एक प्रतिष्ठित कुलीन व्यक्ति की शादी… सुंदर दुल्हन… लेकिन शादी के कुछ ही घंटों बाद - दुल्हन गायब! दुल्हन के कमरे में मिले कुछ सुराग… एक अनदेखा अतीत… और ऐसी सच्चाई - जो सभी रिश्तों पर सवाल खड़ा कर देती है। शेरलॉक होम्स और डॉ. वॉटसन इस रहस्यमयी शादी को सुलझाते हैं, जहाँ प्यार, भरोसा और छल - सब एक-दूसरे में उलझे हैं। Sherlock Holmes Hindi, Noble Bachelor Hindi, Hindi Audiobook, Detective Story Hindi, Kahani Suno, Mystery Story Hindi, Hindi Thriller Podcast, Arthur Conan Doyle Hindi, Marriage Mystery Hindi, Crime Story Hindi #SherlockHolmesHindi #NobleBachelor #HindiAudiobook #KahaniSuno #RahasyaKatha #SuspenseStory #DetectiveStoryHindi #HindiPodcast #ArthurConanDoyle #SherlockHolmesStories #SameerGoswamiNarration
Audio and video play straight from the show's own hosting. PodSubs stores and serves no media.
Transcript
From the show. Tap a time to play from there.
प्लीज़ सुनिए आर्थर आनंद डायल की लिखी कहानी दी एड्वेंचर ऑफ दी नोबेल बैचलर का हिंदी अनुवाद कुलीन अविवाहित पुरस्कार साहसिक प्रसंग मेरी यानी समीर गोस्वामी की आवाज में। लॉर्ड सेन्ट सिमोन का विवाह और उसका अजीबोगरीब अंत अब ऊंचे तबकों में चर्चा का विषय नहीं रहा, जिनमें ये दुर्भाग्यशाली दूल्हा मिलाजुला करता है। नए कांडों ने इसे पीछे छोड़ दिया
है और उनकी तीखी रोचक बातों ने गपशप पसंद लोगों का ध्यान। इस 4 साल पुराने प्रसंग से हटा दिया है। लेकिन मुझे ये मानने का कारण है कि इस घटना के पूरे तथ्य कभी जनता के सामने नहीं आए और क्योंकि मेरे मित्र शर्लाक होम्स ने इस मामले को सुलझाने में बड़ी भूमिका निभाई थी, इसलिए। उसके जीवन वृत्त में इस असाधारण प्रसंग का उल्लेख किए बिना वो अधूरा रहेगा। ये मेरी अपनी शादी से कुछ सप्ताह
पहले की बात है जब मैं अभी बेकार स्ट्रीट पर होम्स के साथ एक ही कमरे में रहता था एक दोपहर की सैर से लौटकर। जब वो कमरे में आया तो उसने मेज पर उसके नाम एक पत्र पढ़ पाया। मैं पूरे दिन कमरे में ही रहा था क्योंकि मौसम अचानक बरसाती हो गया था और पतझड़ की तेज हवाएं चलने लगी थी। अफगानिस्तान अभियान में लगी मेरी जज़ाइल गेंद की पुरानी चोट? फिर से मध्यम मध्यम धड़क रही थी। मैं एक आराम कुर्सी पर शरीर टिकाए
और दूसरी पर पैर रखे अखबारों के ढेर में डूबा हुआ था। अंत में दिनभर की खबरों से डूबकर मैंने सारे अखबार परे फेंक दिए और उन्नीदी नजर से। मेज पर पड़े लिफाफे पर बने बड़े से निशान और मोनोग्राम को घूरते हुए आलस से मैं सोचने लगा कि मेरे दोस्त का ये राजसी पत्र मित्र कौन हो सकता है? ये तो बहुत फैशनेबल पत्र है। मैंने कहा जब वो भीतर आया सुबह के तुम्हारे पत्र अगर मुझे याद है। तो एक मछली बेचने वाले और एक
बंदरगाह चौकीदार के थे। हाँ, मेरा पत्राचार वाकई विविधता से भरा रहता है। उसने मुस्कराते हुए कहा, और अक्सर नीचे तबके के लोग ज्यादा दिलचस्प होते हैं। ये शायद उन अवांछित सामाजिक बुलावों में से एक है। जहाँ आदमी को या तो उबना पड़ता है या झूठ बोलना। उसने सील तोड़ी और पत्र की सामग्री पर नजर दौड़ाई। अरे लगता है ये कुछ दिलचस्प भी हो सकता है तो सामाजिक नहीं है नहीं, साफ तौर पर पेशेवर मामला है और एक राजसी ग्राहक से।
इंग्लैंड के सबसे ऊंचे लोगों में से एक मेरे प्रिय मित्र बधाई वॉटसन साफ साफ कहूं तो ग्राहक की हैसियत से मुझे ज्यादा मतलब नहीं। उसकी केस की दिलचस्पी मुझे ज्यादा उत्साहित करती है। हालांकि ये भी संभव है कि इस नए मामले में दोनों बाते मौजूद हो। तुमने हाल के दिनों में अखबार बहुत ध्यान से पढ़े है, है ना? लगता तो ऐसा ही है। मैंने कोने में पड़े अखबारों के पहाड़ की ओर इशारा करते हुए कहा और करने को मेरे पास कुछ था भी
नहीं, ये अच्छी बात है। शायद तुम मुझे तथ्यों से अपडेट कर सको। मैं तो अपराध संबंधी खबरें और अग्नि कॉलम के अलावा कुछ नहीं पढ़ता। वो कॉलम हमेशा कुछ सीखा जाता है, लेकिन अगर तुम हाल की घटनाओं का इतना करीब से पीछा कर रहे हो तो जरूर तुमने लॉर्ड सेंट सिमोन की शादी के बारे में पढ़ा होगा। ओह हाँ, पूरी दिलचस्पी के साथ अच्छा है। ये पत्र जो मेरे हाथ में है उसी लॉर्ड सेन्ट सिमोन का है। मैं इसे तुम्हें पढ़कर सुनाता हूँ
और बदले में तुम ये अखबार उलट पलट कर देखो और जो भी चीज़ इस मामले से जुड़ी हो मुझे बताना वो लिखते हैं, मेरे प्रिय मित्र शेरलाक होम्स लॉर्ड बेक वाटर ने बताया कि मैं आपके निर्णय और विवेक पर पूरी तरह भरोसा कर सकता हूँ। इसलिए मैंने ये तय किया है कि हाल ही में मेरी शादी से जुड़ी एक अत्यंत कष्टदायक घटना के संदर्भ में आपसे मिलकर सलाह करो। स्कॉटलैंड यार्ड के मिस्टर लेस्ट्रेड पहले से ही इस पर काम कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने कहा है कि आपकी भागीदारी पर उन्हें कोई आपत्ति
नहीं बल्कि उनका मानना है कि इससे उन्हें मदद मिल सकती है। मैं आज दोपहर 4:00 बजे आपसे मिलने आ रहा हूँ और यदि उस समय आपका कोई अन्य कार्यक्रम हो तो कृपया उसे स्थगित कर दे क्योंकि ये मामला अत्यंत महत्वपूर्ण है। आप का शुभेच्छु रॉबर्ट सेंट सिमोन ये पत्र ग्रॉसवेनर मिशन्स से लिखा गया है। होम्स ने पत्र को मोड़ते हुए कहा कलम से लिखा गया है और इस महान भाव को यह दुर्भाग्य हुआ है कि दाहिने हाथ की छोटी ऊँगली के
बाहरी हिस्से पर स्याही का दाग लग गया। वो कहता है कि 4:00 बजे आएगा अभी 3:00 बजे है यानी वो 1 घंटे में यहाँ होगा तो फिर मेरे पास तुम्हारी मदद से पूरा विषय साफ करने के लिए पर्याप्त समय है। तुम भी अखबार उलट कर समय क्रम में सभी अंश लगाओ। जब कि मैं ये देख लेता हूँ कि हमारा ग्राहक असल में कौन है। उसने अलमारी में रखे संदर्भ ग्रंथों की कतार से लाल जिंद वाली एक किताब निकाली। ये रहा उसका नाम वो बोला किताब को घुटनों पर फैलाकर बैठते हुए लॉर्ड
