी जहाँ से तीन रत्नों वाला कोना टूट गया। था। मिस्टर होल्डर होम्स ने कहा ये वो कोना है जो गाय अब हिस्से से मेल खाता है। क्या आप ज़रा इसे तोड़ने की कोशिश करेंगे? बैंकर भयभीत हो, पीछे हट गया। मैं ऐसा सोच भी नहीं सकता। उसने कहा तो मैं करूँगा। होम्स ने अचानक अपनी ताकत लगाई पर कोई परिणाम नहीं निकला। थोड़ा हिला जरूर उसने कहा, लेकिन मेरी उंगलियां बहुत मजबूत है।

इसके बावजूद इसे तोड़ने में पूरा वक्त लग जाएगा। कोई आम आदमी तो इसे तोड़ ही नहीं सकता। अब सोचिए मिस्टर होल्डर, अगर मैं इसे तोड़ पाता तो कैसी आवाज होती? बिल्कुल पिस्तौल चलने जैसी। क्या आप मानते हैं कि ये सब आपके बिस्तर से कुछ गज की दूरी पर हुआ और आपको कुछ सुनाई नहीं दिया? मुझे नहीं पता क्या सोचूं सब कुछ मेरे लिए धुंधला है शायद थोड़ा थोड़ा उजला होता जाएगा। आप क्या कहती है मिस होल्डर मैं

मानती हूँ कि अभी। अपने मामा जैसे ही उलझन में हूँ, जब आपने अपने बेटे को देखा तो क्या उसके पैरों में जूते या स्लीपर थे? नहीं, उसने सिर्फ पैंट और शर्ट पहनी थी? धन्यवाद। इस जांच में हमें असाधारण सौभाग्य मिला अगर हम इसे सुलझा ना पाए। तो वो हमारी ही गलती हो गई। अनुमति दें तो मैं अब बाहर जाकर अपनी जांच जारी रखूं। वो अकेले गए। अपनी मर्जी से ये समझाते हुए कि जरूरत से ज्यादा कदमों के निशान

उसके काम में बाधा डालेंगे। वो 1 घंटे से अधिक समय तक बाहर रहे। जब लौटे तो जूतों में बर्फ़ जमी थी और उनका चेहरा। पहले जैसे ही अपकट भाव से भरा था, मेरा ख्याल है मिस्टर होल्डर, अब मैं सब कुछ देख चुका हूँ। उसने कहा, अब आपके लिए सबसे अच्छा यही होगा कि मैं वापस अपने कमरे में जाऊं, लेकिन वे रत्न मिस्टर होम्स, वे कहाँ है मैं नहीं बता सकता। भयंकर ने अपने हाथ मरोड़े। मैं उन्हें फिर कभी नहीं देख पाऊंगा।

वो चिल्लाए और मेरा बेटा क्या उसके लिए कोई उम्मीद है? मेरी राय पहले जैसी ही है तो भगवान के लिए बताइए। ये भयानक घटना थी क्या जो मेरे घर में हुई कल सुबह 9-10 बजे के बीच अगर आप मेरे बेकार स्ट्रीट वाले कमरे में आए तो मैं अपनी पूरी कोशिश करूँगा इसे स्पष्ट करने की। मैं मानता हूँ कि आपने मुझे पूरी छूट दी है बशर्ते मैं रत्न वापस लाऊं और आप मुझ पर किसी खर्च की सीमा नहीं रखेंगे। मैं अपनी पूरी संपत्ति देने को

तैयार हूँ अगर वे वापस मिल जाए। बहुत अच्छा। मैं तब तक इस पर काम करता रहूँगा। अलविदा शायद शाम से पहले मुझे यहाँ फिर लौटना पड़े। मुझे स्पष्ट दिखाई दे रहा था कि मेरे साथी का मन अब किसी निष्कर्ष पर पहुँच चुका था। हालांकि वो क्या सोच रहे थे ये मैं ज़रा भी नहीं समझ सका। रास्ते में मैंने कई बार उनसे कुछ पूछने की कोशिश की लेकिन हर बार वो बात बदल देते जब तक कि मैंने पूछना छोड़ ही नहीं दिया।

