Skip to content
PodSubs
ShowsPeopleGuestsJobsNewsEvents
More
BlogPodCred
Menu
ShowsPeopleGuestsJobsNewsEventsBlogPodCredNetworksSign in
Join nowSign in
  • Shows
  • People
  • Jobs
  • News
  • More
    • Guests
    • Events
    • Blog
    • PodCred
    • Networks
    Join nowSign in

Gita Acharan

Gita Acharan artwork

173. अहंकार से निमित्त-मात्र

May 4, 20254 minAudioSeason 4, Episode 173
ShareXLinkedInFacebookWhatsAppEmail

विश्वरूप के दांतों के बीच सभी योद्धाओं को पिसते हुए देखकर, अर्जुन ने श्रीकृष्ण के बारे में विस्तार से जानने के लिए पूछा कि वह वास्तव में कौन हैं। श्रीकृष्ण कहते हैं कि वह महाकाल हैं जो इस समय लोकों को नष्ट करने में प्रवृत्त हैं। तुम्हारे युद्ध में भाग नहीं लेने से भी युद्ध की व्यूह रचना में खड़े विरोधी पक्ष के सभी योद्धा मारे जाएंगे (11.32)। वह आगे कहते हैं कि तुम्हारे शत्रु मेरे द्वारा मारे जा चुके हैं और तुम केवल निमित्त-मात्र हो (11.33)। द्रोणाचार्य, भीष्म पितामह तथा अन्य योद्धा पहले ही मेरे द्वारा मारे जा चुके हैं,इसलिए तुम युद्ध करने के लिए व्यथित मत हो (11.34)। अर्जुन की व्यथा का मूल कारण उसकी यह धारणा है कि वर्तमान संदर्भ में वह कर्ता या मारने वाला है। यह अहम् कर्ता (मैं कर्ता हूँ) या अहंकार है। वह यह कहकर इसे उचित ठहराने की कोशिश करता है कि राज्य के लिए अपने शिक्षकों और रिश्तेदारों की हत्या करना उचित नहीं है। श्रीकृष्ण ने अर्जुन के भ्रम को तोड़ते हुए उसे भविष्य की एक झलक दिखाई जहां सभी योद्धा मौत के मुंह में प्रवेश कर रहे हैं। श्रीकृष्ण स्पष्ट करते हैं कि अर्जुन के भाग नहीं लेने पर भी उनमें से कोई भी जीवित नहीं रहेगा और अर्जुन सिर्फ एक निमित्त-मात्र है। अहंकार के कारण हम खुद को कर्ता, उपलब्धि हासिल करने वाले, जानने वाले आदि समझते हैं। इसी अहंकार की वजह से हम दूसरों को भी कर्ता मानते हैं। इसके परिणामस्वरूप स्वयं से और दूसरों से अपेक्षाएं पैदा होती हैं जो अंततः दुःख का कारण बनती हैं। सर्वशक्तिमान के हाथों में एक उपकरण यानी निमित्त-मात्र होना कर्तापन के भाव के विपरीत है। श्रीकृष्ण ने शाश्वत अवस्था के लिए कई शब्दों का प्रयोग किया जैसे नित्यतृप्त, वीतराग जो राग और विराग से परे है, अनासक्ति जो आसक्ति और विरक्ति से परे है, कर्मफल की आशा किये बिना कर्म करना अदि। निमित्त-मात्र आनंद की उसी शाश्वत अवस्था का एक और नाम है। यदि भगवद गीता को एक शब्द में वर्णित किया जा सकता है तो वह निमित्त-मात्र है। अहंकार (संघर्ष) से निमित्त-मात्र (समर्पण) तक की यात्रा ही गीता का मूल सन्देश है। जब निमित्त-मात्र को गहरे स्तर पर आत्मसात किया जाता है तो कुछ भी गंभीर, तनावपूर्ण या डरावना नहीं रहता।

Audio and video play straight from the show's own hosting. PodSubs stores and serves no media.

Hosts and Guests

Nobody is credited on this episode yet.

Credit the people on this episode

Be the first to rate this episode

More episodes

All episodes
  1. 248. कर्म ही आधार है

    Oct 27, 20264 minAudio

    सामान्यतः यह माना जाता है कि आत्म-साक्षात्कार प्राप्त करने के लिए भगवद्गीता तीन मार्गों की शिक्षा देती है -सांख्ययोग, जो बुद्धि-प्रधान व्यक्तियों के लिए ज्ञान और जागरूकता का मार्ग है; भक्तियोग, जो हृदय-प्रधान व्यक्तियों...

    Credit the people on this episode

  2. 247. सभी कर्म दोषयुक्त हैं

    Oct 19, 20264 minAudio

    श्रीकृष्ण कहते हैं “प्रत्येक कर्म में कुछ न कुछ दोष अवश्य होता है, जैसे अग्नि धुएँ से आच्छादित होती है; अतः सहज कर्मों को त्यागना नहीं चाहिए” (18.48)। यहाँ ‘सहज कर्म’ का अर्थ हमारे स्वाभाविक कर्तव्यों से लिया गया है। एक...

    Credit the people on this episode

  3. 246. एक साधे सब सधै

    Oct 14, 20264 minAudio

    कहा जाता है कि सृष्टि मात्र एक लीला (दैवी खेल) है और इस खेल को रोचक बनाए रखने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। जैसे फुटबॉल के खेल में यदि गोलपोस्ट बहुत छोटा या बहुत बड़ा हो जाए तो खेल का रोमांच समाप्त हो जाता है। उसी...

    Credit the people on this episode

  4. 245. कर्म ही पूजा है

    Oct 5, 20264 minAudio

    सामाजिक वर्गीकरण और उनसे संबंधित कर्मों को उनकी प्रकृति से उत्पन्न गुणों के आधार पर समझना भगवद्गीता के सबसे जटिल पहलुओं में से एक है। यह कठिनाई इसलिए और बढ़ जाती है क्योंकि हम किसी न किसी वर्ण के साथ गहराई से अपनी पहचान...

    Credit the people on this episode

  5. 244. वर्गीकरण की विशेषताएँ

    Sep 30, 20264 minAudio

    जीवन का विकास, विभाजनों और भिन्नताओं का परिणाम है। किंतुइन विभाजनों के पीछे एक ‘एकत्व’ विद्यमान है जैसे विभिन्न मोतियों को एक सूत्र में पिरोने वाला अदृश्य धागा (7.7)। उद्देश्य यह है कि हम अपने चारों ओर दिखाई देने वाले...

    Credit the people on this episode