रॉबर्ट वलसिंघम डी वियर सेंट सिमोन ड्यूक ऑफ बाल मोरल का दूसरा बेटा चिन्ह। नीले रंग की ढाल पर ऊपर तीन लोहे के त्रिशूल बीच में काले रंग की पट्टी जन्म 1846 यानी उम्र 41 वर्ष शादी के लिए काफी परिपेक्ट पिछली सरकार में औपनिवेशिक विभाग में अंडर सेक्रेटरी रह चुका है। उसके पिता ड्यूक कभी विदेश मंत्री भी रहे हैं। इनके रक्त में सीधे वंशानुगत रूप से प्लांट, जेनेट और माँ की ओर से ट्यूडर वंश का रक्त है।
खैर, इसमें कुछ विशेष ज्ञानवर्धक नहीं। वॉटसन अब तुम ही कुछ ठोस बताओ, मुझे ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। मैंने कहा। क्योंकि सारी बातें हल्की हैं और घटना ने मुझे भी हैरान किया था। मैंने तुमसे इस पर चर्चा इसलिए नहीं की क्योंकि जानता था कि तुम किसी दूसरे मामले में व्यस्त हो और तुम्हें बीच में दूसरी बातों का आना पसंद नहीं। तुम उस ग्रॉस वेनर स्क्वायर के फर्निचर वेन वाले। छोटे से मामले की बात कर रहे हो, वो तो अब पूरी तरह सुलझ गया।
हालांकि शुरू से ही साफ था चलो अब अपने अखबारों से चुनाव हुआ। जो भी मिला हो मुझे सुनाओ, ये रहा पहला नोटिस जो मैंने पाया मॉर्निंग पोस्ट के व्यक्तिगत स्तंभ में छपा था। कुछ हफ्ते पहले। का? लिखा है। एक विवाह तय हुआ है और अगर अफवाहें सही है तो बहुत जल्द संपन्न होगा। लॉर्ड रॉबर्ट, सेन्ट सिमोन ड्यूक ऑफ बालमोरेल के दूसरे पुत्र और मिस हैटी डोरेन मिस्टर अलोइशस, डोरेन निवासी सैन फ्रांसिस्को,
कैलिफोर्निया, यूएसए की। एक मात्र पुत्री के बीच बस इतना ही संक्षिप्त और साफ होम्स ने कहा, अपनी लंबी पतली टांगें आग की ओर फैलातें हुए उसी हफ्ते की एक सामाजिक पत्रिका में इसका और विस्तृत जिक्र था। यहाँ है वो अनुच्छेद। जल्द ही विवाह बाजार में सुरक्षा की मांग उठेगी। क्योंकि मुक्त व्यापार का सिद्धांत इन दिनों हमारे घरेलू उत्पादों के खिलाफ़ भारी पड़ रहा है।
एक के बाद एक ब्रिटेन के कुलीन घरों का प्रबंधन हमारे अटलांटिक पार के सुंदर रिश्तेदारों के हाथों में जा रहा है। पिछले सप्ताह इस आकर्षक आक्रमण सेना की सूची में एक और महत्वपूर्ण नाम जुड़ा है लॉर्ड सेन्ट सिमोन, जो 20 वर्षों से प्रेम देवता के तीरों से अछूते रहे, ने अब औपचारिक रूप से अपनी आसन्य शादी की घोषणा की है। उनकी भावी पत्नी है। मिस हैटी डोरेन। कैलिफोर्निया के करोड़पति की मोहक
पुत्री मिस डोरन जिनकी सुडोल काया और प्रभावशाली चेहरा वेस्ट बरी हॉउस की दावतो में चर्चा का विषय रहा था, इकलौती संतान है और कहा जा रहा है कि उनका दहेज छह अंकों से भी ऊपर जाएगा। भविष्य में और संपत्तियों की संभावना के साथ। क्योंकि ये सर्वविदित है कि ड्यूक ऑफ बाल मोरल को पिछले कुछ वर्षों में अपनी पैंटिंग्स बेचनी पड़ी और लॉर्ड्स एंड सिमोन के पास स्वयं सिर्फ बिचमोर नाम की एक छोटी सी संपत्ति है।
इसलिए स्पष्ट है कि इस विवाह संबंध से लाभ सिर्फ। कैलिफोर्निया उत्तराधिकारी को ही नहीं होगा, बल्कि राजसी पदवी मिलने से उनका एक गणराज्य की महिला से ब्रिटिश पियरनेस बनना बस एक आसान रूपांतरण होगा। और कुछ होम्स ने उगती हुई जमुई लेते हुए पूछा, ओह, हाँ, बहुत कुछ। मॉर्निंग पोस्ट में एक नोट था कि विवाह बहुत सीमित रूप से होगा। स्थान होगा सेंट जॉर्ज चर्च हेनोवर स्क्वायर में केवल छह
अंतरंग मित्र बुलाए जाएंगे और शादी के बाद पूरा दल लैंकेस्टर गेट स्थित उस सुसज्जित मकान में लौटेगा, जिसे मिस्टर एलुएशियस डोरेन ने किराये पर लिया है। 2 दिन बाद यानी बुधवार संक्षिप्त घोषणा छपी की शादी हो गई और नव विवाहित जोड़ा अपना हनिमून लॉर्ड बेक वाटर की एस्टेट पीटर्स फील्ड के पास में मनाई। का ये सारी खबरें दुल्हन के गायब होने से पहले प्रकाशित हुई थी। गायब होने से पहले। होम्स चौका हाँ महिला के लापता
होने से पहले तो वो कब गायब हुई? विवाह भोज के दौरान ये तो अपेक्षा से भी ज्यादा दिलचस्प है। पूरी तरह नाटकीय हाँ, मुझे भी ये कुछ असामान्य लगा। स्त्रियां कई बार शादी से पहले भाग जाती हैं। कभी कभी हनिमून के दौरान भी। पर मुझे याद नहीं कि किसी ने इतना तत्परता से ये किया हो। अब कृपया सभी विवरण बताओ, चेतावनी देता हूँ कि वे अधूरे। हैं। शायद हम उन्हें पूरा कर पाए। जो जानकारी है वो कल के एक सुबह के अखबार में छपी एक रिपोर्ट में
दी गई है। जिसे मैं तुम्हें पढ़कर सुनाता हूँ शीर्षक है एक फैशनेबल शादी में अजीब घटना लॉर्ड रॉबर्ट सैट सिमोन के परिवार में उनकी शादी से जुड़ी विचित्र और दुखद घटनाओं के कारण भारी हलचल मच गई। है। जैसा कि कल के अखबारों में संक्षेप में बताया गया था। समारोह परसों की सुबह हुआ था, लेकिन अब जाकर उन रहस्यमय अफवाहों की पुष्टि हुई है जो लगातार फैल रही थी। दोस्तों ने इस प्रकरण को दबाने की पूरी कोशिश की। पर अब जनता का इतना ध्यान इस ओर खिंच चुका है कि मौन रहकर इसकी
अनदेखी करने से कोई फायदा नहीं। शादी का समारोह सेंट जॉर्ज हैंडओवर स्क्वायर चर्च में बहुत ही सीमित रूप से हुआ। उपस्थित लोगों में केवल दुल्हन के पिता मिस्टर अलोइशियस डोरेन, डचेस ऑफ़ बाल्मोरल, लॉर्ड बेक वाटर लॉर्ड यूस्टेज ऑर लेडी क्लारासेंट सिमोन यानी दूल्हे के छोटे भाई, बहन और लेडी। एलेचिया विडिग्टन थी। समारोह के बाद पूरा दल मिस्टर अलोसियस डोरेन के लैंकेस्टर गेट स्थित मकान पहुंचा जहाँ नाश्ता
तैयार था। बताया जाता है कि वहाँ एक महिला ने कुछ उपद्रव किया। नाम पता नहीं चल सका जिसने जबरदस्ती भीतर घुसने की कोशिश की। और दावा किया कि लॉर्ड सेन्ट सिमोन से उसका कोई संबंध है। काफी कष्टदायक और लंबे झगड़े के बाद उसे बट्लर और नौकर ने बाहर निकाल दिया। दुल्हन जो सौभाग्य से इस अप्रिय घटना से पहले ही घर के अंदर जा चुकी थी, बाकी लोगों के साथ बैठकर नाश्ता कर रही थी। तभी अचानक अस्वस्थता की शिकायत करते हुए अपने कमरे में चली गई।
देर तक ना लौटने पर जब पिता ऊपर गए तो नौकरानी ने बताया कि वो बस एक क्षण के लिए कमरे में आई कोट और टोपी उठाई और जल्दी से नीचे चली गई। एक नौकर का कहना है कि उसने एक महिला को उस वेश में घर से निकलते देखा। पर उसने ये मानने से इंकार कर दिया कि वो उसकी मालकिन थी क्योंकि उसे लगा कि वो अभी भी अतिथियों के बीच है। जब मिस्टर एल्यूसियस डोरेन को स्पष्ट हो गया कि बेटी गायब है तो उन्होंने दूल्हे के साथ तुरंत पुलिस से संपर्क किया।