दो बजने से पहले हम अपने कमरों में वापस पहुँच गए। उन्होंने तुरंत अपना कमरा लिया और कुछ ही मिनटों में नीचे आए। इस बार एक आम सड़क छाप आदमी की तरह तैयार होकर। कॉलर ऊपर चढ़ा हुआ पुराना चमकदार कोट, लाल रुमाल, घिसे हुए जूते वो उस वर्ग के व्यक्ति का पूरा रूप लेकर आए थे। मेरा ख्याल है ये रूप पर्याप्त रहेगा। उन्होंने कहा, चिमनी के ऊपर लगे आईने में देखते हुए काश तुम भी साथ चल पाते वॉटसन, लेकिन अफसोस ये संभव नहीं।

हो सकता है मैं सही निशाने पर हूँ और ये भी कि बस किसी मृ के पीछे भाग रहा हूँ पर जल्द पता चल जाएगा। उम्मीद है कुछ घंटों में वापस आ जाऊं। उन्होंने साइड बोर्ड पर रखे गोमांस का एक टुकड़ा लिया। दो ब्रेड के बीच में रखकर एक साधारण सैंडविच बनाया। उसे जेब में डाला और अपनी यात्रा पर रवाना हो गए। मैंने अभीअभी चाय खत्म की थी कि वो लौट आए। स्पष्ट रूप से बहुत अच्छे मूड में। हाथ में एक पुराना इलास्टिक साइड वाला जूता झुलाते हुए उसे एक कोने

में फेंककर उन्होंने खुद चाय का कप उठा लिया। बस गुजरते हुए थोड़ी देर के लिए आया हूँ। उन्होंने कहा। अभी मुझे आगे जाना है। कहा ओह, वेस्ट रैंड की दूसरी ओर हो सकता है मुझे लौटने में थोड़ा वक्त लगे, अगर देर हो जाए तो तुम मेरा इंतजार मत करना। काम कैसा चल रहा है? ठीक ठाक कोई शिकायत नहीं। पिछली बार तुमसे मिलने के बाद मैं फिर स्ट्रेथम गया था लेकिन उस घर नहीं गया। ये बहुत दिलचस्प पहेली है।

मैं इसे किसी भी हालत में छोड़ना नहीं चाहता था। खैर, अब मुझे यहाँ बैठकर बातें नहीं करनी चाहिए। पहले ये मैले कपड़े उतारू और फिर अपने सभ्य रूप में वापस आऊं। उसके ढंग से मुझे महसूस हुआ कि वो अपनी बातों से ज्यादा संतुष्ट है। उसकी आँखों में हल्की चमक थी और पीलेपन में भी। गालों पर थोड़ा रंग लौटा आया था। वो जल्दी से ऊपर गया और कुछ ही मिनटों बाद हॉल का दरवाजा ज़ोर से बंद होने की आवाज आई। इससे मुझे पता चला कि वो फिर किसी नए का पीछा करने निकल पड़ा है।

मैं आंधी रात तक इंतजार करता रहा लेकिन वो नहीं लौटा तो मैं अपने कमरे में चला गया। ऐसा अक्सर होता था कि जब वो किसी सुराग पर होता तो कई कई दिन और रात गायब रहता इसलिए उसकी देरी से मुझे कोई आश्चर्य नहीं हुआ। मुझे पता नहीं वो किस समय लौटा, लेकिन जब सुबह मैं नीचे नाश्ते के लिए आया तो वो वहाँ पहले से मौजूद था। एक हाथ में अखबार और दूसरे में कॉफी का कप पूरी तरह तरोताजा दिख रहा था। माफ़ करना, वॉटसन उसने कहा, तुम्हारे बिना ही मैंने शुरुआत कर