कड़ी जांच शुरू हो गई है। जो उम्मीद है कि जल्द ही इस असाधारण घटना कर रहस्य खोल देगी। पर कल रात तक इस बात का कोई सुराग नहीं मिला कि लापता महिला कहाँ है? इस मामले में षड्यंत्र की अफवाहें हैं और यह भी बताया गया है कि पुलिस ने उस महिला को गिरफ्तार कर लिया है जिसने प्रारंभिक उपद्रव किया था। क्योंकि शक है कि ईर्ष्या या किसी और कारण से उसका दुल्हन के गायब होने में हाथ हो सकता है और बस इतना ही। एक और सुबह के अखबार में छोटी सी
खबर छपी थी मगर वो अर्थपूर्ण है क्या ये कि मिस फ्लोरा मिलर, वही महिला जिसने उपद्रव किया था? वास्तव में गिरफ्तार हो चुकी है। बताया गया है कि वो पहले एलेग्रो नृत्यशाला में नृत्य थी और दूल्हे को कई वर्षों से जानती थी और कोई विवरण नहीं है। अब तक जो भी कुछ सार्वजनिक रूप से सामने आया है, वही पूरा मामला तुम्हारे सामने है और ये मामला बेहद रोचक लग रहा है। होम्स ने कहा, मैं इसे किसी भी हालत में छोड़ना नहीं चाहता था,
लेकिन ये घंटी किसकी है? वॉटसन घड़ी चार से कुछ मिनट ऊपर दिखा रही है। निश्चित है हमारे सामान्य ग्राहक ही होंगे जाने का ख्याल भी मत करना, वॉटसन मैं अपनी याददाश्त पर नजर रखने के लिए एक गवाह साथ रखना पसंद करता हूँ। लॉर्ड रॉबर्ट, सेन्ट सिमोन हमारे नौकर लड़के ने दरवाजा खोलते हुए घोषणा की एक सज्जन कमरे में दाखिल हुए चेहरा सुशिक्षित और आकर्षक नाक, ऊंची और रंग फीका होठों पर कुछ अधीरता की छाया और आँखों में वो स्थिरता जो एक ऐसे व्यक्ति में होती है।
जिसकी जिंदगी हमेशा आदेश देने और पालन करवाने में भीती हो। उनका चाल ढाल चपल था, पर समग्र व्यक्तित्व उनकी असल उम्र से कुछ अधिक प्रतीत हो रहा था। चलते समय हल्का झुकाव और घुटनों में झुकाव सा था जब उन्होंने चौड़े किनारे वाली टोपी उतारी। तो दिखाई दिया कि बाल किनारों पर पके हुए हैं और ऊपर से पतले हो चूके हैं। पहनावा अत्यंत सलीके भरा था। सीमा तक पहुंचता हुआ बनाव टिफ़िन, ऊंचा कॉलर, काला कोट, सफेद
बनियान, पीले दस्ताने, चमकदार जूते और हल्के रंग के गेटर्स वो धीरे धीरे कमरे में बढ़े। सिर दायें बाएं घुमाते हुए और दायें हाथ में सोने के चश्मे की डोरी झुलाते हुए नमस्कार लॉर्ड सेन्ट सिमोन होम्स ने उठकर झुकते हुए कहा, कृपया टोकरी कुर्सी पर बैठिए, ये मेरे मित्र और सहयोगी डॉक्टर वॉटसन हैं। आ के पास रख आइये हम इस विषय पर बात करें। मिस्टर होम्स ये मामला मेरे लिए जितना पीड़ादायक है, आप सहजी समझ
सकते हैं। मैं भीतर तक आहत। हूँ। सुना है कि आपने इस तरह के कई नाजुक मामलों को सुलझाया है? हालांकि शायद ऐसे उच्च वर्ग के नहीं नहीं बल्कि अब तो नीचे उठा लाया गया हूँ। होम्स बोला। माफ़ कीजिएगा, मेरे पिछले ऐसे ग्राहक एक राजा थे हरे सच कौन राजा इसके क्या? क्या उन्होंने भी अपनी पत्नी खोदी थी? आप समझ सकते हैं। होम्स ने शांत स्वर में कहा कि
मैं अपने अन्य ग्राहकों के मामलों में वही गोपनीयता रखता हूँ। जो आपके मामले में रखने का वादा करता हूँ बिल्कुल सही बिल्कुल सही, मैं माफी चाहता हूँ, जहाँ तक मेरे अपने मामले की बात है, मैं जो भी जानकारी आपके काम आ सके देने को तैयार हूँ। धन्यवाद मुझे अब तक अखबारों में जो प्रकाशित हुआ वही सब पता है, उसके अतिरिक्त कुछ नहीं ये लिए। उदाहरण के तौर पर दुल्हन के गाय भवनों के बारे में क्या इसे सही मान सकता हूँ? लॉर्ड? सेंट सिमोन ने नजर दौड़ाई।
हाँ जहाँ तक ये गया है सही ही है, लेकिन राय बनाने के पहले बहुत सी बातें और जोड़नी होगी। मुझे लगता है कि मैं सबसे सीधा रास्ता सवाल पूछ कर ही पा सकता हूँ तो कृपया पूछिए, आपकी मुलाकात में हेटी डोरेन से पहली बार कब सैन फ्रांसिस्को में 1 साल पहले आप उस समय अमेरिका की यात्रा पर थे? हाँ? क्या वहीं सगाई भी हो गई थी नहीं
पर आप दोनों में घनिष्ठता थी, मुझे उसकी संगत पसंद थी और वो ये बात समझती थी कि मैं आनंदित हूँ। उसके पिता बहुत धनी है। कहा जाता है वो प्रशांत तट का सबसे अमीर आदमी है। उसने अपनी दौलत कैसे बनाई? माइनिंग से कुछ साल पहले तक उसके पास कुछ नहीं था। फिर उसे सोने की खान मिली। उसने निवेश किया और पल भर में उसकी किस्मत बदल गई। अब आपके विचार में उस युवती अर्थात आपकी पत्नी का स्वभाव कैसा
था? वो सज्जन अपने चश्मे की डोरी थोड़ा तेज घूमाने लगे और आग की लौ में देखने लगे। देखिए मिस्टर होम्स। उन्होंने कहा, मेरी पत्नी 20 वर्ष की हो चुकी थी। जब उसके पिता अमीर बने तब तक वो खनन शिविरों में खुलकर पली बढ़ी जंगलों और पहाड़ों में घूमती रही। इसलिए उसकी शिक्षा औपचारिक अध्यापक के बजाय प्रकृति से हुई है। इंग्लैंड में जिसे हम कहते हैं वैसी थी वो साफ दिल, स्वतंत्र किसी परंपरा या बंधन से मुक्त,
उसका स्वभाव तेज है यूँ कहिए फट पड़ने वाला। निर्णय लेने में चपल और अपने निश्चय को लागू करने में निडर लेकिन फिर भी मैं उसे वो नाम ना देता जो मुझे देने का सम्मान प्राप्त है। उन्होंने हल्की सी औपचारिक आकार की अगर मुझे विश्वास न होता कि वो भीतर से एक कुलीन और सच्ची स्त्री है। मेरा मानना है कि वो आत्मबलिदान करने में सक्षम है और किसी अधर्म या निचत से उसे घृणा होगी।
क्या आपके पास उसकी तस्वीर है? मैं ये साथ लाया हूँ। उन्होंने एक लॉकेट खोला और हमें एक अत्यंत सुंदर महिला का चेहरा दिखाया। वो फोटो नहीं बल्कि हाथ से बना हाथी दांत का। लघु चित्र था। कलाकार ने उसके चमकीले काले बाल, बड़ी गहरी आंखें और कोमल होठों की सुंदरता पूरी तरह उभारी थी। होम्स ने लंबे समय तक ध्यान से चित्र देखा फिर लॉकेट बंद कर उसे मालिक को लौटा दिया तो मिस डोरन लंदन आई और आपका परिचय फिर से हुआ।
हाँ, उसके पिता उसे इस बार के लंदन सीज़न में लाए थे। वह उससे कई बार मिला, सगाई हुई और अब हमने विवाह कर लिया। मुझे समझ है कि वो अच्छा खासा दहेज लेकर आई। उचित दहेज था। हमारे परिवार के स्तर से कुछ असामान्य नहीं। और क्योंकि विवाह पूर्ण हो चुका है, संपत्ति अब आपके पास ही रह जाएगी। मैंने इस विषय में कोई पूछ्ताछ नहीं की है, ये स्वाभाविक है। शादी के 1 दिन पहले आपने मिस डोरेन को देखा था?
हाँ क्या उनका मूड अच्छा था बेहतरीन? वो लगातार भविष्य के जीवन की योजनाओं पर बात कर रही थी। सच में ये तो रोचक है और शादी की सुबह वो बहुत प्रसन्न थी। कम से कम समारोह के बाद तक क्या फिर कोई बदलाव महसूस हुआ? सच कहूं तो हाँ मैंने पहली बार देखा कि उनका मिजाज़ थोड़ा तीखा है। घटना बहुत मामूली थी, बताने लायक नहीं। और शायद इस मामले से उसका कोई
लेना देना भी नहीं। फिर भी कृपया हमें वो बताइए, वो तो बस बचकानी सी बात थी। उसने कहा, जब हम चर्च के वैस्त्री की ओर जा रहे थे, उसने अपना फूल गुच्छा गिरा दिया। वो सामने की बेंच के पास से गुजर रही थी। और गुच्छा गिरकर उसी में चला गया। थोड़ी देर की रुकावट हुई, लेकिन बेंच में बैठे एक सज्जन ने उठाकर वो उसे वापस दे दिया और फूलों को कोई नुकसान नहीं हुआ। फिर भी जब मैंने इस बारे में उससे कुछ कहा तो उसने रुके ढंग से जवाब दिया और घर लौटते समय गाड़ी में
वो इस मामूली सी बात को लेकर। बहुत ही परेशान दिखाई दी। सच आपने कहा कि बेंच में कोई सज्जन बैठे थे यानी कुछ आम लोग भी समारोह में मौजूद थे। वो हाँ चर्च खुला हो तो आम लोगों को रोका नहीं जा सकता। वो सज्जन आपकी पत्नी के परिचितों में से थे नहीं, नहीं। मैंने सिर्फ मर्यादा के लिए उसे सचिन कहा, वो एक साधारण रंग रूप का आदमी था। मैंने ध्यान से देखा भी नहीं, लेकिन मुझे लगता है कि हम असल विषय से कुछ भटक रहे हैं। तो लेडीज एंड सिमोन शादी से लौटने
पर उतनी प्रसन्न नहीं थी जितनी पहले थी। घर पहुँचकर उन्होंने क्या किया? मैंने देखा वो अपनी नौकरानी से बात कर रही थी। उनकी नौकरानी कौन है? नाम है एलिस। वो अमेरिकी है, कैलिफ़ोर्निया से उनके साथ आई थी। क्या वो विश्वास पात्र है? कुछ जरूरत से ज्यादा ही मुझे लगता था कि मेरी पत्नी उसे बहुत छूट दे देती है। मगर बेशक अमेरिका में इन बातों को अलग नजरिये से देखा जाता है। वो उससे कितनी देर तक बात करती
रही? बस कुछ मिनट मुझे और कई बातों की चिंता थी। आपने दोनों की बातचीत सुनी? लेडीज एंड सिमोन ने कुछ जंपिंग क्लेम के बारे में कहा। वह अक्सर इस तरह का अमेरिकी स्लैंग बोलती थी। मुझे इसका मतलब नहीं मालूम। आमिर की बोलचाल कभी कभी बड़ी असरदार होती है। और नौकरानी से बात खत्म होने पर आपकी पत्नी ने क्या किया? वो नाश्ते के कमरे में चली गई। आपके साथ नहीं। अकेले वो छोटी छोटी बातों में
बहुत स्वावलंबी थी। फिर लगभग 10 मिनट बैठने के बाद अचानक उठी क्षमा मांगती हुई कुछ और कमरे से निकल गई। वो फिर लौटी ही नहीं लेकिन जैसा कि मैं समझ रहा हूँ नौकरानी एलिस का बयान है कि वो अपने कमरे में गई दुल्हन का परिधान एक लंबे कोट यानी अल्सटर से ढका। एक टोपी पहनी और बाहर चली गई बिल्कुल सही और बाद में किसी ने उन्हें हाइड पार्क में फ्लोरा मिलर नामक महिला के साथ चलते देखा।
वही जिसे अब हिरासत में रखा गया है और जिसने सुबह मिस्टर डोरैन के घर हंगामा किया था। हाँ, मैं उस युवती के बारे में और कुछ जानना चाहूंगा। और आपके उससे संबंधों के बारे में भी लॉर्ड से एंड सिमोन ने कंधे उचकाए और भौंहे उठाये। हम कई सालों से मित्रपूर्ण संबंध में थे, कह सकता हूँ बहुत ही घनिष्ठ मित्रता थी। वह में नृत्य करती थी, मैंने उसके साथ कोई अन्याय नहीं किया। उसे शिकायत का अवसर नहीं दिया।
पर आप जानते हैं मिस्टर होल्म्स स्त्रियां कैसी होती हैं? फ्लोरा एक प्यारी सी लड़की थी, लेकिन बहुत जल्द तनकने वाली और मुझसे बहुत लगाव रखने वाली। जब उसे मेरी शादी की खबर मिली तो उसने काफी भयानक चिठ्ठियाँ लिखीं। सच कहूं? तो मैंने शादी को इतने शांत आयोजन में इसलिए करवाया कि कहीं चर्च में कोई कांड ना हो जाए। वो मिस्टर डोरेन के दरवाजे पर ठीक उस समय पहुंची जब हम लौटे ही थे और अंदर घुसने की कोशिश करते हुए मेरी पत्नी के प्रति बेहद अपमानजनक बातें कहने लगी।
यहाँ तक की धमकी भी दी। लेकिन मैं ऐसे ही किसी हंगामे की संभावना पहले ही सोच चुका था और वहाँ दो पुलिस वाले सादे कपड़ों में तैनात थे, जिन्होंने उसे तुरंत बाहर कर दिया। जब उसे लगा कि कोई हंगामा बेकार है तो वो चुपचाप चली गई। क्या आपकी पत्नी ने ये सब सुना नहीं? भगवान का शुक्र है नहीं? और उसके बाद किसी ने उन्हें उसी औरत के साथ चलते देखा। हाँ, और यही बात स्कॉटलैंड यार्ड के मिस्टर को सबसे गंभीर लग रही है।
उनका मानना है कि फ्लोरा ने किसी चाल से मेरी पत्नी को बाहर निकाला और कोई खतरनाक चाल रचा। खैर, ये संभावना तो हो सकती है आप भी यही सोचते हैं। मैंने नहीं कहा कि ये संभावना प्रबल है, पर आप स्वयं क्या इसे संभव मानते हैं? मेरा ख्याल है कि फ्लोरा किसी मक्खी को भी नुकसान नहीं पहुंचा सकती, फिर भी जलन स्वभाव को अजीब रूप से बदल देती है। अब बताइए आपकी अपनी क्या राय है कि आखिर हुआ क्या? देखिए, सच तो ये है कि मैं यहाँ राय देने नहीं राय लेने आया हूँ।
मैंने आपको सारे तथ्य बता दिए हैं, लेकिन जब आपने पूछा तो इतना कह सकता हूँ कि मुझे लगता है इस शादी के उत्साह और। इस एहसास ने कि वो अचानक समाज में इतनी उचाई पर पहुँच गई है शायद उसकी नसों पर असर डाला और उसे कुछ मानसिक विचलन हो गया। यानी आपके विचार में वो अचानक असंतुलित हो गई। ठीक है जब मैं सोचता हूँ कि उसने मुँह मोड़ लिया। मैं ये नहीं कहूंगा कि मुझसे। बल्कि उससे जिसकी आकांक्षा कईयों ने की पर पा ना सके तो उसे किसी और तरह कैसे समझाऊं यही सोचता है।
हाँ, ये भी एक संभाव्य व्याख्या है। होम्स मुस्कराया और अब लॉर्ड्स एंड सिमोन। मुझे लगता है कि मुझे लगभग सभी तथ्य मिल गए। क्या पूछ सकता हूँ कि नाश्ते की मेज पर बैठते समय आपकी जगह ऐसी थी जहाँ से खिड़की के बाहर देखा जा सके? हाँ हम सड़क की दूसरी ओर पार्क तक देख सकते थे। अच्छा तो मुझे अब आपको और नहीं रोकना चाहिए। मैं आपसे संपर्क करूँगा अगर आपको ये रहस्य सुलझाने में सफलता मिले। हमारे ग्राहक खड़े हुए बोले मिली है क्या कहा?