दी। लेकिन याद है हमारे ग्राहक ने आज सुबह जल्दी मिलने का समय तय किया था। क्यों? अभी तो नौ से ऊपर हो गया है। मैंने जवाब दिया शायद वही होंगे। मुझे किसी के दरवाजा खटखटाने की आवाज आई थी। सचमुच वही हमारे मित्र भयंकर थे। उनके रूप में आए परिवर्तन को देखकर मैं हैरान रह गया। उनका चेहरा जो पहले भरा हुआ और मजबूत दिखता था अब सिकुड़ा और गमगीन लग रहा था। बाल भी कुछ और सफेद दिखाई दे रहे थे। वो थकान और निराशा के साथ अंदर आए

जो पिछले दिन के उनके तीव्र गुस्से से भी अधिक दुखद थे। मैंने आगे बढ़कर उन्हें कुर्सी पर बैठाया। मुझे समझ में नहीं आता मैंने ऐसा क्या किया कि मुझ पर इतनी कड़ी परीक्षा आई। उन्होंने कहा, बस 2 दिन पहले तक मैं खुश और समृद्ध आदमी था, जिसकी जीवन में कोई चिंता नहीं थी। अब मैं अकेला और बदनाम बुढ़ापा जीने को मजबूर हूँ। एक मुसीबत दूसरी के पीछे आ रही है मेरी भांजी। मेरी मुझे छोड़कर चली गई है, छोड़कर चली गई।

हाँ, आज सुबह उसका बिस्तर खाली था, कमरा सोना पड़ा था और हॉल की मेज पर मेरे नाम एक चिट्ठी पड़ी थी। कल रात मैंने दुख के मारे बिना गुस्से के उसने बस इतना कहा था कि अगर उसने मेरे बेटे से शादी की होती। तो शायद सब कुछ ठीक रहा होता। शायद ये कहना मेरी भूल थी। उसी बात का जिक्र उसने अपने पत्र में किया है। मेरे प्यारे मामा, मुझे लगता है कि मैंने आपके जीवन में मुसीबतें ला दी और अगर मैंने अलग तरीके से व्यवहार किया होता तो ये भयानक

दुर्भाग्य शायद टल जाता। इस विचार के साथ मैं अब कभी आपके घर में चैन से नहीं रह सकती। मुझे हमेशा के लिए आपको छोड़ना होगा। मेरे भविष्य की चिंता मत कीजिए, उसकी व्यवस्था हो चुकी है और सबसे बढ़कर मुझे ढूंढने की कोशिश मत कीजिए। वो व्यर्थ होगी और मेरे लिए भी तकलीफ दे जीवन या मरण में। आपकी हमेशा स्नेहमई मैरी मिस्टर होम्स, इस पत्र का क्या मतलब है? क्या आपको लगता है ये आत्महत्या की ओर इशारा करता है? नहीं नहीं, बिल्कुल नहीं।

दरअसल ये बात सबसे अच्छी दिशा में जाती लग रही है। मुझे विश्वास है मिस्टर होल्डर कि आप अपनी परेशानियों के अंत के करीब है। अरे? आप ऐसा कह रहे हैं तो फिर आपको कुछ पता चला मिस्टर होम्स आपने कुछ जान लिया है। बताइए रत्न कहाँ है? क्या आपको लगता है प्रत्येक रत्न के लिए £1000 की कीमत ज्यादा होगी? मैं तो 10101000 दूँ, इतनी जरूरत नहीं। 3000 में मामला निपट जाएगा और हाँ। एक छोटा सा इनाम भी रहेगा।

आपकी चेक बुक है, ये रही कलम बेहतर होगा कि आप £4000 का चेक बना दे। बैंकर ने भ्रमित चेहरे के साथ चेक लिख दिया की ओर गया अपनी दराज से सुनहरी धातु का एक छोटा त्रिकोणीय टुकड़ा निकाला, जिसमें तीन रत्न जड़े थे और उसे मेष पर रख। दिया। खुशी की चीख के साथ हमारे ग्राहक ने उसे पकड़ लिया। आपने उसे पाल लिया, वो हाफते हुए बोला मैं बच गया, मैं बच गया। उसकी खुशी इतनी ही तीव्र थी जितना पहले दुख था वो अपने मिले रत्नों को सीने से लगा रोने लगा।