मैं कह रहा हूँ मैंने इसे सुलझा लिया है, फिर मेरी पत्नी कहाँ है, ये विवरण मैं शीघ्र ही दूंगा। लॉर्ड्स एंड साइमन ने सर हिलाया, मुझे डर है मेरे आपके दिमाग से कहीं ज्यादा बुद्धिमान व्यक्ति? इसका अंत समझ सकेगा। ये कहकर उन्होंने पुरानी ढंग की गरिमा से झुककर अभिवादन किया और चले गए। ये बहुत उदारता है। लॉर्ड्स एंड सिमोन की शेरलाक होम्स हंस पड़ा, जो उन्होंने मेरे दिमाग को अपने बराबर सम्मान दिया। खैर, इतनी लंबी पूछ्ताछ के बाद अब विस्की, सोडा और एक सिगार बनता
है। मैं अपना निष्कर्ष निकाल चुका था इससे पहले कि हमारे ग्राहक कमरे में आए क्या कहा मैं बोला ऐसे कई समान मामलों के मेरे पास रिकॉर्ड है, हालांकि कोई भी इतना त्वरित नहीं था सारी पूछ्ताछ में बस मेरे अनुमान को सुनिश्चित बना दिया कभी कभी। परिस्थिति जन्य साक्ष्य बहुत प्रभावशाली होते हैं। जैसे कि थोरा के उदाहरण की तरह अगर दूध में मछली मिल जाए तो बात समझनी आसान हो जाती है। लेकिन मैंने वही सब सुना जो तुमने सुना हाँ, लेकिन तुम्हारे पास भी
पुराने अनुभव नहीं है जो मेरे काम आते हैं। कुछ वर्ष पहले एबरडीन में। एक ऐसा ही उदाहरण हुआ था और फ्रांको प्रश्न युद्ध के तुरंत बाद म्यूनिख में भी लगभग वैसी ही घटना घटी थी। ये उन्हीं मामलों में से एक है, लेकिन ठहरों ये लो रेस्टोरेड आ गया। शुभ अपरान्ह रेस्टोरेड मेज पर एक अतिरिक्त ग्लास है और डिब्बे में शिकार। वो सरकारी जासूस नीले मटर कोट और गले में स्कार्फ पहने हुए थे जिससे वो कुछ नौसैनिक सा दिख रहा
था। उसके हाथ में काली कैनवास का एक थैला था। उसने संक्षिप्त नमस्ते किया फिर बैठकर दिया गया सागार सुलगाया तो क्या खबर है? होम्स ने आँखों में चमक लिए पूछा। लगता है तुम कुछ नाखुश हो और महसूस भी कर रहा हूँ। ये सेंट सिमोन की शादी का शापित मामला है। मैं इसका सिर पैर नहीं निकाल पा रहा। सचमुच ये तो हैरान करने वाला है कभी ऐसी गड़बड़ देखिए। हर सुराग हाथ से फिसल जाता है। मैं पूरे दिन लगा रहा। और लगता है बारिश ने तुम्हें भिगो
भी दिया। होम्स ने उसके कोट की बांह पर हाथ रखते हुए कहा, हाँ, मैं सरपेंटाइन में खोज कर रहा था। भगवान के नाम पर किस लिए? लेडीज एंड सिमोन का शव ढूंढने के लिए शर्लाक होम्स कुर्सी पर पीछे झुका और ज़ोर से हंस पड़ा। क्या तुमने ट्रैफलगर स्क्वायर के फव्वारे का तल्बी तलाश लिया? उसने पूछा क्यों? उसका क्या मतलब है? क्योंकि उस महिला को ट्रैफलगर स्क्वायर के फव्वारे में मिलने की आप की संभावना सेरपेनटाइन झील में मिलने जितनी ही है।
रेस्टेड ने गुस्से से शेरलाक होम्स की ओर देखा। तो आप जरूर सब कुछ जानते होंगे। वो गरजा, मैंने अभी अभी सारे तथ्य सुने हैं। ओम सबोला पर मेरा निष्कर्ष तैयार है। अच्छा तो आप मानते हैं कि सरपेंटाइन का इस मामले से कोई लेना देना नहीं, संभावना बहुत कम है। तो शायद आप बताएंगे कि फिर ये चीजें उसमें कैसे मिली? उसने बोलते बोलते अपना थैला खोला और फर्श पर उड़ेल दिया। एक रेशमी शादी की पोशाक, सफेद
साटन के जूते, दुल्हन का फूल, हार और घूंघट सब पूरी तरह भीगे और रंग उड़े हुए लीजिए। उसने ढेर पर एक नई शादी की अंगूठी रखते हुए कहा अब ये पहेली आपके लिए है। मिस्टर होम्स अच्छा तो सच में मेरे दोस्त ने धुएं के नीले छल्ले छोड़ते हुए कहा ये चीज़े तुमने सरपेंटाइन झील से निकाली नहीं पार के चौकीदार ने इन्हें किनारे पर तैरते हुए पाया। पहचान की पुष्टि हो चुकी है। कि ये उसी की चीजें हैं, इसलिए मुझे लगा अगर कपड़े वहाँ है तो शरीर भी दूर नहीं होगा।
उसी बेजोड़ तर्क से तो हर आदमी का शरीर उसकी अलमारी के पास ही मिलना चाहिए। होम्स ने कहा और बताओ इससे क्या निष्कर्ष निकालना चाहा? फ्लोरा मिलाकर लिप्त होना साबित करने का कोई सबूत मिल जाए। मुझे डर है वो कठिन होगा। वाकई लेस्टर्ड ने तीखे स्वर में कहा, मिस्टर होम्स, आपकी एक कल्पनात्मक थ्योरियां व्यावहारिक नहीं लगती। आपने 2 मिनट में दो गलतियाँ कर दी। ये पोशाक खुद फ्लोरा मिलर को फंसाती है। कैसे इस पोशाक में एक जेब है जेब में एक विज़िटिंग कार्ड केस।
और कार्ड केस में एक नोट और ये रहा वही नोट उसने उसे मेज़ पर पटकते हुए कहा सुनिए जब सब तैयार होगा, तुम मुझे देखोगे तुरंत आओ ऐफ़ ए हेच एम मेरी शुरू से यही राय थी कि सेंट सिमोन को फ्लोरा मिलर ने किसी तरह फुसलाया और अपने साथियों की मदद से उसका अपहरण किया। देखो उसके अध्यक्षों से हस्ताक्षरित यही वो संदेश है जो शायद दरवाजे पर उसके हाथ में चुपके से थमाया गया और जिसने उसे उनके जाल में फंसा दिया।
बहुत बढ़िया लेस्टर्ड होम्स हंसते हुए बोला तुम सचमुच शानदार हो चलो इसे ज़रा देखना चाहूंगा। उसने कागज उठा लिया, लापरवाही से देखा पर तुरंत ध्यान टिक गया और उसने संतोष की छोटी सी पुकार की ये सच में महत्वपूर्ण है। वो बोला आह सच में बहुत मैं तुम्हें हार्दिक बधाई देता हूँ रेस्टेड अपने विजय भाव में झुककर देखने लगा हरी वो चीखा। तुम तो उलटी तरफ देख रहे हो, उलटी नहीं, यही सही तरफ है सही तरफ तुम पागल हो देखो इधर पेंसिल से नोट
लिखा है और इस तरफ जो है, वो होटल के बिल का एकांश लगता है और मुझे वो ज्यादा दिलचस्प लगा। उसमें कुछ नहीं है। मैंने देखा था पहले ही। लेस्टर्ड बोला। 4 अक्टूबर कमरे आठ शिलिंग नाश्ता दो शिलिंग छे पैन्स कॉकटेल एक शिलिंग दोपहर का भोजन दो शिलिंग छे पैन्स शेरी का ग्लास आठ पैन्स इसमें क्या खास तुम्हें भले ही ना दिखे पर ये बहुत अहम है और जहाँ तक नोट की बात है वो भी उपयोगी है। और कम से कम उसके नामाक्षर इसलिए फिर से बधाई मैंने काफी समय
बर्बाद किया लेस्टेड खड़ा हुआ मुझे सख्त मेहमान पर भरोसा है नाकि आपके पास बैठकर सपनों सी थ्योरियां बनने पर नमस्कार मिस्टर होम्स देखते हैं कौन पहले सच्चाई तक पहुंचता है? उसने वो सारी चीजें समेटी, थैले में ठूसी और निकलने लगा। बस एक संकेत देना चाहूंगा लस्ट्रेड हम सहज स्वर में बोला मैं तुम्हें असली हल बता देता हूँ। लेडी सेंट सिमोन नाम की कोई महिला है ही नहीं ना थी लस्ट्रेड ने दुःख भरी नजर से उसे देखा, फिर मेरी ओर मुड़कर।