एक और चीज़ है जो आपको करनी होगी मिस्टर होल्डर। शेरलाक होम्स ने कुछ कठोर स्वर में कहा कर्ज उसने कदम उठाई राशि बताई है। मैं चुका दूँ नहीं, ये कर्ज मुझ पर नहीं है, वो उधार युवक आपके बेटे पर किया जाना है, जिसने इस मामले में अपना आचरण इतना गरिमापूर्ण रखा कि मैं चाहता हूँ अगर मेरा कोई बेटा होता। तो वो भी ऐसा ही करता तो ये रत्न अर्थम ने नहीं लिए थे। मैंने कल भी कहा था और आज दोबारा कह रहा हूँ नहीं आपको पूरा यकीन है।

तो चलिए तुरंत उससे मिलने चलते हैं ताकि उसे बता दे कि सच्चाई उजागर हो चुकी है। वो पहले से जानता है। जब मैंने सब सुलझा लिया तो मैं उससे मिलने गया। जब उसने मुझे कुछ नहीं बताया तो मैंने सारी बात उसे बताई। उसने स्वीकार किया कि मैं सही था और केवल कुछ छोटे बिंदु जो मुझे स्पष्ट लग रहे थे उन्हें स्पष्ट कर दिया। लेकिन आज सुबह की आपकी खबर शायद उसे पूरी तरह खुलने पर मजबूर कर दे। भगवान के लिए बताइए तो सही ये रहस्य क्या था? मैं बताता हूँ और वो सब भी

समझाऊंगा कि मैं इस निष्कर्ष तक कैसे पहुंचा? पर पहले वो बात कहनी है जो कहना मेरे लिए भी कठिन है और सुनना आपके लिए भी। आपकी भांजी मैरी और सर जॉर्ज बर्नवेल के बीच गुप्त संबंध था। अब वे दोनों एक साथ भाग गए हैं। मेरी मैरी असंभव दुर्भाग्य से ये सिर्फ संभव नहीं बल्कि निश्चित है ना आप और ना आपके बेटे को उस व्यक्ति का असली चरित्र पता था जब उसे आपने अपने घर के दायरे में आने दिया।

वो इंग्लैंड के सबसे खतरनाक लोगों में से एक है बर्बाद जुआरी। पूरी तरह गिरा हुआ आदमी दिल और जमीर से खाली आपकी भांजी इन बातों से अनजान थी। उसने उसके प्रेम प्रस्तावकों पर विश्वास कर लिया जैसा वो पहले 100 और औरतों से कर चुका था। उसे लगा कि वही एक औरत है जिसने उसका दिल जीत लिया। भगवान जाने उसने क्या क्या कहा। पर इतना तय है कि वो उसकी कठपुतली बन गई और लगभग हर शाम उससे मिलती थी। मैं इसे मान नहीं सकता और ना मानूंगा।

बैंकर का आपकी आवाज में बोला तो मैं बताता हूँ कि पिछली रात आपके घर में क्या हुआ। जब आप अपने कमरे में जा चूके थे, ऐसा मैरी ने सोचा। तो वो नीचे उतरे और अस्तबल वाली खिड़की से अपने प्रेमी से बात करने लगी। उसके पैरों के निशान बर्फ़ में गहराई तक धंसे थे। वो लंबे समय तक वहाँ खड़ा था। मैरी ने उसे मुकुट के बारे में बताया। सोने की उसकी लालसा उस बात से भड़क उठी और उसने मैरी को अपने प्रभाव में ले लिया। मुझे पूरा विश्वास है कि वो आप से प्रेम करती थी पर कुछ औरतें ऐसी

होती है जिनके भीतर प्रेमी का प्रेम बाकी सब रिश्तों को मिटा देता है। शायद वो भी ऐसी ही थी। वो उसकी बातें पूरी तरह सुन भी नहीं पाई थी कि उसने आपको सीढ़ियों से उतरते देखा। उसने झटपट खिड़की बंद की और आपसे नौकरानी के। लकड़ी पैर वाले प्रेमी की कहानी साझा की, जो पूरी तरह सज थी आपका बेटा आर्थर आपसे झगड़े के बाद सोने चला गया था पर क्लब के कर्ज के कारण बेचैन था आंधी रात उसे दरवाजे के पास से किसी के धीरे चलने की आहट आई।

उसने उठकर देखा तो अपनी ममेरी बहन को छिपते छिपाते आपके ड्रेसिंग रूम की ओर जाते देखा। हैरानी से वो कुछ कपड़े पहनकर अंधेरे में ही देखने लगा कि क्या होता है? थोड़ी देर बाद वो फिर कमरे से बाहर आई और गलियारे की रौशनी में आपके बेटे ने देखा कि उसके हाथ में वही कीमती मुकुट था, वो सीढ़ियों उतर गई। और वो डर से कांपते हुए उसके पीछे पीछे गया और आपके कमरे के पास पर्दे के पीछे छिप गया, जहाँ से वो नीचे हॉल का दृश्य देख सकता था। उसने देखा कि मैरी ने खिड़की धीरे से खोली मुकुट किसी छायादार

व्यक्ति को बाहर दे दिया। फिर खिड़की बंद कर जल्दी से अपने कमरे की ओर लौट गई। इतनी पास से गुजरी कि उसकी सांस तक महसूस हो रही थी जब तक वो यानी मैरी वहाँ थी और फिर कुछ नहीं कर सकता था क्योंकि ऐसा करने का मतलब होता है उसकी प्रिय स्त्री को सार्वजनिक रूप से अपमानित करना। लेकिन जैसे ही वो गई उसे एहसास हुआ कि ये। आपके लिए कितना बड़ा आघात होगा और इसे ठीक करना कितना जरूरी है? वो उसी हॉल में नंगे पांव नीचे भागा, खिड़की खोली, बर्फ़ पर कूदा और गली की ओर दौड़ा जहाँ उसे

चांदनी में एक अँधेरा साया दिखाई दिया। सर जॉर्ज बर्नवैल भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन आर्थर ने उसे पकड़ लिया। दोनों में मुकुट के लिए झगड़ा हुआ। आपका बेटा एक तरफ से खींच रहा था और उसका विरोध ही। दूसरी तरफ से मल्लयुद्ध में आर्थर ने सरचार्ज की आंख के ऊपर चोट मारी। फिर अचानक कुछ टूटा और पाया कि मुकुट अब उसके हाथ में है। वो तुरंत लौटाया, खिड़की बंद की, ऊपर आपके कमरे में गया और देखा कि मुकुट झगड़े मुड़ गया। था। वो उसे सीधा करने ही वाला था कि आप वहाँ पहुँच गए, क्या ये संभव

है? भयंकर ने आपकी आवाज में कहा, आपने उसे नाम लेकर गाली दी जबकि उस क्षण वो आपके सबसे गहरे आभार का पात्र था। वो सच्चाई बताने में असमर्थ था क्योंकि ऐसा करने से उसे उस स्त्री का राज़ खोलना पड़ता जो वैसे भी उसके योग्य नहीं थी। उसने शिष्टता का परिचय दिया और उसके रहस्य से अपने सीने में रख लिया। इसलिए ही तो वो मुकुट देखकर चीख पड़ी और बेहोश हो गई। मिस्टर होल्डर चिन्ह हे भगवान में कितना अंधा था और जब उसने 5 मिनट

बाहर जाने की अनुमति मांगी? बेचारा वो तो वहाँ जाकर ये देखना चाहता था कि टूटा हुआ टुकड़ा झगड़े वाली जगह पर तो नहीं पड़ा, मैंने उसे कितना गलत समझा। जब मैं आपके घर पहुंचा। होम्स ने आगे कहा तो मैंने चारों ओर बहुत ध्यान से बर्फ़ में निशान देखने शुरू किया। मुझे पता था कि पिछली शाम के बाद कोई नई बर्फ़ नहीं गिरी थी और ठंड इतनी थी कि पुराने निशान स्पष्ट होंगे। मैंने सप्लाई वाले रास्ते पर ध्यान दिया। वो पूरा रौंदा हुआ था। कुछ स्पष्ट नहीं था पर ठीक उसके आगे रसोई के दरवाजे की ओर मैंने