तीन बार अपने माथे पर हाथ ठोका, सिर हिलाया और तेजी से बाहर चला गया। वह अभी दरवाजा बंद ही कर पाया था कि होम्स ने कोट पहनना शुरू किया। उस आदमी की बात में थोड़ा तो दम है वॉटसन उसने कहा, बाहर भी थोड़ा काम होना चाहिए तो मैं तुम्हें अखबारों के साथ छोड़कर जा रहा हूँ। शाम के 5:00 बज चूके थे जब शेरलाक होम्स गया, लेकिन मुझे अकेलापन महसूस करने का मौका नहीं मिला। 1 घंटे में ही मिठाई विक्रेता एक बड़ा सपाट डिब्बा लेकर पहुंचा। उसके साथ आए एक नौजवान की मदद से
उसने डिब्बा खोला और मेरी हैरानी के बीच। हमारे मामूली से कमरे में एक शानदार ठंडी दावत सजने लगी। दो जोड़ी शिकार पक्षी, एक तीतर फुआग्रा पाई और कुछ पुराने मकड़े जाले लिपटे शराब की बोतलें भी थीं। सब कुछ सजा देने के बाद दोनों उतनी ही रहस्यमय ढंग से गायब हो गए जैसे अलीफ लैला के जिन्न। बस इतना कहकर कि सब भुगतान हो चुका है और यही पता दिया गया था। रात के नौ बजने ही वाले थे कि
शेरलाक होम्स मध्यम चाल से कमरे में आया। उसका चेहरा गंभीर मगर आँखों में चमक थी, जिससे लगा कि उसके निष्कर्ष सही निकले हैं तो दावा तैयार है। उसने हाथ रगड़ते हुए कहा, लगता है आप आज मेहमानों की उम्मीद कर रहे हैं। मेज़ पांच लोगों के लिए सजी है। मैंने कहा हाँ मेरा अंदाजा है कि आज कुछ लोग अचानक मिलने आ सकते हैं। होम्स बोला मुझे तो हैरानी है कि लॉर्ड्स एंड सिमोन अब तक नहीं पहुंचे हाँ।
लगता है, अब सीढ़ियों पर उन्हीं के कदमों की आहट सुनाई दे रही है। वास्तव में वही दोपहर वाले आगंतुक थे जो बड़े आत्मीय ढंग से कमरे में दाखिल हुए। उनके चश्मे की डोरी पहले से ज्यादा झूल रही थी और उनके कुलीन चेहरे पर भारी बेचैनी छाई थी। मेरा संदेश वह आप तक पहुंचा। होम्स ने पूछा, हाँ, और मुझे मानना पड़ेगा कि उसमें जो लिखा था उसने मुझे हिला दिया। क्या आपको अपनी बात का पूरा प्रमाण है?
सबसे पक्का प्रमाण लॉर्ड्स एंड सिमोन कुर्सी पर ढह गए और माथे पर हाथ फेरते हुए बोले, ड्यूक क्या कहेंगे जब सुनेंगे कि। परिवार का एक सदस्य ऐसे अपमान का शिकार हुआ। ये तो शुद्ध संयोग था। इसमें कोई अपमान नहीं माना जा सकता। आपकी दृष्टि भिन्न है। मुझे इसमें किसी की गलती नहीं दिखती। देखिए उस महिला ने और कुछ नहीं किया होता तो मैं हैरान होता हाँ। उसका तरीका अचानक से था, वो अफसोसजनक जरूर है।
माना होने से उसे ऐसे कठिन समय में सलाह देने वाला कोई नहीं था। मगर ये एक सार्वजनिक अपमान था। सर, लॉर्ड्स एंड सिमोन ने इस पर उंगलियां थपथपाते हुए कहा। फिर भी आपको उस बेचारी युवती की परिस्थिति को भी समझना चाहिए जो इतनी असामान्य स्थिति में थी। मैं कोई रियायत नहीं दूंगा। मैं बेहद क्रोधित हूँ और मेरे साथ लज्जाजनक व्यवहार हुआ है। मुझे लगता है कि घंटी बजी है। होम्स ने कहा हाँ, सीढ़ियों पर कदमों की आवाज आ रही है।
अगर मैं आपको सहानुभूति दृष्टिकोण अपनाने को राजी नहीं कर सका। लॉर्ड्स एंड सिमोन तो मैंने एक वकील बुलाया है जो शायद ज्यादा सफल रहे। उसने दरवाजा खोला और एक स्त्री एक पुरुष को भीतर लाया लॉर्ड्स एंड सिमोन उसने कहा, आपका परिचय मिस्टर और मिसेस फ्रांसिस हे माल्टन से कराता हूँ। महिला से तो आप पहले परिचित हो चूके हैं ये दृश्य देखकर हमारी ग्राहक अचानक खड़े हो गए, आंखें झुकी हुई सीना तन का रुभरा हाथकोट के भीतर जैसे अपमानित गरिमा की मूर्ति हो।
महिला आगे बढ़ी, हाथ बढ़ाया पर उसने ऊपर देखने से इनकार कर दिया। शायद यही उसके संकल्प के लिए अच्छा था क्योंकि महिला का चेहरा विनम्रता और सच्चे पश्चात आपसे भरा था। तुम नाराज हो रॉबर्ट उसने धीरे से कहा, और होना भी चाहिए, मुझे किसी की आवश्यकता नहीं। लॉर्ड्स एंड सिमोन ने कटु स्वर में कहा। हाँ, मैं जानती हूँ कि मैंने तुम्हारे साथ बहुत बुरा बर्ताव किया और मुझे जाने से पहले तुमसे
साफ साफ बात करनी चाहिए थी। मगर मैं हड़बड़ा गई थी और जब से मैंने फ्रान्क को फिर देखा तभी से मैं खुद को पहचान नहीं पा रही थी। समझ नहीं पाई कि क्या कर रही हूँ? मुझे अब भी हैरानी है। कि मैं उसी समय वेदी पर बेहोश क्यों नहीं हो गई? शायद मिसेस मोर्टन होम्स ने कोमल स्वर में कहा, आप चाहे तो वॉटसन और मैं कमरे से बाहर चले जाए ताकि आप ये सब समझा सके। अगर मेरी राय पूछे, वो सज्जन भी सज्जन ने कहा।
तो इस मामले में पहले ही काफी गोपनीयता रखी गई है। जहाँ तक मेरा सवाल है, मैं चाहता हूँ कि यूरोप और अमरीका दोनों पूरी सच्चाई सुने। वो दुबला पतला झुलसा चेहरा लिये तेज हरकतों वाला व्यक्ति था। बिल्कुल साफ शेव किया हुआ तो मैं हमारी कहानियों ही शुरू करती हूँ। महिला ने कहा, मैं और फ्रैंक पहली बार 84 में मिले थे। मैक्वर कैंप में जो रॉकी पहाड़ी के पास था, जहाँ पापा खदान में काम करते थे, हम दोनों की सगाई हो
गई थी। फिर 1 दिन पापा को सोने की एक समृद्ध खान मिल गई। और वो अचानक बहुत अमीर बन गए जबकि बेचारे फ्रेंकी की खान सूख गई और सब बेकार हो गया। जैसे जैसे पापा की दौलत बढ़ती गई, फ्रेंकी की किस्मत घटती गई। अंत में पापा ने हमारी सगाई तोड़ दी और मुझे फ्रिस्को सैन फ्रांसिस को ले गए लेकिन फ्रेंक ने हार नहीं मानी। वो भी वहाँ आया और मुझसे चोरी छुपे मिला। पापा को पता चलता तो वो बहुत नाराज होते।
इसलिए हम दोनों ने अपने बीच ही सब निपटा लिया। फ्रैंक ने कहा कि वो भी अपनी किस्मत आज़माने जाएगा और तब तक वापस नहीं आएगा जब तक उसके पास पापा जितनी संपत्ति ना हो। मैंने वादा किया कि उम्र भर उसका इंतजार करूँगी और जब तक वो जीवित रहेगा किसी और से शादी नहीं करूँगी। उसने कहा क्यों ना हम अभी शादी कर ले ताकि मुझे विश्वास रहे कि तुम मेरी हो, मैं तब तक तुम्हारा हकदार नहीं बनूँगा जब तक लौट ना