देखा कि एक औरत वहाँ खड़ी होकर किसी आदमी से बात कर रही थी और उस आदमी की गोल निशानों से पहचान हुआ। कि उसकी एक लकड़ी की टांग थी। मैं ये भी देख सका कि वे अचानक अलग हुए औरत जल्दबाजी में वापस भागी। ये उसके पैर की उँगलियों के गहरे और एड़ी के हल्के निशान से समझ आया। जबकि लकड़ी पैर वाला आदमी कुछ क्षण रुका और फिर चला गया। मुझे तभी लगा कि ये वही नौकरानी और उसके प्रेमी होंगे। जिनका आपने जिक्र किया था और जांच करने पर ये सत्य निकला। मैं बगीचे के चारों ओर गया पर

वहाँ पुलिस के इधर उधर के निशानों के अलावा कुछ नहीं था। लेकिन जब मैं अस्तबल वाली गली में पहुंचा तो मुझे बर्फ़ पर एक लंबी और उलझी कहानी दिखाई दी। वहाँ दो आदमी के निशान थे, एक जूते वाला और दूसरे नंगे पांव। वाला? ये देखकर मैं बेहद खुश हुआ क्योंकि जो आपने बताया था उसे मैंने समझ लिया कि नंगे पैर के निशान आपके बेटे के ही थे। जूते वाला दोनों दिशा में आया जाया था पर नंगे पैर वाला तेजी से भागते हुए गया था और जहाँ उसका पद चिन्ह जूते वाले निशान के ऊपर था।

वहाँ से साफ पता चला कि वो बाद में गुजरा था। मैंने उन निशाने का पीछा किया और पाया कि वे हॉल की उस खिड़की तक जाते हैं जहाँ जूते वाला आदमी बर्फ़ में लंबे समय तक खड़ा रहा था। फिर मैं विपरीत दिशा में आगे चला लगभग 100 गज या उससे अधिक वहाँ बर्फ़ पूरी तरह उखड़ी हुई थी मानो वहाँ झगड़ा हुआ हो। और कुछ बूंदें खून की भी गिरी थी, जिससे पक्का हुआ कि मेरा अनुमान सही है। फिर जूते वाला आदमी गली की ओर भागा और कुछ और खून के निशान उसी के घायल होने का संकेत दे रहे थे। गली के अंत में सड़क साफ कर दी गई

थी, इसलिए सुराग वहीं पर खत्म हो गया। घर में लौटकर जैसा आपको याद होगा। मैंने अपने लेंस से हॉल की खिड़की, चौखट और किनारों की जांच की और तुरंत पहचान लिया कि कोई बाहर गया था। अंदर आने के दौरान गीले पैर का निशान भी देखा। तब मेरे लिए घटनाक्रम में स्पष्ट होने लगा। एक आदमी खिड़की के बाहर इंतजार कर रहा था, कोई अंदर से रत्न लेकर आया। आपके बेटे ने ये सब देख लिया। उसने चोर का पीछा किया। दोनों में संघर्ष हुआ। मुकुट दोनों से खींचा गया जिससे वो मुड़ गया। आपका बेटा मुकुट लेकर लौट आया

लेकिन टूटा टुकड़ा विपक्षी के हाथ में रह गया। यहाँ तक तो सब स्पष्ट था। अब सवाल था वो आदमी कौन था और रत्न बाहर कौन ले गया? मेरा पुराना सिद्धांत है। जब असंभव बातों को हटा दो तो जो बचता है, चाहे कितना भी असंभव लगे वही सत्य होता है। अब ये तो तय था कि आप वो व्यक्ति नहीं हो सकते थे तो सिर्फ आपकी भांजी या नौकरानिया रह जाती थी, पर अगर ये किसी नौकरानी ने किया होता तो आपका बेटा। उसके लिए अपना दोष क्यों लेता? कोई कारण नहीं था लेकिन चुकी वो

अपनी बहन से प्रेम करता था इसलिए उसके राज़ को छिपाने का कारण स्पष्ट था, खासकर क्योंकि वो राज़ शर्मनाक था जब मुझे याद आया कि आपने उसे उसी खिड़की पर देखा था और मुकुट देखते ही वो बेहोश हो गई थी। तो मेरे सारे संदेह निश्चिंतता में बदल गए और वो कौन हो सकता था जो उसका साथी बना स्पष्ट है कोई प्रेमी और कौन उसके आपके प्रति प्रेम और आभार से बढ़कर प्रभाव डाल सकता था? मुझे पता था कि आप ज्यादा बाहर नहीं जाते और आपके परिचय का दायरा बहुत छोटा।

है। लेकिन उन गिने चुने लोगों में से एक था सर जॉर्ज बर्नवेन मैंने उसके बारे में पहले भी सुना था। औरतों के बीच उसकी बुरी साख थी। वही व्यक्ति होगा जिसने जूते पहने थे और गायब रत्नों को अपने पास रखा था। भले ही उसे पता चल गया था कि आर्थर ने उसे देख लिया है, फिर भी वो निश्चिंत रहा होगा। क्योंकि लड़का कुछ कह नहीं सकता था। बिना अपने ही परिवार को संकट में डाले। अच्छी समझ वाले व्यक्ति की तरह आप अनुमान लगा सकते हैं कि मैं आगे क्या कदम उठाता। मैं एक आभरा व्यक्ति के भेष में सर जॉर्ज के घर गया।

किसी तरह उसके नौकर से दोस्ती की और पता लगाया कि उसके मालिक के सिर में पिछली रात चोट लगी थी। आखिरकार छह शिलिंग खर्च करके मैंने उसके पुराने जूते खरीद लिए ताकि पूरी तरह पक्का कर सकूँ। फिर उन्हें लेकर मैं स्ट्रे थम पहुंचा और देखा कि वे निशाने से पूरी तरह मेल खाते थे। मैंने कल शाम गली में एक फटेहाल आदमी देखा था। मिस्टर होल्डर ने कहा बिल्कुल सही। वो मैं ही था। मैंने जान लिया था कि अब मेरा लक्ष्य मिल गया है इसलिए घर लौटकर

कपड़े बदल लिए। इसके बाद का काम नाजुक था क्योंकि मुझे पता था कि इस मामले को अदालत में ले जाना घोर कांड पैदा करेगा और इतना चालक आदमी ये भाग जाएगा कि हम इस बात में बंधी है। मैं उससे मिलने गया। शुरू में स्वाभाविक थी। उसने सब कुछ नकार दिया लेकिन जब मैंने उसे एक एक तथ्य बताया तो वो बौखला गया और दीवार से झूलती हुई लोहे के डंडे जैसी लाइफ प्रिजर्वर उठाई। पर मैं अपने आदमी को जानता था। मैंने उससे पहले ही उसकी कनपटी पर पिस्तौल रख दी तब वो कुछ नरम

पड़ा। मैंने कहा कि हम उन रत्नों के लिए उसे कीमत देंगे, प्रत्येक के लिए £1000 तब पहली बार मैंने उसे पछताते देखा, उसने कहा कमाल है, मैं तो उन्हें 600 में बेचाया वो भी तीनों के लिए। मैंने तुरंत उस व्यापारी का पता लिया जिसके पास वे रत्न पहुँच चूके थे। ये वादा करके कि कोई कानूनी कार्यवाही नहीं होगी। मैं सीधा उसके पास गया और काफी सौदेबाजी के बाद मैंने वीरत्न £1000 प्रति टुकड़ा देकर वापस लिए। फिर मैं आपके बेटे से मिला। उसे बताया कि सब ठीक हो चुका है

और रात करीब 2:00 बजे वास्तव में कड़ी मेहनत के बाद बिस्तर पर पहुंचा। ऐसा दिन जिसने इंग्लैंड को एक बड़े सार्वजनिक कलंक से बचा लिया। बैंकर उठते हुए बोले, सर मेरे पास आभार व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है, लेकिन आपके काम के प्रति मेरा मन सदा आभारी रहेगा। आपकी सूझबूझ मेरी हर मियां से ऊंची साबित हुई। अब मुझे अपने प्रिय बेटे के पास भागना है। उससे माफी मांगने, जिसके साथ मैंने अन्याय किया। जहाँ तक बेचारी मैरी की बात है वो