आऊँ। हमने इस पर चर्चा की और उसने सब तैयार कर रखा था। एक पादरी भी सामने मौजूद थे तो तभी वही हमारी शादी हो गई। फिर फ्रैंक अपनी किस्मत ढूंढने चला गया और मैं पापा के पास लौट आई। फ्रैंक की अगली खबर मुझे ये मिली कि वह मोन्टाना में है, फिर एरिजोना में खनन कर रहा है। फिर। न्यू मेक्सिको से उसका संदेश आया। इसके बाद अखबार में एक लंबी रिपोर्ट छपी है कि खनिको की कैंप पर अपाचे इंडियन ने हमला किया और मृतकों में मेरे फ्रेंड का नाम था।
मैं बेहोश हो कर गिर पड़ी और महीनों तक बीमार रही। पापा को लगा मुझे टीबी है। वो मुझे सैन फ्रांसिस को हर डॉक्टर के पास ले गई। 1 साल से ज्यादा कोई खबर नहीं आई इसलिए मुझे यकीन हो गया कि फ्रैंक सचमुच मर गया है। फिर लॉर्ड्स एंड साईं मनाई और हम शादी तय हो गई। पापा बहुत खुश थे, लेकिन मैं भीतर से जानती थी कि इस दुनिया का कोई आदमी मेरे। दिल में फ्रैंक की जगह नहीं ले सकता। फिर भी अगर मैंने लॉर्ड एंड सिमोन
से शादी की होती तो अपना कर्तव्य निभाया होता। हम अपने प्रेम को नियंत्रित नहीं कर सकते पर कर्म को जरूर कर सकते हैं। मैं वेदिता इस नियत से गई थी कि जितना अच्छा मैं हो सकती हूँ उतनी अच्छी पत्नी बनूँगी। लेकिन ज़रा सोचिए मुझे कैसा लगा जब मैं बेदी के पास पहुंची और देखा कि प्रथम बेंच में फ्रैंक खड़ा मुझे देख रहा है। पहले तो मैंने उसे भूत समझा पर दोबारा देखा तो वो वही था आँखों में। सवाल क्या उसे देखकर मैं खुश हूँ
या व्यथित? मुझे नहीं मालूम मैं कैसे खड़ी रही सबदृश्य घूमने लगा और पादरी की आवाज बस मधुमक्खी की भिनभिनाहट सी सुनाई दी। मैं समझ नहीं पा रही थी कि क्या करूँ? क्या यहीं रुक जाऊं? चर्च में तमाशा बनाऊं? मैंने फिर उसकी ओर देखा वो मेरी सोच समझ गया था। उसने ऊँगली होठों पर रखी संकेत दिया कि शांत रहो, फिर मैंने देखा वो कागज का टुकड़ा लिख रहा है। जब मैं लौटते समय उसके पास से गुजरी तो मैंने फूल गुच्छा उसकी
बेंच में गिरा दिया और उसने फूल लौटाते समय वो नोट मेरे हाथ में रख दिया। उसमें बस एक पंक्ति थी। जब मैं संकेत दूँ तो तुरंत मेरे पास आना। मुझे ज़रा भी संदेह नहीं रहा कि अब मेरा पहला कर्तव्य उसी के प्रति है और मैंने निश्चय किया कि जो वो कहेगा वही करूँगी। वापस आकर मैंने अपनी नौकरानी को सब बताया जो कैलिफोर्निया में फ्रैंक को जानती थी और हमेशा उसकी दोस्त रही थी। मैंने उससे कहा कि किसी से कुछ ना बोले, बस कुछ जरूरी सामान बांध दे
और मेरा लंबा कोट यानी अलस्टर तैयार रख दे। मुझे पता है कि मुझे लॉर्ड्स एंड सिमोन से बात करनी चाहिए थी पर उनकी माँ और वहाँ मौजूद सभी बड़े लोगों के सामने ये कहना मेरे लिए असंभव सा था। मैंने तय कर लिया कि भाग जाउंगी और बाद में सब समझा दूंगी। मैंने नाश्ते की मेज़ पर बैठते हुए मुश्किल से 10 मिनट ही बिताए होंगे कि खिड़की से सड़क के उस पार मैंने फ्रैंक को देखा। उसने मुझे इशारा किया और पार्क की ओर चलने लगा। मैं तुरंत उठी, कपड़े पहने और
उसके पीछे निकल गई। जाते जाते। एक औरत मुझसे लार्ज एंड सिमोन के बारे में कुछ बोलने लगी, जितना मैंने सुना उसे लगा कि शायद उसके पास भी शादी से पहले की कोई रहस्य कहानी हो, लेकिन मैं किसी तरह उससे बच निकली और थोड़ी ही देर में फ्रैंक तक जा पहुंची। हम दोनों एक घोड़ा गाड़ी में बैठे और सीधे उस मकान पर पहुंचे जो उसने गार्डन स्क्वायर में किराये पर लिया था और यूं कही ये वही असली शादी थी। जीतने सालों के इंतजार के बाद पूरी हुई फ्रैंक को अपाचे इंडियन
ने बंदी बना लिया था। वो किसी तरह भाग निकला। सैन फ्रांसिस को पहुंचा तभी पता चला कि मैंने उसे मरा समझ लिया और इंग्लैंड चली आई। वो मेरा पीछा करते हुए यहाँ आया और ठीक मेरी दूसरी शादी की सुबह मुझे पा लिया। मैंने इसका जिक्र अखबार में देखा था। फ्रैंक ने कहा, वहाँ चर्च का नाम था और तारिक पर दुल्हन कहा रहती थी या नहीं? फिर हमने बैठकर सोच विचार किया कि अब क्या करें? महिला ने कहा। फ्रैंक सब कुछ खुलकर करना चाहता था पर मुझे इतनी शर्म आ रही थी कि
बस गायब हो जाना चाहती थी। किसी को ना दिखू शायद पापा को बस इतना लिख भेज दूँ कि मैं जीवित हूँ। ये सोचकर मुझे बहुत बुरा लग रहा था कि सारे लॉर्ड्स और लेडीज नाश्ते की मेज़ पर बैठे मेरे लौटने का इंतजार कर रहे होंगे। इसलिए फ्रैंक ने मेरी शादी की पोशाकें और बाकी चीजें बांध ली ताकि कोई मेरा पता ना लगा सके और उन्हें कहीं फेंकाया जहाँ कोई ढूंढ ना सके। हमारा इरादा था कि अगले दिन पैरिस चले जाएंगे। लेकिन तभी आज शाम मिस्टर होम्स खुद हमारे पास आ पहुंचे। मुझे नहीं मालूम उन्होंने हमें
कैसे ढूंढ निकाला और उन्होंने बहुत स्पष्ट और विनम्रता से बताया कि मैं गलत थी और फ्रैंक सही। अगर हम इस तरह छिप कर रहते तो खुद को दोषी बना बैठते और उन्होंने ही सुझाव दिया कि हम लॉर्ड्स एंड सिमन्स से आमने सामने बात करें तो हम तुरंत यहाँ चले आए। अब रॉबर्ट तुम पूरा सच सुन चूके हो। अगर मैंने तुम्हें दुख पहुंचाया है तो मुझे सच कुछ खेद है। बस यही उम्मीद है कि तुम मेरे बारे में बहुत बुरा नहीं हो चूके।
लॉर्ड्स एंड सिमोन अपनी कठोर मुद्रा से ज़रा भी ढीले नहीं पड़े थे। वो ब्रू भंग करके और होठ सिकोड़े पूरा बयान सुनते रहे। क्षमा कीजिए। उन्होंने कहा, लेकिन अपनी निजी बातों पर इस तरह सार्वजनिक चर्चा करना मेरे स्वभाव में नहीं तो आप मुझे माफ़ नहीं करेंगे। मेरे जाने से पहले हाथ भी नहीं मिलाएंगे जरूर अगर इससे आपको कोई प्रसन्नता मिले, उन्होंने ठंडे भाव से हाथ मिलाया। मैंने सोचा था। होम्स ने विनम्र शब्दों में कहा,
आप हमारे साथ एक सौहार्द पूर्ण रात्रि भोज में शामिल होंगे। आपकी ये अपेक्षा कुछ ज्यादा है। लॉर्ड्स एंड सिमोन ने उत्तर दिया, शायद मुझे हाल की परिस्थितियां स्वीकार करनी पड़ेगी, पर मैं उन पर खुशी व्यक्त करने की स्थिति में नहीं हूँ। अगर आपकी अनुमति हो। तो अब विदा लेता हूँ। उन्होंने सबको एक झुकते हुए सलाम में शामिल किया और कमरे से बाहर चले गए। तो मुझे उम्मीद है कि आप दोनों कम से कम मेरे साथ भोजन करेंगे। शेरलाक होम्स ने कहा, मिस्टर