खबर मेरे दिल को तोड़ देती है। यहाँ तक कि आपकी प्रतिभा भी नहीं बता सकती कि वो अब कहाँ है? मेरा ख्याल है। होम्स ने शांत स्वर में उत्तर दिया, हम निश्चित रूप से कह सकते हैं। कि वो जहाँ भी है वही होगी। जहाँ सर जॉर्ज बर्नवेल और ये भी उतना ही तय है कि उसके जो भी अपराध है उन्हें अब उनकी पूरी सजा मिलने वाली है। अभी आप सुन रहे थे और आनंद डायल की लिखी कहानी दी एड्वेंचर ऑफ़

दी। बरेल कोरोनेट का हिंदी अनुवाद बरेल कोरोनेट का रोमांच मेरी यानी समीर गोस्वामी की आवाज में।

Open the transcript file

Hosts and Guests

Nobody is credited on this episode yet.

Credit the people on this episode

Be the first to rate this episode

More episodes

All episodes
  1. ग्लोरिया स्कॉट का रहस्य | The Adventure of the Gloria Scott | Sherlock Holmes Hindi Audiobook

    Aug 25, 202649 minAudio

    शर्लक होम्स की शुरुआती और रहस्यमयी जाँचों में से एक - The Adventure of the Gloria Scott, अब सुनिए इसके हिन्दी रूपांतरण में। इस कहानी में होम्स अपने मित्र डॉ. वॉटसन को अपने कॉलेज के दिनों की एक ऐसी घटना सुनाता है, जिसने...

    Credit the people on this episode

  2. स्टॉकब्रोकर के क्लर्क का रहस्य | The Adventure of the Stockbroker's Clerk | Sherlock Holmes Hindi Audiobook

    May 29, 202644 minAudio

    शर्लक होम्स की रोमांचक कहानी ‘स्टॉकब्रोकर के क्लर्क का रहस्य’ - आर्थर कॉनन डॉयल द्वारा लिखित, हिंदी में। एक युवा क्लर्क को एक संदिग्ध नौकरी का प्रस्ताव मिलता है - क्या यह एक चालाक धोखाधड़ी की साज़िश है? शर्लक होम्स और...

    Credit the people on this episode

  3. पीले चेहरे का रहस्य | The Adventure of the Yellow Face | Sherlock Holmes Hindi Audiobook

    May 22, 202646 minAudio

    शर्लक होम्स की प्रसिद्ध कहानी 'पीले चेहरे का रहस्य' - आर्थर कॉनन डॉयल द्वारा लिखित, हिंदी में। इस रोचक कहानी में एक व्यक्ति अपनी पत्नी के रहस्यमय व्यवहार से परेशान होकर महान जासूस शर्लक होम्स के पास आता है। पड़ोसी घर की...

    Credit the people on this episode

  4. कार्डबोर्ड बॉक्स का रहस्य | The Adventure of the Cardboard Box | Sherlock Holmes Hindi Audiobook

    May 15, 202649 minAudio

    एक साधारण सा दिखने वाला कार्डबोर्ड बॉक्स अचानक एक महिला के घर पहुँचता है। लेकिन जब बॉक्स खोला जाता है, तो उसके अंदर छिपा होता है एक ऐसा भयानक रहस्य, जो पूरे मामले को हत्या, विश्वासघात और मानव भावनाओं की अंधेरी दुनिया...

    Credit the people on this episode

  5. सिल्वर ब्लेज़ का रहस्य | The Adventure of Silver Blaze | Sherlock Holmes Hindi Audiobook

    May 11, 202653 minAudio

    इंग्लैंड का सबसे प्रसिद्ध रेस घोड़ा “सिल्वर ब्लेज़” अचानक गायब हो जाता है और उसका प्रशिक्षक रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया जाता है। मामला इतना उलझा हुआ है कि उसे सुलझाने के लिए बुलाया जाता है महान जासूस शरलॉक होम्स...

    Credit the people on this episode