मॉल्टन किसी अमेरिकी से मिलना हमेशा सुखद होता है। मैं तो उन लोगों में से हूँ। जो मानते हैं कि बीते समय के एक राजा की मूर्खता और एक मंत्री की भूल ये नहीं रोक पाएगी कि भविष्य में हमारे बच्चे एक ही विशाल देश के नागरिक हो। जहाँ यूनियन जेक और स्टार एंड स्ट्राइप एक ही झंडे पर मिले। हमारे मेहमानों के चले जाने के बाद होम्स ने कहा ये मामला दिलचस्प रहा क्योंकि इससे पता चलता है। कि जो बात पहली नजर में रहस्य जैसी लगती है, उसका समाधान कितना सरल भी हो सकता है। उस महिला द्वारा बताए गए घटनाक्रम
से ज्यादा प्राकृतिक कुछ नहीं हो सकता और स्कॉटलैंड यार्ड की दृष्टि से उसे देखने से ज्यादा विचित्र कुछ नहीं। तो इस बार तो मैं ज़रा भी चूक नहीं लगी। मैंने पूछा। शुरू से ही दो बातें साफ थी। पहली वह महिला शादी के लिए पूरी तरह तैयार थी। दूसरी शादी के कुछ ही मिनटों में लौटकर उसने उसका पछतावा किया। इसका अर्थ था कि उसी सुबह कुछ ऐसा हुआ जिसने उसका मन बदल दिया। क्या वह किसी से बात कर पाई थी? नहीं। क्योंकि सुबह वो दूल्हे के साथ ही रही थी तो क्या उसने किसी को देखा
था? अगर देखा था तो अमेरिका से आया कोई व्यक्ति होना चाहिए क्योंकि इंग्लैंड में उसका ठहराव इतना छोटा था कि इतने गहरे प्रभाव वाला कोई नया परिचित बन ही नहीं सकता था। इस तरह निष्कर्ष से निष्कर्ष निकालते हुए मैं स्विचार तक पहुंचा। कि उसने किसी अमेरिकी को देखा होगा। अब वो कौन हो सकता था और क्यों उसका उस पर इतना असर वो कोई प्रेमी हो सकता था या पति? मैं जानता था कि उसका युवा काल कठिन हालात और असामान्य वातावरण में गुजरा था। लॉर्ड्स एंड सिमोन की कहानी सुनने से पहले ही मैं यही तक पहुँच गया
था। जब उन्होंने बताया कि चर्च की बेंच पर कोई पुरुष बैठा था कि दुल्हन का व्यवहार अचानक बदल गया कि उसने फूल गुच्छा गिराने जैसा पारदर्शी बहाना बनाया ताकि कोई नोट हासिल कर सके कि उसने अपनी भरोसेमंद नौकरानी से सलाह ली और कि उसने जंपिंग खनन क्षेत्र की भाषा में। किसी और के क्षेत्र पर अधिकार ज़माना जैसी बात कही तो पूरी तस्वीर स्पष्ट हो गई। वो किसी पुरुष के साथ भागी थी और वो पुरुष या तो प्रेमी था या पति और अधिक संभावना पिछले वाले की थी
और तुमने उन्हें ढूंढ कैसे निकाला? मैंने पूछा ये मुश्किल तो था? होम्सबोला पर हमारी मित्र लेस्टेट के पास एक ऐसी जानकारी थी जिसका महत्त्व वो खुद नहीं समझ पाया। उन प्रारंभिक कक्षों ऐफ़ हेच एम का संकेत बेहद अहम था ही, लेकिन इससे भी अधिक मूल्यवान था। ये जानना है कि पिछले हफ्ते के भीतर। किसी व्यक्ति ने लंदन के सबसे आलीशान होटल में से एक का बिल चुकाया था और तुम्हें कैसे पता चला कि वो होटल आलीशान था, मैंने पूछा, उन दरों से होम्स ने उत्तर
दिया, आर्ट शिल्लिंग, रोज़ का कमरा और केवल एक ग्लास शेरी के आठ पेन्स। ये दरें बहुत महंगी होटलों में ही मिलती है। ऐसे होटल लंदन में गिने चुने हैं। मैंने नॉर्थ अम्बरलैंड ऐवेन्यू के दूसरे होटल का दौरा किया और आगंत पुस्तक देखकर जाना कि फ्रांसिस हेच मार्टन अमेरिकी सज्जन वहाँ से बस 1 दिन पहले ही निकले हैं। उनके नाम के आगे दर्ज मदों को देखने पर वही रकमे थी जो उस बिल की नकल में थी। उनके पत्रों का पता आगे भेजने के लिए लिखा था। 226 गार्डन स्क्वायर मैं वहाँ पहुंचा और सौभाग्य से वो दंपति घर
पर मिल गया। तब मैंने उन्हें आत्मीय सलाह दी कि सबके सामने विशेष रूप से लॉर्ड्स एंड सिमोन के प्रति अपनी स्थिति स्पष्ट करना ही उनके लिए सबसे अच्छा होगा। मैंने उन्हें यह बुलवाने का आग्रह किया और जैसा तुमने देखा मैंने लॉर्ड्स एंड सिमोन को भी आने पर मजबूर कर दिया पर उसका परिणाम कुछ अच्छा नहीं हुआ। मैंने कहा, उनका व्यवहार बहुत अनमना था। अरे, वॉटसन होम्स मुस्कराया। शायद तुम खुद भी उतने उदार न रहते अगर। इतनी कोशिशों के बाद प्रेम प्राप्ति और विवाह अचानक इस तरह
छिन जाते पत्नी भी चली जाए और संपत्ति भी, फिर भी हम लॉर्ड्स एंड सिमोन के प्रति सहानुभूति रख सकते हैं और ऊपर वाले का शुक्र मना सकते हैं कि हमें ऐसी स्थिति कभी नहीं झेलनी पड़ेगी। अब कुर्सी करीब खिसका और मेरा वायलेंस थमा दो। अब हमारे सामने सिर्फ एक रहस्य बचा है। इन उदास पतझड़ी शामों को कैसे बिताया जाए? अभी आप सुन रहे थे ऑर्थर कानन डायल की लिखी कहानी दी एड्वेंचर ऑफ़ दी नोबेल बैचलर का हिंदी अनुवाद कुलीन अविवाहित पुरुष का
साहसिक प्रसंग। मेरी यानी समीर गोस्वामी की आवाज में।
शर्लक होम्स की शुरुआती और रहस्यमयी जाँचों में से एक - The Adventure of the Gloria Scott, अब सुनिए इसके हिन्दी रूपांतरण में। इस कहानी में होम्स अपने मित्र डॉ. वॉटसन को अपने कॉलेज के दिनों की एक ऐसी घटना सुनाता है, जिसने...
शर्लक होम्स की रोमांचक कहानी ‘स्टॉकब्रोकर के क्लर्क का रहस्य’ - आर्थर कॉनन डॉयल द्वारा लिखित, हिंदी में। एक युवा क्लर्क को एक संदिग्ध नौकरी का प्रस्ताव मिलता है - क्या यह एक चालाक धोखाधड़ी की साज़िश है? शर्लक होम्स और...
शर्लक होम्स की प्रसिद्ध कहानी 'पीले चेहरे का रहस्य' - आर्थर कॉनन डॉयल द्वारा लिखित, हिंदी में। इस रोचक कहानी में एक व्यक्ति अपनी पत्नी के रहस्यमय व्यवहार से परेशान होकर महान जासूस शर्लक होम्स के पास आता है। पड़ोसी घर की...
एक साधारण सा दिखने वाला कार्डबोर्ड बॉक्स अचानक एक महिला के घर पहुँचता है। लेकिन जब बॉक्स खोला जाता है, तो उसके अंदर छिपा होता है एक ऐसा भयानक रहस्य, जो पूरे मामले को हत्या, विश्वासघात और मानव भावनाओं की अंधेरी दुनिया...
इंग्लैंड का सबसे प्रसिद्ध रेस घोड़ा “सिल्वर ब्लेज़” अचानक गायब हो जाता है और उसका प्रशिक्षक रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया जाता है। मामला इतना उलझा हुआ है कि उसे सुलझाने के लिए बुलाया जाता है महान जासूस शरलॉक होम्स...